मणिपुर: दिवंगत भाजपा विधायक के परिजनों का अलग ज़िले की मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार से इनकार

मई 2023 में मणिपुर की राजधानी इंफाल में भीड़ द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा विधायक वुंगज़ागिन वाल्टे का बीते हफ्ते निधन हो गया. अब उनके परिवार ने कहा कि जब तक ज़ोमी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही अलग ज़िला बनाने की मांग सरकार द्वारा स्वीकार नहीं की जाती, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी ने कश्मीर संबंधी चर्चा के आयोजक छात्रों के ख़िलाफ़ पुलिस शिकायत की

बेंगलुरु के सरजापुर स्थित अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी ने स्पार्क रीडिंग सर्कल एपीयू नामक एक समूह द्वारा 1991 की 'कुनन पोशपोरा' घटना पर चर्चा आयोजित करने वाले छात्रों के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसी चर्चा को 'राष्ट्रविरोधी गतिविधि' बताते हुए एबीवीपी ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बोले- अदालतें अब पर्यावरण के नुकसान को सही ठहराती हैं

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक कार्यक्रम में वनतारा को क्लीन चिट देने से लेकर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को इजाज़त देने तक कई न्यायिक फैसलों की आलोचना करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पर्यावरण संरक्षण में बेहद सक्रिय और पहल करने वाली भूमिका निभाते थे. दुर्भाग्य से अब ऐसा नहीं रहा.

अडानी कंपनियों के जांच में भाग न लेने के बाद अमेरिका ने भारतीय सोलर निर्यात पर 126% टैरिफ लगाया: रिपोर्ट

अमेरिका ने भारत से निर्यात होने वाले सोलर उत्पादों पर 126% का दंडात्मक टैरिफ लगाया है. यह कार्रवाई अडानी समूह की दो कंपनियों- मुंद्रा सोलर एनर्जी और मुंद्रा सोलर पीवी का अमेरिकी जांच प्रक्रिया से हटने के बाद की गई है.

हाईकोर्ट ने ‘द केरला स्टोरी 2’ की रिलीज़ पर पंद्रह दिनों के लिए रोक लगाई

केरल हाईकोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड' के ख़िलाफ़ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फिल्म की रिलीज़ पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस फिल्म को पहले 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था.

‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, एनसीईआरटी की किताब पर प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस विवादित पाठ्यपुस्तक- जिसमें 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' से जुड़ा अध्याय शामिल था - को हटाने का निर्देश देते हुए एनसीईआरटी के निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया. साथ ही पूछा कि उनके ख़िलाफ़ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए.

हरियाणा: पंचकुला भूखंड केस में भूपिंदर हुड्डा, एजेएल के ख़िलाफ़ लगे आरोप हाईकोर्ट ने ख़ारिज किए

पंचकुला में एक भूखंड के कथित अवैध पुनर्आवंटन के मामले में भूपिंदर हुड्डा और नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के ख़िलाफ़ आपराधिक आरोपों को रद्द करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से उनके ख़िलाफ़ प्रथमदृष्टया केस भी नहीं बनता है और उनके ख़िलाफ़ आगे बढ़ने का कोई आधार नहीं है.

मेघालय: भाजपा नेता सुनील देवधर ने ईसाइयों का मज़ाक उड़ाया, विरोध के बाद माफ़ी मांगी

भाजपा ने सुनील देवधर ने 16 फरवरी को एक कार्यक्रम में कहा था कि कुछ चर्च अपने स्कूल में छात्रों के प्रवेश के लिए शर्तें लगाई हैं - जिसमें चर्च में अनिवार्य रूप से आना, ईसाई धर्म अपनाना और बाइबिल का परीक्षा पास करना शामिल है. साथ ही यह भी आरोप लगाया कि सरकार चर्च का साथ देती है और स्वदेशी धर्म (नियाम तिनराई) को मानने वालों को तब तक अस्पताल, सड़क, स्कूल और बिजली नहीं देती जब तक वे

‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले अध्याय पर कोर्ट की आपत्ति के बाद एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की पुस्तक बिक्री से हटाई

23 फरवरी को एनसीईआरटी द्वारा जारी कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका के सामने 'भ्रष्टाचार' और 'बड़ी संख्या में लंबित मामलों' को प्रमुख चुनौतियों के रूप में उल्लेख किया गया है. इसे लेकर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि न्यायपालिका की छवि को बदनाम या कमतर करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

पंजाब: कश्मीरी छात्रों से ‘दुर्व्यवहार’ के आरोप के बाद सीटी यूनिवर्सिटी के वीसी को हटाया गया

मामला लुधियाना स्थित निजी विश्वविद्यालय सीटी यूनिवर्सिटी का है, जहां रमज़ान के दौरान विश्वविद्यालय की मेस में सेहरी' और 'इफ्तार' की व्यवस्था का अनुरोध करने पर कुलपति द्वारा कश्मीरी छात्रों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और उनका प्रवेश रद्द करने की धमकी दी गई. छात्रों के विरोध के बाद कुलपति को उनके पद से हटा दिया गया है.

ऊंचे संवैधानिक पदों पर बैठे लोग धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर किसी समुदाय को निशाना न बनाएं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ज़ोर देकर कहा कि उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे सार्वजनिक व्यक्तित्व (जैसे मंत्री), जिन्होंने संविधान की रक्षा की शपथ ली है, वे धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र के आधार पर किसी भी समुदाय को निशाना नहीं बना सकते, क्योंकि यह संवैधानिक रूप से ग़लत होगा.

दिल्ली में अरुणाचल की महिलाओं के साथ बदसलूकी की पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों ने निंदा की, सख़्त कार्रवाई की मांग

पूर्वोत्तर राज्यों के तीन मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के ख़िलाफ़ नस्लीय भेदभाव से भरी टिप्पणियां किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव अब बंद होना चाहिए, क्योंकि वे भी भारत के ही नागरिक हैं.

क्षेत्रीय तनाव के बीच पीएम मोदी की इज़रायल यात्रा शुरू, विपक्ष ने कहा- उम्मीद है गाज़ा के लिए न्याय मांगेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी से इज़रायल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता, नेस्सेट को संबोधन और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा है कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी इजरायली संसद को संबोधित करते समय गाज़ा में हुए नरसंहार का ज़िक्र करेंगे और उनके लिए इंसाफ़ की मांग करेंगे.

उत्तराखंड: मंदिर के पास खाली ज़मीन पर नमाज़ पढ़ने के लिए बुज़ुर्ग को पीटा गया, धार्मिक नारे लगवाए

घटना रुद्रपुर की है. पुलिस ने बताया कि रेशम बाड़ी इलाके के निवासी शाहिद ने जगतपुरा स्थित अटरिया मंदिर के पास खाली ज़मीन पर नमाज़ अदा की थी, जिसके बाद उन पर कथित तौर पर लाठियों से हमला किया गया और धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया.

विधानसभा से पहले केरल का नाम ‘केरलम’ करने को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंज़ूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंज़ूरी के बाद भारत के राष्ट्रपति केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधानों के तहत राज्य विधानसभा की राय लेने के लिए केरल विधानसभा को भेजेंगे. यह क़दम अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है.

1 2 3 1,807