चुनाव आयोग ने पिछले तीन सप्ताह में महाराष्ट्र और दिल्ली में चल रहे एसआईआर के लिए दूसरी बार समयसीमा बढ़ाई है. अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 17 अगस्त के बजाय 24 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी. बताया गया है कि इसी दिन दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 23 सितंबर तक चलेगी.
बलात्कार दोषी आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से 20 दिनों की नियमित पैरोल मिल गई है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि राज्य सरकार पैरोल आवेदन ख़ारिज करने का कोई ठोस और वैध आधार बताने में विफल रही है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की पॉक्सो सज़ा पर रोक लगाने और ज़मानत देने से इनकार कर दिया था.
दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से मिले खाने के रैपर और पैकेजिंग के आधार पर उन रेस्तरां और कैफे तक पहुंच रही है, जिन्होंने ऐप-आधारित डिलीवरी के जरिए प्रदर्शनकारियों को भोजन भेजा था. कई रेस्तरां मालिकों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों का 'समर्थन' क्यों किया और उनके ऑर्डर रिकॉर्ड भी खंगाले.
बांग्लादेश ने चेतावनी दी थी कि भारत की धरती से शेख़ हसीना का प्रस्तावित सार्वजनिक संबोधन दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर सकता है. इस पर भारत ने कहा कि यह कार्यक्रम एक निजी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है.
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि विचाराधीन मुद्दा केवल जर्सी के रंग या डिजाइन का नहीं है, मामला यह है कि भारतीय हॉकी के सबसे पहचान योग्य प्रतीकों में से एक में बदलाव के लिए अपनाई गई निर्णय प्रक्रिया क्या थी, इस निर्णय का अधिकार किसके पास था, इस पर किससे परामर्श किया गया, हॉकी इंडिया के प्रशासनिक ढांचे का पालन हुआ या नहीं, और क्या उचित संस्थागत प्रक्रियाओं का पालन किया गया.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफ़े के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने ट्रस्ट के 'पालक' (संरक्षक) के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. बताया गया है कि उनकी भूमिका ट्रस्ट के दैनिक प्रशासनिक कार्यों के बजाय संगठनात्मक मार्गदर्शन और समन्वय से जुड़ी मानी जाती थी.
लखनऊ पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों की एक मोटरसाइकिल स्कूल वैन से टकराने के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कथित तौर पर वैन के पिछले शीशे और साइड मिरर को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फ़रार हो गए. उधर, कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र अब ग़ाज़ियाबाद और बाग़पत में भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. वहीं एनसीआरटीसी ने भी बताया है कि यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक नमो भारत ट्रेन के 17 स्टेशनों के कई प्रवेश व निकास द्वार बंद
संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने फेसबुक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने के संबंध में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से माफ़ी की मांग की है. साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो कंपनी आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत 'सेफ हार्बर' सुरक्षा खो सकती है.
केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में 10 वर्ष से अधिक समय से 10,000 से ज्यादा मामले लंबित हैं. इनमें 558 मामले 20 वर्षों से अधिक समय से और 26 मामले 30 वर्षों से लंबित हैं. वहीं, देश के 25 उच्च न्यायालयों में 30 वर्षों से अधिक समय से 80,000 से ज्यादा मामले लंबित पड़े हैं.
केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में 88,119 पंजीकृत सहकारी समितियां हैं. इनमें से 6,959 समितियां निष्क्रिय हो चुकी हैं, जबकि 1,341 समितियां बंद होने की प्रक्रिया हैं. वर्तमान में 18,404 सहकारी समितियां घाटे में चल रही हैं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ह्विसिलब्लोअर और मंदिर ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने विशेष जांच दल को एक ईमेल के जरिए अपना बयान भेजा है, जिसमें उन्होंने मंदिर प्रबंधन पर कई नए आरोप लगाए हैं. इन आरोपों में मंदिर ट्रस्ट के पूर्व सचिव चंपत राय का भी ज़िक्र है, जिन्होंने 7 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के किलाम गांव में एक ईंट भट्ठे पर दो प्रवासी मज़दूरों की हालिया हत्याओं ने पूरी घाटी में बाहरी मज़दूरों के बीच फिर से डर पैदा कर दिया है. यह डर सिर्फ़ निर्माण या ईंट भट्टों में काम करने वालों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेब के बागों, बाज़ारों और छोटे-मोटे धंधों में लगे लोगों को भी लगता है कि माहौल अचानक बदल गया है.
बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच के लिए गठित लिब्रहान आयोग के अध्यक्ष रहे सेवानिवृत्त जस्टिस मनमोहन सिंह लिब्रहान का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. चार दशक लंबे न्यायिक जीवन में उन्होंने हरियाणा के महाधिवक्ता, मद्रास और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
तीन अगस्त से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों- जैसे मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर में हफ्ते भर तक स्कूल बंद रहेंगे, वहीं कई अन्य ज़िलों में सावन के हर सोमवार का अवकाश रखा गया है. इसकी वजह कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों की सुरक्षा, यातायात को आसान बनाने और क़ानून-व्यवस्था बताई गई है.
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया है. यह मामला पहली बार जनवरी 2023 में सामने आया था, जब विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, संगीता फोगाट समेत कई नामी पहलवानों ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर महीनों तक विरोध प्रदर्शन किया था.