उत्तम नगर में होली के दिन हुए विवाद में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुए, सड़क जाम कर दी गई और वाहनों में आग लगाने की ख़बरें सामने आई हैं. पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ़्तार भी किया है. तनाव के बीच इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
होली के दिन उत्तर प्रदेश के हाथरस में मुस्लिम समुदाय के युवाओं को जबरन रंग लगाने और 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपियों का कहना है कि उन्होंने किसी से ज़बरदस्ती नहीं की, वे केवल होली की शुभकामनाएं दे रहे थे.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी की क़ीमत 60 रुपये प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की क़ीमत 115 रुपये बढ़ा दी गई है. विपक्षी नेताओं ने इस वृद्धि को मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों की विफलताओं का खामियाजा देश की जनता क्यों भुगत रही है.
ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के हमलों के बीच भारत सरकार वहां फंसे करीब 9,000 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है. इनमें अधिकतर छात्र हैं जो तेहरान और क़ोम में हैं. बताया जा रहा है कि सरकार उन्हें आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान के रास्ते निकालने के विकल्प पर विचार कर रही है, वहीं दूतावास ने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
मयूरभंज ज़िले में भीड़ हिंसा की घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी करने के शक में दो किशोरों की ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर पिटाई कर दी गई. इस घटना में एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है.
बीते कुछ सालों में भाजपा शासित राज्यों ने जेसीबी बुलडोज़र को बदले की कार्रवाई के एक साधन में बदल दिया है. इसकी शुरुआत 2020 में उत्तर प्रदेश से की गई और जल्द ही यह बीमारी अन्य भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों तक तेज़ी से फैल गई. जेसीबी हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतीक बन गई, जिसका इस्तेमाल भाजपा और उसके समर्थक मुसलमानों को डराने और ख़ुद को विजेता साबित करने के लिए करते हैं.
राजस्थान के भिवाड़ी में हरियाणा के एक 28 वर्षीय मुस्लिम युवक की मौत हो गई. मृतक के परिवार का आरोप है कि गौ-तस्करी के शक में बजरंग दल के सदस्यों ने उसे गोली मार दी. हालांकि पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान वह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हुई.
सुनने में बात बहुत अच्छी लगती है कि होली है तो जो हो गया बिराना उसको फिर अपना कर लो, लेकिन क्या ऐसा करना तब तक संभव है जब तक उन कारणों की पड़ताल न की जाए, जिनके चलते वह बिराना हुआ या कि रह गया.
मामला इंदौर के चोइथराम अस्पताल के पास का है, जहां सीवर की सफाई करते समय ज़हरीली गैस की चपेट में आने से नगर निगम के दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दोनों सफाईकर्मी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर चैंबर में उतरे थे, और प्रशासन की ओर से भी सहायता काफी देर में पहुंची.
बलात्कार जैसे क्रूरतम अपराध का शिकार बनाई गई महिलाओं के लिए इंसाफ़ की राह इसलिए भी छोटी होने को नहीं आ रही कि अदालती फैसलों में उनके प्रति जो संवेदनहीनता कभी-कभी दिखती है, वह हमारे सामंती मूल्यों वाले पितृसत्तात्मक समाज में सदाबहार बनी हुई है.
केरल के एर्नाकुलम जिला एवं प्रधान सत्र न्यायालय ने पिछले साल दिसंबर में अभिनेता दिलीप और तीन अन्य लोगों को मलयालम फिल्म उद्योग की एक जानी-मानी अभिनेत्री के साथ 2017 में हुए यौन शोषण और अपहरण मामले में बरी कर दिया था, जिसके ख़िलाफ़ केरल सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है.
केरल हाईकोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड' के ख़िलाफ़ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फिल्म की रिलीज़ पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस फिल्म को पहले 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था.
शहरी भारत में स्वच्छता सेवाओं के निजीकरण के साथ सफाई कर्मचारी जातिवाद, मज़दूरी में कटौती, और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार न मिलने से भी जूझ रहे हैं. स्वच्छता कर्मियों को पूरी तरह ठेके पर भर्ती करने का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है. स्थायी नियुक्तियां घट रही हैं और वाल्मीकि समुदाय के कामगारों को अधिकतर अस्थायी भूमिकाओं तक ही सीमित किया जा रहा है.
घटना रुद्रपुर की है. पुलिस ने बताया कि रेशम बाड़ी इलाके के निवासी शाहिद ने जगतपुरा स्थित अटरिया मंदिर के पास खाली ज़मीन पर नमाज़ अदा की थी, जिसके बाद उन पर कथित तौर पर लाठियों से हमला किया गया और धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया.
इलाहाबाद हाईकोर्ट 12 रिट याचिकाओं के समूह पर सुनवाई कर रहा था, जिनमें सात मामलों में मुस्लिम महिलाएं हिंदू पुरुषों के साथ रह रही थीं, जबकि पांच मामलों में हिंदू महिलाएं मुस्लिम पुरुषों के साथ लिव-इन संबंध में थीं. कोर्ट ने सभी को पुलिस सुरक्षा देते हुए कहा कि केवल इस आधार पर कि याचिकाकर्ता अंतरधार्मिक संबंध में हैं, उन्हें संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता.