Logo

सुझाव

  • हमारे बारे में
  • भारत
  • विचार
  • राजनीति
  • दुनिया
  • कला-साहित्य
  • वीडियो
  • विज्ञान
  • सपोर्ट द वायर
  • हमारे बारे में
  • भारत
  • विचार
  • राजनीति
  • दुनिया
  • कला-साहित्य
  • वीडियो
  • विज्ञान
  • सपोर्ट द वायर

Logo

भारत में रॉयटर्स, टीआरटी वर्ल्ड और ग्लोबल टाइम्स के एक्स हैंडल ब्लॉक किए गए

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स, चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और तुर्की मीडिया की प्रमुख न्यूज़ वेबसाइट टीआरटी न्यूज़ के एक्स हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं.

द वायर स्टाफ
06/07/2025
मीडिया
ब्लॉक किए गए एक्स अकाउंट्स का स्क्रीनग्रैब.
Share this
  • Facebook
  • Messenger
  • Twitter
  • Pinterest
  • Linkedin
  • Whatsapp
  • Reddit
  • Email

नई दिल्ली: भारत में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स, चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और तुर्की के लोक प्रसारक (public broadcaster) टीआरटी न्यूज़ की वेबसाइट्स के एक्स हैंडल को संभवतः शनिवार (5 जुलाई) की रात से बंद कर दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया मंच एक्स पर इन अकाउंट्स के संबंध में कहा गया है कि यह कदम ‘कानूनी मांग’ के जवाब में उठाया गया है.

हालांकि, यह कानूनी मांग क्या है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. किसी भी आधिकारिक स्रोत ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है.

पीटीआई ने एक अनाम सरकारी स्रोत के हवाले से कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान रॉयटर्स के एक्स अकाउंट के साथ-साथ कई अन्य अकाउंट्स को ब्लॉक करने की मांग की गई थी और ऐसा प्रतीत होता है कि एक्स ने अब इस मांग पर कार्रवाई की है.

मालूम हो कि उस दौरान द वायर भी उन समाचार आउटलेट्स में से एक था, जिनके वेब पेज या सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया गया था.

रॉयटर्स के अन्य सहयोगी एक्स हैंडल जैसे रॉयटर्स एशिया, रॉयटर्स बिजनेस और रॉयटर्स साइंस न्यूज अभी भी सोशल मीडिया साइट पर उपलब्ध हैं.

रॉयटर्स साइंस न्यूज़ का एक्स अकाउंट.

हालांकि, रॉयटर्स की वेबसाइट भी अभी उपलब्ध है.

उल्लेखनीय है कि रॉयटर्स, थॉमसन रॉयटर्स के समाचार और मीडिया प्रभाग से जुड़ा है. ये समाचार एजेंसी 165 देशों में 2,600 पत्रकारों की मदद से ब्रेकिंग न्यूज और मल्टीमीडिया सामग्री प्रदान करती है.

वहीं, ग्लोबल टाइम्स चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रमुख समाचार पत्र, पीपुल्स डेली के तत्वावधान में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक चीनी टैब्लॉयड है.

इसी तरह टीआरटी ग्लोबल, जिसे पहले टीआरटी वर्ल्ड के नाम से जाना जाता था, तुर्की मीडिया की प्रमुख वेबसाइट और लोक प्रसारक है.

Share this
  • Facebook
  • Messenger
  • Twitter
  • Pinterest
  • Linkedin
  • Whatsapp
  • Reddit
  • Email

संपर्क करें

अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: hindi@thewire.in

twitterlogofblogo
हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें.

अन्य ख़बरें

14/03/2026

क्या तरुण की हत्या का दोष समस्त मुसलमानों पर मढ़ना चाहिए?

14/03/2026

गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत सोनम वांगचुक की हिरासत रद्द की, जोधपुर जेल से रिहा

14/03/2026

पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से विवाद, महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा- असंवेदनशील सोच

14/03/2026

संभल मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी प्रशासन को लगाई फटकार

Footer Logo

© 2024 - ALL RIGHTS RESERVED.

thewireurdulogo

  • हमारे बारे में
  • भारत
  • विचार
  • राजनीति
  • दुनिया
  • कला-साहित्य
  • वीडियो
  • विज्ञान
  • सपोर्ट द वायर