इलाहाबाद हाईकोर्ट 12 रिट याचिकाओं के समूह पर सुनवाई कर रहा था, जिनमें सात मामलों में मुस्लिम महिलाएं हिंदू पुरुषों के साथ रह रही थीं, जबकि पांच मामलों में हिंदू महिलाएं मुस्लिम पुरुषों के साथ लिव-इन संबंध में थीं. कोर्ट ने सभी को पुलिस सुरक्षा देते हुए कहा कि केवल इस आधार पर कि याचिकाकर्ता अंतरधार्मिक संबंध में हैं, उन्हें संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता.
गोरखपुर एम्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही नगालैंड की एक 27 वर्षीय डॉक्टर ने शिकायत की है कि कैंपस के पास कथित तौर तीन पुरुषों ने उनका पीछा किया, उन पर अभद्र, नस्लीय भेदभाव भरी टिप्पणियां की और यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के सिलसिले में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की निंदा की है. राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल, अमेरिका के साथ ट्रेड डील और अडानी पर अमेरिकी अभियोग को लेकर पीएम पर गंभीर आरोप लगाए.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मांसाहारी भोजन की खुलेआम बिक्री और खपत को युवाओं और बच्चों में 'हिंसक प्रवृत्तियों' से जोड़ने के बाद सोमवार को कहा कि नगर निकायों को अब स्कूल, मंदिर परिसरों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित ऐसी दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया है.
एनबीडीएसए ने समाचार रिपोर्टिंग में 'जिहाद' शब्द के इस्तेमाल को लेकर विशेष दिशानिर्देश तैयार करने का निर्णय लिया है. साथ ही ज़ी न्यूज़ नेटवर्क के विभिन्न चैनलों, टाइम्स नाउ नवभारत, न्यूज़18 और एनडीटीवी सहित कई टीवी चैनलों को उन प्रसारणों को लेकर चेतावनी दी है, जिनमें खाने में कथित मिलावट की घटनाओं को 'थूक जिहाद' और 'फूड जिहाद' जैसे शब्दों के साथ पेश किया गया था.
2026 के ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में भारत की एकमात्र नामित मणिपुरी भाषा की फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने ‘बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म’ श्रेणी में पुरस्कार जीत लिया. फिल्म की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने कहा कि बूंग एक ऐसी जगह की कहानी है जो बेहद अशांत है, जिसे भारत में लंबे समय से नज़रअंदाज़ किया गया और जिसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं हुआ. हम प्रार्थना करते हैं कि मणिपुर में शांति लौटे.
ईरान में ताज़ा विरोध प्रदर्शनों और क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों, तीर्थयात्रियों और अन्य भारतीयों से वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है.
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया राजस्थान के टोंक के एक गांव में कंबल बांटते दिख रहे हैं. इसी वीडियो में दिखता है कि मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेते हुए कहते हैं कि 'जो मोदी को गाली देता है, उसे कंबल लेने का हक़ नहीं है.' वे यह भी कहते हैं कि अगर महिलाओं को बुरा लगा तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
पश्चिम बंगाल के पहाड़पुर गांव के निवासी 37 वर्षीय सैयद एसके पर मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में कथित तौर पर बांग्ला भाषा में बात करने के लिए चाकू से हमला कर दिया गया. 19 फरवरी को समनापुर गांव में कथित तौर पर उनके साथ लूटपाट की गई और उन्हें कई बार चाकू मारा गया. फ़िलहाल वह इलाजरत हैं.
2023 में मणिपुर की जातीय हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को निधन हो गया. 13 सितंबर, 2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि 4 मई 2023 को उन पर मेईतेई मिलिशिया द्वारा किए गए क्रूर हमले को लेकर कोई विशेष जांच (सीबीआई/एनआईए) शुरू नहीं की गई थी.
जनवादी लेखक संघ द्वारा हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा वंदे मातरम गीत अनिवार्य करने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह निर्णय संविधान सभा के सर्वसम्मत फैसले का उल्लंघन है और संविधान की प्रस्तावना की भावना के भी प्रतिकूल है, जिसमें किसी प्रकार का बदलाव करने का अधिकार किसी को नहीं है.
दिल्ली के मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं, जिनमें से एक दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और धमकाने की घटना सामने आई है. आरोप है कि पड़ोसी दंपति ने उनकी पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद मेघालय के सीएम ने कहा है कि पूर्वोत्तर के लोगों के ख़िलाफ़ भेदभाव बंद होना चाहिए.
ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला 1 रेस की संभावित वापसी को लेकर अडानी समूह सक्रिय दिख रहा है. ऐसी ख़बर है कि सर्किट का निर्माण और स्वामित्व करने वाली जयप्रकाश एसोसिएट्स के अडानी समूह द्वारा अधिग्रहण प्रस्ताव के साथ सर्किट भी सौदे का हिस्सा बन सकता है. हालांकि, फॉर्मूला 1 से जुड़े कर विवाद और नीतिगत स्पष्टता को लेकर अब भी कई सवाल बाकी हैं.
घटना लखीमपुर खीरी ज़िले की है जहां जनवरी में दलित समुदाय से आने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने बदसलूकी की थी. शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया था, लेकिन उसे ज़मानत मिल गई. लड़की के परिजनों के अनुसार, ज़मानत पर रिहा होने के बाद आरोपी द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण किशोरी ने यह घातक क़दम उठाया.
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में असम, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल के प्रमुख समाचार.