दिल्ली दंगे: हाईकोर्ट ने यूएपीए केस में शरजील इमाम की ज़मानत अर्ज़ी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा

शरजील इमाम ने 4 जुलाई को निचली अदालत द्वारा उनकी दूसरी नियमित ज़मानत याचिका खारिज़ किए जाने के फैसले को चुनौती दी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर पुलिस को नोटिस जारी किया है. इमाम पर 2020 के दिल्ली दंगे में कथित बड़े साजिश का आरोप लगाया गया है और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था.

उत्तराखंड: सिलक्यारा सुरंग का हिस्सा ढहने से मज़दूर की मौत, 2023 में इसी सुरंग में 41 श्रमिक फंसे थे

4.53 किलोमीटर लंबी सिलक्यारा-बारकोट सुरंग चारधाम परियोजना का हिस्सा है. निर्माण काम के दौरान 16 जुलाई को सुरंग के भीतर कंक्रीट लाइनिंग का एक हिस्सा गिरने से झारखंड निवासी एक मजदूर की मौत हो गई. वर्ष 2023 में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से 41 मजदूर उसके भीतर फंस गए थे, जिन्हें 17 दिनों बाद बाहर निकाला गया था.

बुलडोज़र जस्टिस: सुप्रीम कोर्ट का अवमानना याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- याचिकाकर्ता हाईकोर्ट जाएं

सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोज़र जस्टिस' पर अवमानना याचिका की सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने साफ कहा कि अवैध निर्माण और सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन किसी आरोपी या उसके परिवार को चुन-चुनकर निशाना नहीं बनाया जा सकता. अदालत ने याचिकाकर्ताओं को संबंधित हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया है.

सोनम वांगचुक से शिक्षाविदों और कलाकारों की अपील: ‘अनशन समाप्त करें, आपको खोना नहीं चाहते’

जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्रालय की बार-बार की नाकामियों और लद्दाख की संवैधानिक सुरक्षा की मांगों को सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. इस बीच, कई शिक्षाविदों, लेखकों, कलाकारों और फिल्मकारों ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है.

ओडिशा: रथ यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत व कई अस्पताल में भर्ती, सरकार का भगदड़ से इनकार

ओडिशा के वार्षिक रथ यात्रा उत्सव के दौरान राज्य सरकार ने दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है, लेकिन भगदड़ जैसी किसी भी घटना की खबरों का खंडन किया है. वहीं, विपक्षी दल के नेताओं ने रथयात्रा के इंतज़ाम पर सवाल उठाए हैं.

हर नागरिक की ज़िंदगी क़ीमती- हाईकोर्ट ने सरकार को सोनम वांगचुक की सेहत पर नज़र रखने का निर्देश दिया

केंद्र सरकार के कथित उदासीन रवैये के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी नागरिक की ज़िंदगी क़ीमती होती है और उसे बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की जानी चाहिए. कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वांगचुक को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

पुणे कोर्ट ने कहा- सरकार या मुख्यमंत्री की आलोचना करना राष्ट्र के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ना नहीं

पुणे की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के एक पदाधिकारी को ज़मानत देते हुए कहा कि हर नागरिक को सरकार के कार्यों पर टिप्पणी करने, उसकी सराहना या आलोचना करने का अधिकार है. यह मामला सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कथित रूप से छेड़छाड़ की गई तस्वीरें प्रसारित करने तथा नक्सलियों के प्रति सहानुभूति दर्शाने वाली सामग्री पोस्ट करने संबंधी आरोपों से जुड़ा हुआ है.

लातूर: मुस्लिम स्कूली छात्रों को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने पहले पीड़ितों के ख़िलाफ़ ही केस दर्ज किया

महाराष्ट्र के लातूर ज़िले के खरोला गांव में 13 से 15 वर्ष आयु के तीन मुस्लिम छात्रों को एक खंभे से बांधकर कुछ लोगों द्वारा बेरहमी पीटा गया. पुलिस के दख़ल देने के बावजूद अधिकारियों ने पीड़ितों के ख़िलाफ़ ही मामला दर्ज कर लिया. लोगों का दबाव बढ़ने के कारण कुछ घंटों बाद आरोपी मराठा पुरुषों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरएसएस-विहिप की खींचतान में बंटी अयोध्या

अयोध्या और दिल्ली में साधु-संतों व अन्य लोगों के साथ हुई विस्तृत बातचीत से पता चलता है कि चंपत राय को अपनी शक्ति और प्रभाव का आधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी निकटता से मिलता था. यही वजह है कि अब शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग तेज़ होती जा रही है.

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप केस: दिल्ली भाजपा के आर्थिक सेल संयोजक विकास गर्ग गिरफ़्तार

ईडी ने महादेव बेटिंग मामले में दिल्ली भाजपा के आर्थिक सेल के संयोजक विकास गर्ग को गिरफ़्तार किया है. इस संबंध में कुछ दिन पहले ही उनकी 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की गई थी. इन संपत्तियों को अवैध सट्टेबाज़ी के कारोबार से हुई कमाई बताया गया है, जिसे 'गर्ग के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों में भेजा गया था.'

बंगाल: अखिल भारतीय कैथोलिक संघ ने सेल्सियन सिस्टर्स पर कथित भीड़ हमले की निंदा की

बीते 12 जुलाई को पश्चिम बंगाल के बारासात में ऑक्सिलियम सेल्सियन सिस्टर्स पर कथित भीड़ ने हमला किया था. अखिल भारतीय कैथोलिक संघ ने दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल के कई ज़िलों में ईसाई संस्थानों और समुदायों के ख़िलाफ़ निशाना बनाकर किए जा रहे उत्पीड़न की बढ़ती और चिंताजनक पैटर्न का हिस्सा है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का इस्तीफ़े से इनकार, कहा- ख़ामियों के लिए स्टेट बैंक ज़िम्मेदार

चढ़ावा चोरी और कथित ग़बन की जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मंगलवार को कहा कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने माना है कि मंदिर में निगरानी में कुछ चूक ज़रूर हुई, लेकिन इसके लिए वे स्वयं को व्यक्तिगत रूप से ज़िम्मेदार नहीं मानते.

पासपोर्ट नागरिकता प्रमाणपत्र है या नहीं: विवाद के बाद विदेश मंत्रालय का अपनी पूर्व टिप्पणी से किनारा

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बीते महीने कहा गया था कि भारतीय पासपोर्ट को नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज़ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. अब विदेश मंत्रालय ने अपने पूर्व रुख़ से इतर मंगलवार को इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज़ है, जो भारतीय नागरिकों के देश से बाहर जाने को नियंत्रित करता है.

ग्राहम स्टेंस हत्या: ओडिशा सरकार की समिति ने दोषी दारा सिंह की रिहाई की सिफ़ारिश की

वर्ष 1999 में दारा सिंह ने एक भीड़ का नेतृत्व करते हुए उस गाड़ी में आग लगा दी थी, जिसमें कुष्ठ रोगियों के लिए आश्रय चलाने वाले ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटे सो रहे थे. तीनों की मौत हो गई थी. इसके अलावा दारा सिंह एक मुस्लिम व्यापारी और एक अन्य ईसाई मिशनरी की हत्या का भी दोषी है. अब ओडिशा राज्य सज़ा समीक्षा बोर्ड ने सिंह को ‘अच्छे आचरण’ के आधार पर जेल से रिहा करने की सिफ़ारिश

क्या शहरों की यातायात से जुड़ी समस्याओं का समाधान सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन हैं?

भारत में बिजली से चलने वाले परिवहन के बढ़ते उपयोग के बीच द क्लाइमेट एजेंडा ने पटना और लखनऊ में जनता के आवाजाही के पैटर्न और व्यवहार को समझने की कोशिश की. इन शहरों का अनुभव दिखाता है कि शहरी आवाजाही का भविष्य केवल तकनीक नहीं, बल्कि सुरक्षित, सुलभ और समावेशी परिवहन पर भी निर्भर करेगा

1 2 3 1,870