पंजाब में स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे ने पहुंचाया राज्य सरकार को नुकसान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कई समस्याओं से घिरी हुई है, जिसमें एक नया मुद्दा और जुड़ गया है: बाहरी बनाम स्थानीय निवासी का संघर्ष.

चुनाव आयोग ने असम को छोड़कर 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा की

चुनाव आयोग ने बताया है कि अबगोवा, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआईआर किया जाएगा. असम को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है. बंगाल, तमिलनाडु और केरल के साथ असम में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

‘मुस्लिम लड़कियां लाओ, नौकरी पाओ’ वाले भाजपा नेता के बयान पर मायावती की सख़्त कार्रवाई की मांग

पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के ‘मुस्लिम लड़कियां लाओ, नौकरी पाओ’ वाले बयान को बसपा प्रमुख मायावती ने घृणित और नफ़रत फैलाने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे आपराधिक और असामाजिक तत्व क़ानून को अपने हाथ में लेकर समाज में ज़हर घोल रहे हैं, जिन पर सरकार को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए.

कर्नाटक: एसआईटी जांच में आलंद के अलावा अन्य सीटों की वोटर लिस्ट में हेरफेर की कोशिश सामने आई

कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पाया है कि कलबुर्गी ज़िले की कम से कम दो अन्य सीटों पर भी वोटर लिस्ट में कथित तौर पर हेराफेरी करने की कोशिश की गई थी.

बिहार: चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया

जदयू ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निष्कासित नेताओं में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने टिकट न मिलने के बाद पार्टी लाइन के ख़िलाफ़ जाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया. पार्टी का कहना है कि ये लोग विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी काम कर रहे थे.

पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले भाजपा नेता- आपके हर शब्द पर नज़र रखी जाती है; उठा सर्विलांस का सवाल

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक संबोधन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि उनके फोन कॉल और वॉट्सऐप पर बातचीत 'निगरानी में' है. इस बयान को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने आलोचना की और इसे अवैध निगरानी क़रार दिया.

जम्मू-कश्मीर: इंडिया गठबंधन ने 3 राज्यसभा सीटें जीतीं, भाजपा ने चौंकाते हुए एक सीट हासिल की

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव परिणाम ने उस वक़्त सबको चौंका दिया, जब भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी गणित को मात देते हुए एक सीट अपने नाम की. इस चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन ने बाकी तीन सीटों पर जीत हासिल की, जो उम्मीद के मुताबिक परिणाम था.

नीतीश कुमार: बिहार की राजनीति का सबसे लंबा अध्याय अंत की ओर?

नीतीश कुमार अब तक नौ बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं. उन्होंने बिहार को प्रशासनिक स्थिरता दी, लेकिन उनका अगला अध्याय मुख्यमंत्री के रूप में होगा या नहीं, यह आगामी चुनाव पर निर्भर करेगा.

कर्नाटक: आलंद में प्रति वोटर नाम हटाने लिए 80 रुपये दिए गए, जांच में कांग्रेस के ‘वोटचोरी’ आरोप का समर्थन

कर्नाटक सरकार द्वारा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने पाया है कि आलंद में मतदाताओं को सूची से बाहर करने के लिए प्रति नाम 80 रुपये का भुगतान किया गया है. एसआईटी का यह खुलासा कांग्रेस और राहुल गांधी के मतदाता सूची में कथित धांधली और  'वोटचोरी' के लंबे समय से चले आ रहे दावों को और पुख़्ता करता है.

बिहार चुनाव: महागठबंधन ने तेजस्वी को सीएम, मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया

महागठबंधन ने बिहार के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री का चेहरा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को घोषित किया है. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. नेताओं ने एकजुट होकर बिहार में बदलाव और एनडीए सरकार को हटाने का आह्वान किया.

महाराष्ट्र: महिलाओं की लड़की बहिन योजना का लाभ 12 हज़ार पुरुषों को मिला, करोड़ों की गड़बड़

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख योजना- 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' के तहत 12,000 से ज़्यादा पुरुषों को लाभ मिला, जिनके नाम सत्यापन के बाद हटाए गए. योजना के तहत 21-65 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं.

गुजरात: कैबिनेट के फेरबदल से पहले सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफ़े

गुजरात में संभावित कैबिनेट फेरबदल से पहले भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बनने वाले नए मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने की संभावना है.

बिहार चुनाव: जदयू ने जारी की अंतिम सूची, 44 उम्मीदवारों में 4 मुसलमान

जदयू ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की दूसरी एवं आख़िरी सूची जारी कर की है. पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार शामिल नहीं था, हालांकि, दूसरी लिस्ट में पार्टी ने अररिया, जोकीहाट, अमौर और चैनपुर से मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

बिहार चुनाव : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर दरार, सहयोगी बोले- कुछ ठीक नहीं

बिहार में एनडीए द्वारा सीट बंटवारे की घोषणा के दो दिन बाद ही सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार दिखाई देने लगी है. एक ओर उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतन राम मांझी की पार्टी हम जैसे छोटे सहयोगियों ने खुलकर अपनी नाराज़गी जताई. वहीं, जदयू सदस्य भी चिराग पासवान की पार्टी को मिली सीटों को लेकर विरोध में नज़र आ रहे हैं.

बिहार चुनाव: जदयू की पहली सूची जारी, 57 उम्मीदवारों में तेईस मौजूदा विधायक शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी ने राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. 57 उम्मीदवारों की सूची में मंत्री विजय कुमार चौधरी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करते हैं. उन्हें सराई रंजन से टिकट दिया गया है, जो जदयू की चुनाव रणनीति में उनकी केंद्रीय भूमिका को दोबारा रेखांकित करता है.

1 8 9 10 11 12 704