नई दिल्ली: 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद दिल्ली में हो रहा छात्र आंदोलन अब और बड़ा होता जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार (24 जुलाई) को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं, जहां सीजेपी के सदस्य अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शामिल है.
प्रदर्शन के मद्देनज़र प्रशासन ने मध्य दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं, कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और आवाजाही के कई रास्तों पर भी रोक लगा दी है. इसके बावजूद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं और छात्रों के साथ एकजुटता जता रहे हैं.
इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया. विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.
Congress President and Rajya Sabha LoP Shri @kharge leads the Opposition’s protest inside the Parliament premises, demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan.
📍New Delhi pic.twitter.com/dlvpDKyciN
— Congress (@INCIndia) July 24, 2026
वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना भूख हड़ताल समाप्त कर दिया.
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि आज रात सीजेपी की टीम के सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सकता है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिपके ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाए, तब भी आंदोलन जारी रखा जाए.
VIDEO | Delhi: “According to new input, CJP team members may be arrested tonight”, says CJP Founder Abhijeet Dipke, urging protesters to continue movement across nation even after arrest.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6AW7aACtxQ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
‘मन की बात’ नहीं, संसद में जवाब दें’: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें छात्रों के आंदोलन पर संसद में जवाब देना चाहिए था, न कि एकतरफा वीडियो संदेश जारी करना चाहिए था. खरगे ने प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने और छात्रों से माफी मांगने की मांग की.
जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर Statement देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा “मन की बात” नहीं करनी होती !! @narendramodi जी,
आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफ़ी माँगिए और…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 24, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के छात्रों के नाम जारी वीडियो संदेश पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, ‘उन्हें गंभीरता से कौन ले रहा है? 22-25 दिन बाद ऐसे बयान देने से छात्रों की शिकायतों का समाधान नहीं होगा.’
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Congress MP Pawan Khera on PM Modi’s video message for protesting students, says, “Who is taking him seriously? With such statements after 22-25 days, students’ grievances won’t get resolved.”#PaperLeak #MonsoonSession
(Full video available… pic.twitter.com/AFaEGO8xxy
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
‘छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?’: राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय पर साधा निशाना
इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे छात्रों से आंदोलन से दूर रहने की अपील करने पर दिल्ली विश्वविद्यालय की आलोचना की. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को इस तरह धमकाना स्वीकार्य नहीं है.
How dare you threaten students for exercising their democratic rights?
Please note, you are the ones that will be held accountable when the time comes. https://t.co/Mx6D19SP5h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2026
जेएनयू ने छात्रों को जंतर-मंतर के आसपास जुटने से बचने की सलाह दी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने एक एडवाइजरी जारी कर छात्रों से जंतर-मंतर और उसके आसपास होने वाली किसी भी सभा या प्रदर्शन में शामिल न होने और वहां जाने से बचने की अपील की है।
विश्वविद्यालय ने कहा है कि इस एडवाइजरी का उल्लंघन करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विश्वविद्यालय की आचार संहिता के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है.
Advisory
All stakeholders of JNU’s epistemic community are advised to act responsibly and prioritize their personal safety. In accordance with the Hon’ble Supreme Court of India’s directions on public demonstrations, you are requested to refrain from participating in or visiting…— Jawaharlal Nehru University (JNU) (@JNU_official_50) July 24, 2026
दिपके ने फिर दोहराई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक बार फिर कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने यह मांग शुक्रवार को दोहराई, जिस दिन सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत होने की संभावना है.
Dharmendra Pradhan Must Resign!
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 24, 2026
दिपके ने कहा कि उनकी टीम दोपहर 12:30 बजे एक तटस्थ स्थान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेगी. उन्होंने कहा, ‘हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे.’
The team will meet JP Nadda at a neutral location at 12.30 pm.
We will not accept anything less than Dharmendra Pradhan’s resignation! pic.twitter.com/j4kHj8HX6H
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 24, 2026
