क्या हिंदुत्व द्वारा दहशतगर्दी फैलाने का कोई प्रोजेक्ट देश में मौजूद है?

21वीं सदी के पहले दशक में कई ऐसे आतंकी हमले हुए जिनमें मुस्लिम धार्मिक या सांस्कृतिक सभाओं या आम नागरिकों को निशाना बनाकर धमाके किए गए. पुलिस ने शुरू में मुस्लिम पुरुषों पर आरोप लगाए और उन्हें जेल में डाल दिया, लेकिन समय के साथ- कभी-कभी तो दशकों बाद- इन्हें बरी और रिहा किया गया. इसके बाद नई जांच शुरू हुई, जिसमें 'हिंदुत्व' संगठनों के सदस्यों के ख़िलाफ़ आरोप दायर किए गए.

राम मंदिर चंदा विवाद: भगवा खेमे में असंतोष, सीबीआई जांच और कैग ऑडिट की मांग

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ियों का विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है. भाजपा-आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति ने मांग की है कि पीएम मोदी को मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख बनाया जाए और सीबीआई, ईडी या कैग से इस मामले की जांच कराई जाए. कई अन्य लोग भी इस विचार का समर्थन कर रहे हैं.

उत्तराखंड: मुस्लिम दुकानदार के उत्पीड़न का विरोध करने वाले शख़्स पर दंगा, शांति भंग के आरोप में केस दर्ज

उत्तराखंड के कोटद्वार में बीते दिनों एक मुस्लिम दुकानदार को हिंदुत्व समर्थकों द्वारा दुकान का नाम बदलने के लिए परेशान किया जा रहा था, जब दीपक कुमार नाम के एक शख़्स ने उनका विरोध किया. इसके बाद बड़ी संख्या में दक्षिणपंथी संगठनों के लोग दीपक के जिम पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. अब पुलिस ने दीपक के ख़िलाफ़ ही एफआईआर दर्ज की है.

क्रिसमस को लेकर दक्षिणपंथी संगठनों का बवाल, कहीं हाथापाई तो कहीं कार्यक्रम रद्द किए गए

बीते कुछ दिनों से क्रिसमस को लेकर दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों द्वारा विरोध देखने को मिल रहा है. जहां हरिद्वार के एक होटल में क्रिसमस से जुड़ा आयोजन रद्द किया गया, वहीं जबलपुर की एक चर्च में जबरन घुसपैठ कर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति ओडिशा में सैंटा क्लॉज़ कैप बेच रहे विक्रेता को प्रताड़ित करते दिख रहा है.

राजस्थान: कथित अतिक्रमण को लेकर मंदिर को नोटिस भेजने पर जेडीए अधिकारी निलंबित

जयपुर विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने शहर के वैशाली नगर के एक शिव मंदिर को कथित अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और बजरंग दल सहित कई समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया था. शुक्रवार को उक्त अफसर को निलंबित कर दिया गया.

पुणे: करगिल युद्ध का हिस्सा रहे सैनिक के परिजनों के घर में घुसी भीड़ ने पहचान पत्र मांगे, प्रताड़ित किया

पुणे के चंदन नगर में 26 जुलाई की आधी रात करीब 60-70 लोगों की भीड़ द्वारा करगिल युद्ध लड़ चुके देश के एक पूर्व सैनिक हकीमुद्दीन शेख के परिजनों को 'बांग्लादेशी' बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि उन्होंने घरवालों से पहचान पत्र मांगे और दिखाने पर इन्हें फ़र्ज़ी बताया.

अलीगढ़ लिंचिंग: दिल दहला देने वाली हिंसा, नफ़रत फ़ैलाने की राजनीतिक परियोजना

लिंचिंग के दौरान युवक डरे हुए निहत्थे लोगों पर हिंसक हमला करते हैं. यह देश का नेतृत्व करने वालों द्वारा फैलाई गई नफ़रत से प्रेरित उनकी क्रूरता की कहानी है. सनकी लोगों द्वारा जबरन वसूली की कहानी है. पुलिस के मिलीभगत की कहानी है. चुपचाप खड़े तमाशबीन की कहानी है.

ओडिशा: ‘गोमांस पकाने’ के आरोप में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के 7 छात्र हॉस्टल से निष्कासित

मामला ओडिशा के ब्रह्मपुर में सरकारी पारला महाराजा इंजीनियरिंग कॉलेज का है, जहां सात छात्रों पर कथित तौर पर गोमांस पकाने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद तनाव बढ़ने पर कॉलेज के पास पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है.

गुजरात: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गरबा स्थल पर मुस्लिम युवकों को पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अहमदाबाद के कुछ गरबा स्थलों पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट और गली-गलौज करते दिख रहे हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की बात स्वीकारने और ऐसे वीडियो जारी करने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.