दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मौत से जुड़े विवाद में अब हरियाणा पुलिस ने मृतक की पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार, उनके भाई और पंजाब के विधायक अमित रतन और दो अन्य के ख़िलाफ़ एएसआई संदीप लाठर की खुदकुशी मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साज़िश रचने का मामला दर्ज किया है.
हरियाणा के दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है. रोहतक में तैनात एक एएसआई ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और पीछे छोड़े गए एक वीडियो और सुसाइड नोट में दिवंगत अधिकारी पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिवंगत दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के घर जाकर उनकी पत्नी और बेटियों से मुलाकात की. गांधी ने कहा कि कुमार की प्रतिष्ठा और करिअर को सुनियोजित तरीके से बर्बाद किया गया और अब उनकी मृत्यु के बाद भी परिवार को भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है.
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड नोट में उन्होंने जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया है. बढ़ते आक्रोश के बीच कई आला अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है.
पंजाब-हरियाणा सीमा खनौरी में फसलों के लिए एमएसपी की क़ानूनी गारंटी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज़ करते हुए 111 किसानों ने 15 जनवरी को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, जिनकी भूख हड़ताल 51वें दिन में प्रवेश कर गई है, के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है.
श्री अकाल तख्त साहिब ने साल 2007 से 2017 तक पंजाब में तत्कालीन शिरमोणि अकाली दल की सरकार में लिए गए विवादास्पद फैसलों के लिए पार्टी को धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया और सज़ा सुनाई है. उस समय सुखबीर सिंह बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे.
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी भले ही पूर्ण बहुमत के साथ रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही हो, लेकिन उसके 10 में से 8 मंत्री चुनाव हार गए. वहीं, कांग्रेस ने निर्दलीय चुनाव लड़े पार्टी के बाग़ियों की बग़ावत से खासा नुकसान झेला है.
पटियाला के राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र वीसी डॉ. जयशंकर सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि पूर्व में भी वीसी असंवेदनशील टिप्पणियां करते रहे हैं, पर ताज़ा विरोध 22 सितंबर की घटना को लेकर है, जब वे बिना किसी पूर्व सूचना के गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां कीं.
समय-समय पर जारी सरकारी रिपोर्टों, निजी संगठनों के श्रम बल के आंकड़ों और रोज़गार बाजार के रुझानों से विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस, को यह विश्वास मिला है कि बेरोज़गारी का मुद्दा उठाकर वह भाजपा को सत्ता में वापसी करने से रोक सकते हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत विफल रही, जिसके बाद आप ने सोमवार को इसके उम्मीदवारों की पहली और मंगलवार को दूसरी सूची जारी कर दी. 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.
हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर पार्टी में ख़ासी बगावत देखने को मिली, जहां कइयों ने टिकट न मिलने पर इस्तीफ़ा दे दिया वहीं कुछ अन्य नेता स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरने की सोच रहे हैं.
सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज के लोकनीति प्रोग्राम के तहत लोकसभा चुनाव के बाद किए गए सर्वे से पता चलता है कि हरियाणा में 61% से अधिक किसानों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन को वोट दिया था.
शिरोमणि अकाली दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य' माना जाता है. प्रधानमंत्री को कभी भी भारत के लोगों के बीच सांप्रदायिक नफ़रत, पारस्परिक संदेह और ज़हर फैलाने वाले बयान नहीं देने चाहिए.
इस कदम के पीछे का तात्कालिक कारण जननायक जनता पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी के साढ़े चार साल के गठबंधन का टूटना बताया जा रहा है. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट आवंटन में मतभेद को भाजपा-जजपा गठबंधन में दरार का मुख्य कारण माना जा रहा है.
बीते 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा की खनौरी सीमा पर शुभकरण की मौत हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के दौरान हो गई थी. उनकी मौत के कारण किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता और बहन को नौकरी देने की घोषणा की.