‘संतोष फिल्म पर रोक दुखद, कुछ लोगों की सोच की वजह से यह जनता तक नहीं पहुंच पा रही’

भारत में सेंसर बोर्ड ने दुनियाभर में सराही गई फिल्मकार संध्या सूरी की ‘संतोष’ फिल्म की रिलीज़ रोक दी क्योंकि उसे लगा कि यह पुलिस की नकारात्मक छवि दिखाती है. फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री शहाना गोस्वामी हैं, जिनके काम को काफ़ी तारीफ मिली है. उनसे अंकित राज की बातचीत.

दिल्ली विश्वविद्यालय में गहराती सेंसरशिप: अपूर्वानंद को नहीं मिली सेमिनार में भाग लेने की अनुमति

प्रोफेसर अपूर्वानंद को अमेरिका में एक सेमिनार में भाग लेना था. जब उन्होंने छुट्टी की अनुमति के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को ख़त लिखा, विश्वविद्यालय ने गृह मंत्रालय से संपर्क किया और उसके बाद उनसे भाषण की प्रति मांगी. लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि यह अकादमिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है.

सूचना का अधिकार बनाम गोपनीयता: सरकार क्या छिपाना चाहती है?

भारत सरकार के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट से सूचना का अधिकार अधिनियम को कमज़ोर करने की आशंका जताई जा रही है. इस नए कानून की एक धारा सीधे आरटीआई एक्ट में बदलाव करती है, जिससे सरकारी एजेंसियों को सूचना छिपाने की अधिक छूट मिल सकती है. इस बारे में ट्रांसपेरेंसी एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज से बातचीत.

यौन उत्पीड़न की शिकार एम्स की दलित कर्मचारी भटक रही न्याय के लिए, आरोपी को मिला प्रमोशन

एम्स-झज्जर में कार्यरत हरियाणा की एक दलित फार्मासिस्ट ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. जांच समिति ने आरोपी के कृत्यों की पुष्टि की. लेकिन एम्स ने कार्रवाई करने की बजाय उन्हें प्रमोशन दे दिया. स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग एम्स के निदेशक से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन देश का प्रमुख चिकित्सा संस्थान एकदम चुप है.

‘बांग्लादेश ने साबित किया था कि संस्कृति धर्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है’

मधु कांकरिया की किताब 'मेरी ढाका डायरी' पर बातचीत: बांग्लादेश के प्रति अपने गहरे जुड़ाव को साझा करते हुए वह बताती हैं कि ढाका की गलियों में घूमते हुए उन्होंने वहां की बहुआयामी सच्चाइयों को महसूस किया था. यह संवाद बांग्लादेश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को समझने के लिए गहरी अंतर्दृष्टि देता है.

अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नकदी: राज्यसभा के पास कोई जानकारी नहीं

दिसंबर 2024 में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नकदी बरामद होने का दावा किया था, लेकिन आरटीआई से खुलासा हुआ है कि राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है. दोनों सचिवालय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं.

बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस पर एक और छात्र ने ली अपनी जान, परेशान अभिभावकों ने उठाए संस्थान पर सवाल

गोवा स्थित बिट्स पिलानी में तीन महीनों के भीतर दूसरी आत्महत्या का मामला सामने आया है. 20 वर्षीय अथर्व देसाई हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए हैं. इससे पहले दिसंबर 2024 में भी एक छात्र ने अपनी जान ले ली थी. एक छात्र की मां ने संस्थान पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मसले पर सिर्फ एक ईमेल कर देना पर्याप्त नहीं है.

दस्तानों की खरीद में ‘धांधली’: स्वास्थ्य मंत्रालय के आ रहे नोटिस, लेकिन एम्स ने ओढ़ी चुप्पी

देश का प्रमुख चिकित्सा संस्थान एम्स तमाम आरोपों से घिरा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एम्स के निदेशक को ख़त लिखकर जांच रिपोर्ट मांग रहा है, लेकिन प्रबंधन के पास कोई जवाब नहीं. नई दिल्ली के इस संस्थान पर द वायर हिंदी की सीरीज की पहली कड़ी, जो सर्जिकल ग्लव्स की खरीद में हुई अनियमितताओं पर केंद्रित है.

क्या कांग्रेस-आप की लड़ाई भाजपा के लिए निर्णायक साबित हुई?

भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में वापसी कर रही है. आम आदमी पार्टी की हार के पीछे एंटी-इनकम्बेंसी, वादे पूरे न करना, कांग्रेस से मतभेद और इंडिया गठबंधन की विफलता मुख्य कारण माने जा रहे हैं.

12 में से 8 दलित सीटों पर आप की जीत, 1993 के बाद पहली बार भाजपा को भी मिली सफलता

दिल्ली की 12 आरक्षित विधानसभा सीटों में से आठ पर आप और चार पर भाजपा को जीत मिली. पिछले दो चुनावों में सभी आरक्षित सीटों पर आप को जीत मिली थी.

दिल्ली: कोविड में जान गंवाने वाले 40% फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिजनों को सरकार ने नहीं दी सम्मान राशि

अप्रैल 2020 में कोविड महामारी के दौरान दिल्ली सरकार ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की मौत पर परिवार को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था. लेकिन पांच साल बाद भी 40 प्रतिशत आवेदकों को यह राशि नहीं मिली है. 154 स्वीकृत आवेदकों में से भी केवल 92 परिवारों को ही भुगतान किया गया है.

आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चुनावी जंग— ‘सच्चा हिंदू’ कौन?

हरिनगर विधानसभा सीट पर आप और भाजपा प्रत्याशी विहिप के 'शस्त्र दीक्षा कार्यक्रम' में एक साथ शामिल हुए. दोनों ने पूजा की और जय श्रीराम के नारे लगाए. विहिप ने इस कार्यक्रम में 2100 हथियार बांटने का संकल्प लिया.

चुनाव प्रचार के लिए तिहाड़ जेल से बाहर, ओवैसी के प्रत्याशी की समस्याएं बरक़रार

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान को चुनाव प्रचार के लिए 30 जनवरी से 3 फरवरी तक की पैरोल दी है. हालांकि, पुलिस पहरे की बंदिशों की वजह से उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

महाकुंभ में मौत: कई जगहों पर हुई थी भगदड़, सरकारी आंकड़े पर उठे सवाल

ढाई हज़ार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी का दावा करने वाला प्रशासन भगदड़ रोकने में असफल क्यों हुआ? झूंसी इलाके में हुई भगदड़ की जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं थी? अगर जानकारी नहीं थी, तो बिखरे कपड़ों, चप्पलों और अन्य चीजों को बड़े ट्रकों में किसके आदेश पर हटवाया जा रहा था?

1 3 4 5 6 7 8