सरकार ने स्मार्टफोन में पहले से ही आधार ऐप को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने का प्रस्ताव वापस लिया

भारत सरकार ने स्मार्टफोन में देश का बायोमेट्रिक पहचान ऐप यानी आधार ऐप पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य करने के यूआईडीएआई के प्रस्ताव को आगे न बढ़ाने का फ़ैसला किया है. यूआईडीएआई ने अपने बयान में कहा कि आधार ऐप को प्री-लोड करने के प्रस्ताव को वापस लेने से पहले आईटी मंत्रालय ने ‘इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ परामर्श’ किया था.

असम के दैनिक अख़बार ‘असोमिया प्रतिदिन’ पर चुनाव के बीच हुए हमले की प्रेस क्लब ने की निंदा

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने असम में जारी विधानसभा चुनाव के बीच 10 अप्रैल को स्थानीय अख़बार 'असोमिया प्रतिदिन' के कार्यालय पर हुए हमले की निंदा की है. वहीं, अख़बार ने इस घटना को ‘प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला’ बताया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स पर पैरोडी अकाउंट डॉ. निमो यादव, नेहर हू को तत्काल बहाल करने का आदेश दिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक्स पर संचालित पैरोडी अकाउंट डॉ. निमो यादव और नेहर हु को तत्काल बहाल करने का आदेश दिया है. ये अकाउंट उन 12 अकाउंट्स में शामिल थे, जिन्हें बीते दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर ब्लॉक किया गया था.

ट्राई को किनारे कर सरकार ने टीवी रेटिंग्स की निगरानी पर पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लिया

टीवी रेटिंग्स के कामकाज से टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) का नियंत्रण हटाकर केंद्र सरकार ने भारत के 36,000 करोड़ रुपये के टीवी विज्ञापन कारोबार की रीढ़ मानी जाने वाली टेलीविजन रेटिंग्स पर पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. अब ट्राई के पास यह तय करने का अधिकार नहीं है कि रेटिंग एजेंसियां टीवी देखने की आदतों और रेटिंग्स के अन्य पहलुओं को कैसे ट्रैक करेंगी.

अनिल अंबानी मानहानि केस में रिपब्लिक टीवी को हाईकोर्ट की फटकार, कहा- हद पार मत कीजिए

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्योगपति अनिल अंबानी द्वारा उनके वित्तीय लेन-देन से जुड़ी ख़बरों को लेकर रिपब्लिक टीवी और उसके संपादक अर्नब गोस्वामी के ख़िलाफ़ दायर मानहानि मुक़दमे पर सुनवाई करते हुए न्यूज़ चैनल को 'अपमानजनक आलोचना' से बचने का निर्देश दिया. कोर्ट ने गोस्वामी के शो में की गई टिप्पणियों को 'अनुचित' बताते हुए कहा कि चैनल को कुछ शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए और 'संयम बरतना चाहिए'.

सोशल मीडिया पर समाचार कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए सरकार का आईटी नियमों में संशोधन का प्रस्ताव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी आईटी नियम, 2021 के प्रस्तावित संशोधनों में ऑनलाइन सामग्री, ख़ासकर समाचार और समसामयिक मामलों पर केंद्र सरकार के नियंत्रण को और बढ़ाने का प्रावधान है. इसके तहत न सिर्फ मध्यस्थ (सोशल मीडिया मंच) बल्कि उन यूज़र्स को भी निगरानी के दायरे में लिया जा रहा है, जो ‘प्रकाशक’ नहीं हैं लेकिन ऑनलाइन ख़बरें और समसामयिक सामग्री पोस्ट या साझा करते हैं.

निशाने पर पत्रकार: सरकारी आदेश पर मॉलीटिक्स, नेशनल दस्तक समेत कई फेसबुक पेज भारत में बैन

डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म मॉलीटिक्स, नेशनल दस्तक और कॉमेडियन राजीव निगम समेत कई फेसबुक पेज अब भारत में नहीं देखे जा सकते हैं. सोशल मीडिया मंच मेटा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह कार्रवाई भारत सरकार और क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों के नोटिस के आधार पर की गई है.

राजकोट: पत्रकार का पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कहा- गुप्तांग में पेट्रोल डालकर उल्टा लटकाकर पीटा

गुजरात के राजकोट में एक पत्रकार ने पुलिस हिरासत में अमानवीय बर्बरता के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि राजकोट क्राइम ब्रांच के डीसीपी जगदीश बांगड़वा और उनकी टीम ने एक बिल्डर के इशारे पर उनके गुप्तांग में पेट्रोल डाला और उन्हें उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, जिससे पैर में फ्रैक्चर सहित कई गंभीर चोटें आईं हैं. पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है.

2024-25 में गृह मंत्रालय ने इंटरनेट से हर दिन औसतन 290 पोस्ट हटवाईं

गृह मंत्रालय के 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(ख) के तहत 1,11,185 संदिग्ध ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक किया गया है.

पीएम, चुनाव आयोग से जुड़े एआई वीडियो पर केरल पुलिस ने एक्स के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया

केरल पुलिस ने एक एआई-जेनरेटेड वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक्स और एक यूज़र के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है. दावा है कि वीडियो में प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को कथित तौर पर भ्रामक और मानहानिकारक तरीके से दिखाया गया है. एफआईआर में कहा गया है कि वीडियो ‘समाज में दंगे भड़काने के इरादे से’ पोस्ट किया गया था और अधिकारियों के निर्देश के बावजूद एक्स ने इसे हटाने के बजाय प्रसारित होने दिया.

दिल्ली: समाचार एजेंसी यूएनआई का दफ़्तर सील, पुलिस पर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी का आरोप

दिल्ली पुलिस द्वारा समाचार एजेंसी ‘यूएनआई’ के कार्यालय को उच्च न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए शुक्रवार को सील कर दिया गया, जिसे समाचार एजेंसी ने ‘प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला’ बताया. एजेंसी ने पुलिस पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी का भी आरोप लगाया है.

कश्मीरी पत्रकार इरफान मेहराज की तीन साल की हिरासत के बाद अधिकार समूहों ने रिहाई की मांग की

34 नागरिक समाज संगठनों के एक गठबंधन, जिसका नेतृत्व कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स कर रहा है, ने इरफ़ान मेहराज़ और मानवाधिकार कार्यकर्ता ख़ुर्रम परवेज़ की की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि भारतीय अधिकारियों से आग्रह है कि यूएपीए और पीएसए जैसे दमनकारी क़ानूनों को रद्द करें तथा जम्मू-कश्मीर में नागरिक समाज और मीडिया स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए अनुकूल माहौल बनाएं.

दिल्ली हाईकोर्ट का न्यूज़लॉन्ड्री को टीवी टुडे समूह से जुड़ा ‘अपमानजनक’ कंटेंट हटाने का आदेश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यूज़लॉन्ड्री को टीवी टुडे से जुड़ी कुछ टिप्पणियों को हटाने का निर्देश दिया है. इस पर न्यूज़लॉन्ड्री के सह-संस्थापक अभिनंदन सेखरी ने कहा कि यह फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए ख़तरनाक मिसाल है और मीडिया की आलोचना पर रोक नहीं लगाई जा सकती.

द वायर की सुकन्या शांता को ‘निडर पत्रकारिता’ के लिए मिला विश्व नाथ-दिल्ली प्रेस अवॉर्ड

द वायर की सुकन्या शांता को एनआईए के मामलों की सुनवाई के दौरान दोषी ठहराए जाने वाले लोगों की असामान्य रूप से ज़्यादा संख्या पर की गई श्रृंखला के लिए 'द मीडिया फाउंडेशन' के 'विश्व नाथ-दिल्ली प्रेस अवॉर्ड फॉर फियरलेस जर्नलिज़्म 2025' से सम्मानित किया गया है.

1 2 3 121