केरल के कैथोलिक चर्च ने चर्च के मुखपत्र दीपिका में प्रकाशित संपादकीय में भाजपा-शासित राज्यों में ईसाइयों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा को लेकर पार्टी की कड़ी आलोचना की है. अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ईसाई समुदाय में बढ़ती सक्रियता के बीच चर्च ने केरलवासियों से सतर्क रहने की अपील की है.
अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए अपने पुराने फैसले पर लगाई रोक को बरक़रार रखा है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली मानने की सिफ़ारिश की गई थी.
अमेरिकी सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन ने एक संघीय अदालत को बताया है कि भारत सरकार के सहयोग न करने के कारण अडानी समूह को 14 महीनों से समन तामील नहीं हो सका है. अब एजेंसी ने अदालत से ईमेल के ज़रिए नोटिस भेजने की अनुमति मांगी है. मामला कथित रिश्वतखोरी से जुड़ा है.
नवंबर 2024 में हुई संभल हिंसा के मामले में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ एफआईआर का आदेश देने वाले संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश देने वाले सिविल जज आदित्य सिंह की नियुक्ति हुई है.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को बरक़रार रखते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार संबंधी अपराधों के मामले में राज्य पुलिस अधिकारी बिना सीबीआई से पूर्व अनुमति लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के ख़िलाफ़ जांच कर सकते हैं और आरोप पत्र दाखिल कर सकते हैं.
सूरत के ताडकेश्वर गांव में 21 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरहेड वाटर टैंक परीक्षण के दौरान ढह गया. हादसे में एक बच्ची समेत तीन महिलाएं घायल हुई हैं. गुजरात सरकार ने तीन इंजीनियरों को निलंबित किया है और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है.
लंदन में रहने वाले डॉक्टर और लोकप्रिय यूट्यूबर संग्राम पाटिल, जो भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तीखी आलोचना के लिए जाने जाते हैं, को अपनी भारत यात्रा के दौरान मानहानि के मुकदमे से लेकर लुकआउट सर्कुलर जारी होने और यहां तक कि हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने तक की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.
पत्रकार रूपेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे अपने एक आवेदन में आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर, पटना में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के शोषण- उत्पीड़न के खिलाफ दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध मेंं सिलसिलेवार तरीके से बंदियों के रोज़ाना संघर्ष के बारे में लिखा है.
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से संबंधित मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि सेंगर के आपराधिक इतिहास और मामले की परिस्थितियों में ऐसा कोई नया बदलाव नहीं आया, जिसके आधार पर उन्हें राहत दी जा सके.
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से भाजपा नेता और मंत्री विजय शाह के ख़िलाफ़ अभियोजन की मंज़ूरी पर दो हफ्ते में निर्णय लेने को कहा है. मामला कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित रूप से निशाना बनाने वाली टिप्पणियों से जुड़ा है. अदालत ने एसआईटी रिपोर्ट के बाद देरी पर सवाल उठाया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडीटीवी के संस्थापकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय को जारी इनकम टैक्स री-असेसमेंट नोटिस रद्द कर दिए. अदालत ने इसे ‘राय में बदलाव’ क़रार देते हुए आयकर विभाग पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और सभी संबंधित कार्यवाहियां ख़त्म कर दीं.
पिछले तीन वर्षों से लोकपाल की वार्षिक रिपोर्ट संसद के पटल पर नहीं रखी गई हैं. वर्तमान लोकपाल के लगातार निवेदन के बावजूद राष्ट्रपति ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया. अंततः वार्षिक रिपोर्ट को डाक से भेजा गया, और शीतकालीन सत्र के पहले ही राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे स्वीकार भी किया. लेकिन फिर भी यह संसद में पेश नहीं की गई. क्या पारदर्शिता की कमी, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बनी यह संस्था ही अब जवाबदेही तलाश रही है?
पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई में देरी के बीच गुजरात के एक मछुआरे की 16 जनवरी को मौत हो गई. उसकी सज़ा 2022 में पूरी हो चुकी थी. एक्टिविस्ट और पत्रकार जतिन देसाई ने इसे मानवीय संकट बताते हुए भारत-पाक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर राज्यसभा के महासचिव की भूमिका पर गंभीर चिंता व्यक्त की. अदालत ने कहा कि उचित होगा कि सचिवालय संयम बरते और प्रस्ताव पर फैसला लोकसभा स्पीकर या राज्यसभा के सभापति पर (जो भी मामला हो) छोड़ दे, न कि संभावित कार्रवाई का निष्कर्ष निकाले.
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरुआती दिनों में टूर्नामेंट स्थल पर ख़राब वायु गुणवत्ता, साफ़-सफाई की कमी और आवारा जानवरों की मौजूदगी को लेकर मेजबान देश को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. यह टूर्नामेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल अगस्त में इसी स्थल पर बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन होना है.