2026 के ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में भारत की एकमात्र नामित मणिपुरी भाषा की फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने ‘बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म’ श्रेणी में पुरस्कार जीत लिया. फिल्म की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने कहा कि बूंग एक ऐसी जगह की कहानी है जो बेहद अशांत है, जिसे भारत में लंबे समय से नज़रअंदाज़ किया गया और जिसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं हुआ. हम प्रार्थना करते हैं कि मणिपुर में शांति लौटे.
2023 में मणिपुर की जातीय हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को निधन हो गया. 13 सितंबर, 2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि 4 मई 2023 को उन पर मेईतेई मिलिशिया द्वारा किए गए क्रूर हमले को लेकर कोई विशेष जांच (सीबीआई/एनआईए) शुरू नहीं की गई थी.
दिल्ली के मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं, जिनमें से एक दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और धमकाने की घटना सामने आई है. आरोप है कि पड़ोसी दंपति ने उनकी पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद मेघालय के सीएम ने कहा है कि पूर्वोत्तर के लोगों के ख़िलाफ़ भेदभाव बंद होना चाहिए.
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में असम, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल के प्रमुख समाचार.
गौहाटी हाईकोर्ट ने पिछले साल जून में गोआलपाड़ा ज़िला के हाशिला बील क्षेत्र में बेदखली अभियान से प्रभावित लोगों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पिछले आठ महीनों से अस्थायी शिविरों में रह रहे लोगों को चिकित्सा सुविधा और शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.
18 फरवरी की रात इंफाल ईस्ट ज़िले में स्थानीय अख़बार 'नाहरोलगी थौडांग' के संपादक खोइरॉम लोयलाकपा अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. पुलिस ने कहा है कि हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन और एडिटर्स गिल्ड ऑफ मणिपुर ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकत के बाद पत्रकारों से कहा कि वह 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे. उनके साथ कांग्रेस के कई नेता गुवाहाटी और उत्तर लखीमपुर में भाजपा में शामिल होंगे. बोरा ने सोमवार को 'नज़रअंदाज़' किए जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिया था.
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनरॉड संगमा ने विधानसभा में बताया कि पूर्वी जयंतिया हिल्स ज़िले के माइनसंगाट-थांग्सको क्षेत्र में हुए विस्फोट के बाद अवैध कोयला खनन से संबंधित 57 एफआईआर दर्ज की गई है और 15,224.72 मीट्रिक टन अवैध रूप से खनन किया गया कोयला जब्त किया गया. साथ ही कोयले से जुड़े अवैध गतिविधियों के संबंध में 14 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे थे. पिछले वर्ष उनकी जगह गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. बोरा असम में दो बार विधायक भी रह चुके हैं. बोरा ने आरोप लगाया है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही थी और प्रदेश इकाई में उन्हें उनका उचित सम्मान और भूमिका नहीं दी जा रही है.
नॉर्थईस्ट डायरीः चुनाव से पहले असम पहुंचे पीएम मोदी, दस साल के कार्यकाल के बाद भी निशाने पर कांग्रेस
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में असम, मणिपुर, नगालैंड और मेघालय के प्रमुख समाचार.
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा से जुड़ी 11 एफआईआर की जांच कर रही सीबीआई से दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़े मामलों पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा. साथ ही यह भी कहा कि पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण पर जस्टिस गीता मित्तल समिति की सिफ़ारिशों का ठीक से पालन किया जाना चाहिए.
बीते 4 फरवरी को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के परिवार ने पूरे राज्य में लगभग 12,000 बीघा ज़मीन हड़प ली है. अब एक स्थानीय अदालत ने कांग्रेस नेताओं को शर्मा और उनके परिवार की संपत्तियों पर टिप्पणी करने से रोक दिया है. साथ ही, असमिया अख़बार 'असमिया प्रतिदिन' को भी इस मामले से जुड़ी कोई सामग्री प्रकाशित न करने का निर्देश दिया गया है.
मणिपुर के उखरुल ज़िले में हिंसा की शुरुआत 7 फरवरी को तब हुई, जब कथित तौर पर एक तंगखुल नगा व्यक्ति के साथ कुकी-जो समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट की. उसके बाद आगजनी और गोलीबारी घटनाएं हो रही हैं. गुरुवार को लितान सारेखोंग गांव में और दो घरों में आग लगा दी गई. वहीं, तंगखुल नगा महिलाओं के एक समूह ने लितान पुलिस थाने पर धावा बोलने की कोशिश की.
बीते 5 पांच फरवरी को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स ज़िले में अवैध रैट-होल कोयला खदान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. एनजीटी ने इसका स्वत:संज्ञान लेते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मेघालय सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा कि यह घटना पर्यावरण के नियमों के पालन और तय क़ानून के नियमों के कार्यान्वयन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाती है.
असम: गौरव गोगोई का सीएम पर उनके नाबालिग बच्चों की जानकारी फैलाने का आरोप, क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने आरोप लगाया था कि गौरव गोगोई ने अपने नौ साल के बेटे का पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था ताकि उसे ब्रिटिश नागरिकता मिल सके. गोगोई सीएम के ख़िलाफ़ मुकदमा करने की चेतावनी देते हुए कहा कि शर्मा इतने नीचे गिर गए कि उनके नाबालिग बच्चों की निजी जानकारी शेयर कर रहे हैं.