एक्स हैंडल ‘तेलुगुस्क्राइब’ ने तेलंगाना पुलिस द्वारा यूएपीए की कार्रवाई को सत्ता का खुला दुरुपयोग बताते हुए आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल रही है, 'जहां राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं, वहीं तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार बुनियादी अधिकारों का हनन कर रही है. यह आपातकाल जैसी स्थिति की वापसी है.'
14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा एक अन्य स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला को हिरासत में लिए जाने के 48 घंटे से भी कम समय के अंदर दूसरे कॉमेडियन रफीक मोहम्मद को विशाखापत्तनम से हिरासत में लिया गया है. रफीक पर भी उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का कथित तौर पर अपमान करने का आरोप लगा है.
परिसीमन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को संसद में कई आश्वासन दिए, लेकिन गहराई से देखने पर वे भ्रामक साबित होते हैं.
आंध्र प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर व्यंग्य करने के आरोप में एक स्टैंडअप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला को उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया था, बाद में इस मामले में उनकी गिरफ़्तारी भी हुई. हालांकि मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद अब उन्हें बिना न्यायिक हिरासत के रिहा कर दिया गया है.
आंध्र प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर व्यंग्य करने के आरोप में एक स्टैंडअप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हिरासत में लिया है. कॉमेडियन का एक वीडियो सामने आने के बाद जनसेना पार्टी के संयुक्त सचिव बाडे वेंकट कृष्णा ने काकीनाडा आईटाउन थाने में मामला दर्ज करवाया था.
ईडी ने पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाले से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के तहत इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ़्तार किया है. सत्तारूढ़ टीएमसी नेताओं ने इसे चुनाव से ठीक पहले साज़िश क़रार दिया है.
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग में बेरोज़गारी लगभग 40% और 25 से 29 वर्ष के लोगों में करीब 20% है. 50% युवा पुरुष स्नातक के बाद बेरोज़गार दर्ज होने के सालभर के भीतर नौकरी पा लेते हैं, वहीं केवल 7% को स्थायी वेतन वाली नौकरी मिलती है.
एसआईआर पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से सवाल किया कि उनके एसआईआर आदेश में यह स्पष्ट रूप से नहीं लिखा था कि यह पूरी कवायद अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए भी थी. जस्टिस बागची ने टिप्पणी की कि आयोग ने एसआईआर के लिए कारण के रूप में केवल 'बार-बार प्रवास' को सूचीबद्ध किया है, न कि अवैध सीमा पार आवागमन को.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीते साल फरवरी 2024 में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द किए जाने के बाद पहले पूर्ण वित्तीय वर्ष 2024-25 में केंद्र की सत्ता पर काबिज़ भाजपा ने अपनी वित्तीय स्थिति को और मज़बूत किया है और अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की तुलना में 12 गुना अधिक चंदा जुटाया है.
27 अक्टूबर को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा करते हुए आयोग ने असम को इस प्रक्रिया से अलग रखा था. अब आयोग ने असम के लिए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (एसआर) की घोषणा की है, जो एसआईआर से भिन्न है.
बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 ज़िलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच चुनाव आयोग पर चुनावी आंकड़ों में कथित हेरफेर और राजनीतिक पक्षपात के आरोप लग रहे हैं क्योंकि आयोग द्वारा बिहार में पहले चरण में डाले गए वोटों की कुल संख्या और लिंग-वार मतदाता विवरण अब तक नहीं दिया गया है.
दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की एक स्नातक छात्रा से गैंगरेप की कोशिश के आरोप और छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गुरुवार को महिला छात्रावास की वॉर्डन को उनके पद से हटा दिया. इसके अलावा छात्रावास की एक केयरटेकर को भी निलंबित किया गया है.
तेलंगाना हाईकोर्ट ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों को 42% आरक्षण देने वाले सरकारी आदेश पर रोक लगा दी. याचिकार्ताओं ने तर्क दिया है कि बढ़ा हुआ कोटा कुल आरक्षण पर संवैधानिक रूप से अनिवार्य 50% की सीमा का उल्लंघन करता है.
साक्षी टीवी के वरिष्ठ पत्रकार कोम्मिनेनी श्रीनिवास राव को आंध्र प्रदेश पुलिस ने 9 जून को उनके हैदराबाद स्थित घर से गिरफ़्तार किया है. उनके द्वारा संचालित लाइव टॉक शो में एक पैनलिस्ट ने कथित तौर पर 'आपत्तिजनक और दुर्भावनापूर्ण' टिप्पणियां कीं थीं. इस घटना के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं.
ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाक्रम भारत सरकार द्वारा आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग के ट्रांसक्रिप्ट पर आधारित है, जिसकी शुरुआत 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर पर आयोजित पहली ब्रीफिंग से होती है.