जन्मदिन विशेष: दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के साथ मसुरियादीन पासी को याद करने का भी दिन है. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा सदस्य रहे मसुरियादीन ने राष्ट्रीय और सामाजिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, तथा सामाजिक चिंतक के रूप में दलित एवं पिछड़ों का नेतृत्व किया.
एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ़ 4,48,211 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश से हैं. दिल्ली लगातार तीसरे साल महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित महानगर बनी रही. रिपोर्ट में साइबर अपराध और अनुसूचित जनजातियों पर अपराधों में भी बड़ी वृद्धि दर्ज हुई.
जब असुर इस देश की एक प्रजाति है तो उनकी हार या उनके नायकों की हत्या का उत्सव मनाना किस तरह की मानसिकता का परिचायक है? जेएनयू में महिषासुर शहादत दिवस मनाने वाले दलित, पिछड़े, आदिवासी छात्रों का कहना है कि जब कैंपस में दुर्गापूजा, सरस्वती पूजा आदि हिंदू अनुष्ठान हो सकते हैं तो बहुजन अपने नायक महिषासुर की पूजा क्यों नहीं कर सकते?
बिहार में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है. जनवरी की तुलना में 47 लाख मतदाता बाहर हो गये हैं. जनवरी में बिहार में कुल 7.89 करोड़ मतदाता थे. 1 अगस्त की सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाता रह गये और अब ताज़ा सूची में 7.42 करोड़ मतदाता दर्ज हैं.
घटना गुजरात के महिसागर ज़िले की है, जहां पुलिस ने वीरपुर तालुका के भरोडी गांव की चार महिलाओं के ख़िलाफ़ एक दलित छात्रा को कथित तौर पर अपमानित करने और गाली-गलौज करने तथा उसे गांव के गरबा कार्यक्रम से बाल पकड़कर घसीटने का मामला दर्ज किया है.
हर नागरिक का डिजिटल रिकॉर्ड बनाने के फेर में सबसे कमज़ोर लोगों को 'मृत' या अनुपस्थित घोषित कर दिया गया. उनका नाम सामाजिक सुरक्षा रजिस्टर से हट गया. पेंशनभोगी अपने रिकॉर्ड में सुधार का इंतज़ार करते-करते दुनिया से गुज़र गए.
उत्तर प्रदेश की ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने किदवई नगर इलाके में अपने घर के बाहर ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगाने के आरोप में एक 45 वर्षीय मज़दूर को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र में लगे पोस्टर और बैनर के विरोध में बजरंग दल द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन करने के बाद की है.
वायु प्रदुषण के मद्देनज़र सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से माफियाओं को इस उद्योग पर क़ब्ज़ा करने और अवैध रूप से अपना माल जनता को बेचने का रास्ता खुल जाएगा. अदालत ने इस मामले में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की बात कहते हुए हरित पटाखा निर्माताओं को इसके निर्माण की अनुमति दे दी है.
गुजरात के गांधीनगर ज़िले में 24 सितंबर की रात सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई. पुलिस के अनुसार, विवाद का कारण वॉट्सऐप स्टेटस पर ‘आई लव मुहम्मद’ और उसके जवाब में ‘आई लव महादेव’ बना, जिस दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से विवाद भड़क गया.
बलात्कार के दो मामलों में दोषी क़रार आसाराम के अनुयायियों द्वारा सूरत सिविल अस्पताल परिसर में उसकी तस्वीर लगाकर कथित तौर पर पूजा व आरती की गई थी. अस्पताल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अनुयायियों को केवल फल बांटने की अनुमति दी गई थी. हालांकि बताया गया है कि आयोजन में डॉक्टर समेत अस्पताल के कुछ ऑन ड्यूटी अधिकारी भी शामिल हुए थे.
पंजाब के रहने वाले दो श्रमिकों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर यातना देने का आरोप लगाया था. अब कठुआ की एक अदालत ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने भी इसे लेकर पुलिस को नोटिस जारी किया था.
दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति द्वारा इस साल की रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को रावण की पत्नी, मंदोदरी की भूमिका देने के फैसले पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा ऐतराज़ जताते हुए समिति से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की थी. शुरुआती इनकार के बाद अब समिति ने अभिनेत्री का नाम वापस ले लिया है.
एक आरटीआई के जवाब में ज्ञात हुआ है कि अयोध्या के धन्नीपुर गांव में प्रस्तावित मस्जिद का नक़्शा विभिन्न सरकारी विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न मिलने के कारण ख़ारिज कर दिया है. यह ज़मीन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत मस्जिद निर्माण के लिए आवंटित की गई थी.
मध्य प्रदेश के मंदसौर के रहने वाले 35 वर्षीय आसिफ़ अपने चचेरे भाई के साथ राजस्थान के पशु हाट से खेती के लिए मवेशी खरीदकर लौट रहे थे, जब कथित तौर गोरक्षकों ने उन्हें बुरी तरह पीटा. बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे 36 हज़ार रुपये लूटे और पचास हज़ार रुपये की फिरौती भी मांगी थी.
मध्य प्रदेश के मैहर और उमरिया में जिला अधिकारियों ने नवरात्रि के दौरान 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मांस, अंडे और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, हरियाणा के गुड़गांव में विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि के दौरान मांस और मछली की दुकानें बंद करने की मांग की है.