सुप्रीम कोर्ट में देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश महज़ एक सनकी हरकत नहीं, बल्कि हफ्तों से चल रहे दक्षिणपंथी अभियान का नतीजा मालूम पड़ता है. अजीत भारती जैसे हिंदू दक्षिणपंथी यूट्यूब क्रिएटर और अन्य लगातार सीजेआई गवई के ख़िलाफ़ नफ़रत फैला रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस शताब्दी समारोह में संघ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका का गुणगान किया, लेकिन ऐतिहासिक साक्ष्य बताते हैं कि आरएसएस ने न तो स्वतंत्रता आंदोलन में संगठित भागीदारी की और न ही अंग्रेजों से टकराव किया.
नई दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सोनम वांगचुक की रासुका के तहत गिरफ़्तारी और पाकिस्तान से जोड़े जाने के आरोपों का कड़ा विरोध हुआ. करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सज्जाद कारगिल सहित वक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए वांगचुक की तत्काल रिहाई और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई.
पटना में साहित्य अकादेमी के ‘उन्मेष 2025’ साहित्य उत्सव के उद्घाटन पर लेखकों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बर्ख़ास्तगी की मांग उठी. प्रदर्शनकारियों ने साहित्यिक उत्सव के बहिष्कार की अपील की.
वैज्ञानिक, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता गौहर रज़ा को आईआईटी-बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में बोलना था, लेकिन अंतिम समय में इसे ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का हवाला देकर रद्द कर दिया गया. रज़ा ने कहा कि एक फैकल्टी सदस्य की आपत्ति और दबाव के चलते यह क़दम उठाया गया.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी9 भारतवर्ष, आजतक, एबीपी, ज़ी न्यूज़ और टीवी 18 को औपचारिक नोटिस भेजा है क्योंकि ये चैनल हिंदी होने के बावजूद प्रसारण में करीब तीस प्रतिशत उर्दू शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. मंत्रालय ने भाषा विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है.
साहित्य अकादेमी सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव पर यौन उत्पीड़न के आरोपों और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद कई लेखक संगठनों व महिला संगठनों ने उनकी बरख़ास्तगी की मांग की है. पटना में होने वाले ‘उन्मेष 2025’ साहित्य उत्सव के बहिष्कार की अपील भी हो रही है.
साहित्य अकादेमी ने यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला कर्मचारी का साथ देने के बजाय उन्हें नौकरी से निकाल दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बर्ख़ास्तगी को अवैध और बदले की कार्रवाई मानते हुए, महिला को उनके पद पर फिर से नियुक्त कर दिया है. साथ ही आदेश दिया है कि आरोपी सचिव के ख़िलाफ़ जांच लोकल कंप्लेंट्स कमेटी करेगी.
'जब भी कोई नया माध्यम आता है तो यही आशंका जताई जाती है कि पुराने माध्यम चलन से बाहर हो जाएंगे. लेकिन टीवी और कंप्यूटर जैसे जितने भी नए माध्यम आए, वे किताब के ही अलग-अलग रूप बने, न कि प्रतिद्वंद्वी. प्रिंट हमेशा अपनी जगह रहेगा. साहित्य की जगह हमेशा बनी रहेगी.'
वेंकटेश इंफ्रा के बाद अब एवन स्टील इंडस्ट्रीज सेल घोटाले के केंद्र में है. लोकपाल की फटकार के बाद सीबीआई ने 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज की. आरोप है कि सेल अधिकारियों की मिलीभगत से एवन को सस्ती दर पर कच्चा माल बेचा गया, जिससे कंपनी को 263-370 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त सरकारी वकीलों की संविदा भर्ती रोक दी है. अदालत ने सरकार से पूछा कि युवा वकीलों के साथ भेदभाव कैसे हो सकता है. वकीलों ने इस भर्ती को असंवैधानिक बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22-23 अप्रैल 2025 की सऊदी अरब यात्रा पर 15.54 करोड़ रुपये ख़र्च हुए. कुल ख़र्च में से 10.26 करोड़ होटल शुल्क पर, 4.05 करोड़ परिवहन पर. हालांकि, यात्रा केवल 12 घंटे की रही. यह उनकी 2025 की दूसरी सबसे महंगी विदेश यात्रा साबित हुई है.
दिल्ली सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी वकीलों की संविदा भर्ती का विज्ञापन निकाला है, जिसका प्रॉसिक्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है. एसोसिएशन का कहना है कि यह नियमों और संविधान के ख़िलाफ़ है, युवाओं को अवसर से वंचित करता है और न्याय प्रक्रिया को कमज़ोर कर सकता है.
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी सरकार के विशेष अतिथि बनाकर बुलाए गए पूर्व बंधुआ मजदूरों को 15-16 घंटे भूखे रहने पड़ा. प्रधानमंत्री से मुलाक़ात का वादा भी पूरा नहीं किया गया. बिहार के पितांबर साह जैसे ग़रीबों को सिर्फ़ तस्वीरों में ‘सम्मानित’ किया गया, जबकि राहत और पुनर्वास योजनाएं अब भी अधूरी हैं.
मालेगांव बम विस्फोट में हिंदुत्व संगठनों से जुड़े आरोपियों के बरी होने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार बॉम्बे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील करने को इच्छुक नहीं है. जबकि हाल ही 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में मुस्लिम आरोपियों के बरी होने पर सरकार तुरंत सुप्रीम कोर्ट चली गई थी.