एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन चुने गए उपराष्ट्रपति, विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग की आशंका

एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए है. उन्होंने विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया. 752 वैध वोटों में राधाकृष्णन को 452 और रेड्डी को 300 वोट मिले. नतीजों से विपक्षी खेमे में क्रॉस-वोटिंग की आशंका गहरा गई है.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 18 फेरीवालों को ‘बांग्लादेशी’ बताकर हिरासत में लिया: रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 18 प्रवासी फेरीवालों को वैध आधार और मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद कथित तौर पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बताकर पांच दिनों से हिरासत में रखा है. एक प्रवासी अधिकार मंच ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है.

बिहार एसआईआर में आधार कार्ड को पहचान दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार करे चुनाव आयोग: सुप्रीम कोर्ट

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि हालांकि अदालत ने पहले ही आदेश दिया था कि आधार को पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है और यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है.

पश्चिम बंगाल: मुस्लिम फेरीवाले पर चाकू से हमला, कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ज़िले में 60 वर्षीय एक मुस्लिम फेरीवाले पर 6 सितंबर को तीन लोगों ने हमला किया. उन्होंने उनकी गर्दन और पेट में चाकू मारा और कथित तौर पर उनसे जबरदस्ती ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना को सांप्रदायिक बताना ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ है.

अयोध्या फैसले पर सवाल उठाते हुए पूर्व जज ने कहा- सुप्रीम कोर्ट में कभी मंदिर निर्माण की मांग नहीं रखी गई थी

वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व न्यायाधीश एस. मुरलीधर ने अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर दिए गए फैसले की बुनियाद पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कभी मंदिर निर्माण की मांग नहीं रखी गई थी. उन्होंने जोड़ा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस का असर अब तक खत्म नहीं हुआ है और पूजा स्थल अधिनियम के बावजूद देशभर में 17 मुकदमे दायर हो चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार और द टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर का 63 वर्ष की उम्र में निधन

भारत के दिग्गज पत्रकार और लेखक संकर्षण ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. द टेलीग्राफ के संपादक ठाकुर ने बिहार और कश्मीर समेत कई अहम विषयों पर गहरी रिपोर्टिंग की. नेताओं और पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए निडर, संवेदनशील और लोकतांत्रिक भारत का मज़बूत पैरोकार बताया है.

बम्बई ट्रेन धमाकों के बाद गिरफ़्तार हुए मुसलमान युवक की कथा: ‘पुलिस की यातना आजीवन याद रहेगी’

उस पत्नी के बारे में सोचिए जो अपने पति के लौटने का 19 साल तक इंतज़ार करती है. उस बेटी के बारे में सोचिए जो अपने पिता के जेल जाने के बाद पैदा हुई. उसने कभी अपने पिता का चेहरा नहीं देखा. वह पढ़ाई करके डॉक्टर या इंजीनियर बन सकती थी. लेकिन उसके पिता के जेल में होने के कारण, यह संभव नहीं था.

गुजरात: पंचमहल ज़िले के पावागढ़ यात्रा मार्ग में रोपवे का केबल टूट जाने से छह लोगों की मौत

गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ स्थल के पास शनिवार (6 सितंबर) दोपहर एक निर्माण सामग्री ले जा रोपवे का केबल टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई है.

चीन के साथ अनसुलझा सीमा विवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने चीन के साथ अनसुलझे सीमा विवाद को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती’ करार दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरी बड़ी चुनौती पाकिस्तान द्वारा भारत के ख़िलाफ़ चलाया जा रहा प्रॉक्सी वॉर है.

छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 14,000 संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त से सेवाओं के नियमितीकरण, नियमित स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ग्रेड पे, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच सरकार ने 25 कर्मचारियों की बर्खास्त कर दिया. इसके विरोध में 14,000 से ज़्यादा संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे दिया है.

एसआईटी ने वनतारा की जांच शुरू की, 12 सितंबर तक सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के जामनगर स्थित अंबानी परिवार के वनतारा वाइल्डलाइफ़ फ़ैसिलिटी की जांच के लिए पूर्व जज जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है. 4 सितंबर को एसआईटी ने वनतारा का दौरा किया. यह टीम जानवरों की खरीद, वन्यजीव कानूनों, अंतरराष्ट्रीय नियमों और पशु कल्याण मानकों के पालन की जांच कर 12 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपेगी.

जम्मू-कश्मीर: कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को मनमाना करार देते हुए अधिकारी को फटकारा

बीते फरवरी महीने में किश्तवाड़ मजिस्ट्रेट ने एक आदेश पारित कर दो महीने के लिए सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि बाद में एक अदालत ने उस पर रोक लगा दिया था. अब किश्तवाड़ जिला अदालत ने तत्कालीन मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन को फटकार लगाते हुए कहा कि यह बेहद मनमाना और अवैध आदेश था.

सेल ‘घोटाला’: एवन स्टील पर सीबीआई एफआईआर, सीवीओ ने कहा- 370 करोड़ का हुआ नुकसान

वेंकटेश इंफ्रा के बाद अब एवन स्टील इंडस्ट्रीज सेल घोटाले के केंद्र में है. लोकपाल की फटकार के बाद सीबीआई ने 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज की. आरोप है कि सेल अधिकारियों की मिलीभगत से एवन को सस्ती दर पर कच्चा माल बेचा गया, जिससे कंपनी को 263-370 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

राजस्थान: पेपर लीक के आरोपों पर एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद आरपीएससी सदस्य का इस्तीफ़ा

विवादों से घिरे राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सदस्य मंजू शर्मा ने आरपीएससी से इस्तीफ़ा दे दिया है. बीते दिनों राजस्थान हाईकोर्ट ने 2021 की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करते हुए कहा था कि शर्मा समेत कई अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता से समझौता किया. मंजू शर्मा कवि कुमार विश्वास की पत्नी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने भूस्खलन और बाढ़ पर संज्ञान लिया, केंद्र, राज्य सरकारों व एनडीएमए से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में विनाशकारी भूस्खलन और बाढ़ का संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार, एनडीएमए और राज्य सरकारों से जवाब मांगा है. अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पेड़ों की अवैध कटाई ऐसी आपदाओं का मुख्य कारण है.

1 32 33 34 35 36 1,838