बिलावल भुट्टो-ज़रदारी बने पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री

2018 में पहली बार निर्वाचित होकर नेशनल एसेंबली पहुंचने वाले पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनज़ीर अली भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो-ज़रदारी को पहली बार सरकार में विदेश मंत्री जैसा बेहद महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है.

अमेरिकी आयोग ने भारत को ‘विशेष चिंता वाले’ देशों की सूची में शामिल करने की सिफ़ारिश की

यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम ने लगातार तीसरे साल अमेरिकी विदेश विभाग को भारत को 'विशेष चिंता वाले देश' के तौर पर वर्गीकृत करने की सिफ़ारिश की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन 15 देशों को इस श्रेणी में रखने को कहा गया है, वहां की सरकारों के तहत गंभीर उल्लंघन हो रहे हैं और इन्होंने असहिष्णु रुख़ अपनाया हुआ है.

म्यांमार की अदालत ने आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के मामले में और पांच साल की सज़ा सुनाई

म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया है, जबकि सू ची ने इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया था कि उनके एक शीर्ष राजनीतिक सहकर्मी ने घूस के तौर पर सोना और हज़ारों डॉलर लिए थे. इससे पहले, अन्य मामलों में उन्हें छह साल की सज़ा सुनाई जा चुकी है.

कोविड-19: देश में संक्रमण के 2,927 नए मामले आए, 32 मरीज़ों लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई है और और अब तक इस महामारी के कारण 5,23,654 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 51.10 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 62.25 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

स्पेन ने कहा, पेगासस स्पायवेयर के इस्तेमाल की जांच पारदर्शी तरीके से कराएंगे

स्पेन ने कैटलोनिया की स्वतंत्रता के दर्जनों समर्थकों के फोन विवादित जासूसी स्पायवेयर से हैक किए जाने के आरोपों की जांच शुरू करने के साथ पूरी पारदर्शिता बरतने का वादा किया है. हालांकि स्पेन की सरकार ने अब तक न तो पेगासस स्पायवेयर के इस्तेमाल से इनकार किया है और न ही पुष्टि की है.

कोविड-19: देश में बीते एक दिन में संक्रमण के 2,483 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, असम में कोविड-19 संक्रमण से मौत के मामलों के पुन:मिलान के बाद 1,347 और केरल में मौत के 47 मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,622 हो गई है. विश्व में संक्रमण के 51.02 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं और 62.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया, स्वतंत्र अभिव्यक्ति पर ज़ोर दिया

ट्विटर के अधिग्रहण को लेकर दुनिया के सबसे अमीर शख़्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का कहना यह रहा है कि वह ट्विटर को इसलिए ख़रीदना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है. उन्होंने कहा है कि वे ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं, इसमें असाधारण क्षमता है और वह इसे अनलॉक करेंगे.

इमैनुएल मैक्रों दोबारा बने फ्रांस के राष्ट्रपति

इमैनुएल मैक्रों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी धुर दक्षिणपंथी नेता मरिन ले पेन को मात दी. देश में 20 वर्षों में दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने वाले मैक्रों पहले नेता हैं. उन्होंने जीत पर लोगों का आभार जताते हुए कहा कि कई लोगों ने उन्हें सिर्फ़ ले पेन को सत्ता से बाहर रखने के लिए वोट किया.

भारत ने चीन के नागरिकों को जारी पर्यटक वीजा निलंबित किए: आईएटीए

चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने वाले करीब 22,000 छात्रों को वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते भारत लौटना पड़ा था. चीन ने अभी तक इन छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के लिए देश में आने की अनुमति नहीं दी है. भारत द्वारा चीन से आग्रह किए जाने के बाद भी जब हालात नहीं बदले तो भारत ने यह कदम उठाया है.

बीते एक दिन कोविड-19 संक्रमण के 2,541 नए मामले दर्ज और 30 लोगों ने जान गंवाई

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,30,60,086 हो गए हैं और इस महामारी के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 5,22,223 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 50.95 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 62.18 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

भारत की ‘अल्पसंख्यक विरोधी छवि’ घरेलू कंपनियों को नुकसान पहुंचाएगी: रघुराम राजन

भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की चिंताओं के बीच एक कार्यक्रम में कहा कि भारत की साख लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए रही है, लेकिन अब उसे छवि की लड़ाई लड़नी पड़ रही है.

मालदीव ने ‘भारत विरोधी’ अभियान पर प्रतिबंध लगाया, सुरक्षा एजेंसियों को कार्रवाई की अनुमति

मालदीव के विपक्षी दल प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के प्रमुख पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन बीते लगभग एक साल से ‘इंडिया आउट’ अभियान की अगुवाई कर रहे थे. यह अभियान इस अप्रमाणित दावे की वजह से चल रहा था कि यहां भारतीय सैन्य अधिकारियों की तैनाती मालदीव की संप्रभुता का उल्लंघन है. मालदीव के विदेश और रक्षा मंत्रालयों ने बार-बार इस द्वीपीय देश में भारतीय सेना की मौजूदगी से इनकार किया है.

एमनेस्टी इंडिया ने जेसीबी कारखाने के उद्घाटन को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की आलोचना की

भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुजरात में जेसीबी के एक कारखाने का उद्घाटन किया. एमनेस्टी इंडिया ने कहा कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में मुसलमानों की दुकानों को गिराने के लिए जेसीबी बुलडोज़रों का उपयोग करने की पृष्ठभूमि में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात में एक जेसीबी कारखाने का उद्घाटन न केवल उनकी अज्ञानता है, बल्कि इस घटना पर उनकी चुप्पी भी स्तब्ध करने वाली है.

बीते एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 2,451 नए मामले आए और 54 लोगों की मौत हुई

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,30,52,425 हो गए हैं और इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 5,22,116 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 50.79 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 62.11 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.

यूक्रेन से 50 लाख से अधिक लोगों ने किया पलायन: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक, 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के भीतर 70 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 50 लाख लोगों का पलायन दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े शरणार्थी संकट में एक ताज़ा और चौंकाने वाला उदाहरण है.

1 60 61 62 63 64 200