उत्तराखंड: काशीपुर में कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हमले को लेकर बजरंग दल सदस्य समेत दो गिरफ़्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में 22 दिसंबर को एक कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था. मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता और उसके साथियों को गिरफ़्तार किया गया है. इस घटना ने जम्मू-कश्मीर में व्यापक आक्रोश पैदा किया है. यह पिछले एक पखवाड़े में कश्मीरी शॉल विक्रेता को हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा निशाना बनाकर परेशान करने की दूसरी घटना है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भाजपा से जुड़े कम से कम तीन रतले पावर प्रोजेक्ट कर्मचारियों को राष्ट्र-विरोधी क़रार दिया

किश्तवाड़ के रतले पावर प्रोजेक्ट में काम कर रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को भेजे गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पत्र में जिन 29 कर्मचारियों को ‘उपद्रवी/राष्ट्र-विरोधी’ बताया गया है, उनमें से कम से कम तीन का संबंध भाजपा से रहा है.

जम्मू-कश्मीर: मेघा इंजीनियरिंग का आरोप- स्थानीय भाजपा विधायक ने रोका बिजली परियोजना का काम

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में बन रही कई अरब रुपये की जलविद्युत परियोजना रतले बिजली परियोजना के निर्माण से जुड़ी कंपनी ने भाजपा की स्थानीय विधायक पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है. रतले परियोजना काफी समय से भाजपा से जुड़े राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से घिरी रही है.

जम्मू में भाईचारे की मिसाल: प्रशासनिक कार्रवाई में घर खोने वाले पत्रकार को सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी ज़मीन दी

बीते गुरुवार को जम्मू में सरकारी ज़मीन पर बने होने का हवाला देते हुए स्थानीय पत्रकार अरफ़ाज़ अहमद डैंग का घर गिरा दिया गया था. डैंग ने एक पुलिस अधिकारी के ड्रग तस्करों से जुड़ाव के बारे रिपोर्ट की थी. अब जम्मू के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पत्रकार को अपनी ज़मीन दान करते हुए कहा कि डैंग ने उस समय सच बोला जब बहुत कम लोगों ने ऐसा करने की हिम्मत की.

जम्मू: पुलिस अधिकारी के ड्रग तस्करों से जुड़ाव के बारे में बोलने वाले पत्रकार का घर गिराया गया

गुरुवार को जम्मू में अधिकारियों ने सरकारी ज़मीन पर बने होने का हवाला देते हुए स्थानीय पत्रकार अरफ़ाज़ अहमद डैंग का घर गिरा दिया. अरफ़ाज़ ने इस महीने की शुरुआत में नशीली पदार्थों के तस्करी रैकेट के सिलसिले में गिरफ़्तार किए गए संदिग्ध ड्रग तस्करों का नाम एक पुलिस अधिकारी से जोड़ा था.

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज: हिंदुत्व संगठनों के दावों के उलट संस्थान को मिला है जम्मू-कश्मीर सरकार से अनुदान

भाजपा और दक्षिणपंथी समूह भले ही यह दावा कर रहे हों कि श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस सरकार से बिना किसी फंडिंग के, केवल चंदे से चल रहा था, लेकिन दस्तावेज़ों से पता चलता है कि इस संस्थान को संचालित करने वाले श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय को सरकार से वित्तीय सहायता मिलती रही है.

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली विस्फोट के मुख्य आरोपी का पारिवारिक घर ध्वस्त किया गया

कश्मीर में अधिकारियों ने युवा डॉक्टर उमर नबी, जिन्हें जांचकर्ताओं ने दिल्ली के लाल क़िला विस्फोट मामले में 'मुख्य संदिग्ध' बताया है, के पिता के घर को ध्वस्त कर दिया है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में अपने एक फ़ैसले में कहा था कि क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना संदिग्धों या दोषियों के घरों को गिराना 'पूरी तरह से असंवैधानिक' है.

श्रीनगर थाने में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत, आतंकी मॉड्यूल की जांच से जुड़ा मामला

श्रीनगर के नौगाम थाने में शुक्रवार रात को हुए धमाके में एक एसआईए अधिकारी, तीन एफएसएल विशेषज्ञ, दो राजस्व विभाग के अधिकारी, दो पुलिस फ़ोटोग्राफ़र और एक दर्जी सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए. बताया गया है कि यह विस्फोट फरीदाबाद 'आतंकी मॉड्यूल' केस में हुई बरामद सामग्री को पेश करने की तैयारी के दौरान हुआ.

‘आतंकी मॉड्यूल’ केस से जुड़े कश्मीरी डॉक्टरों के परिवार बोले- ‘बर्बाद हो चुके हैं, इससे ज़्यादा क्या कहें’

'आतंकी मॉड्यूल' केस से जुड़े युवा कश्मीरी डॉक्टर उमर नबी को उनके पड़ोसी मिसाल के तौर पर देखते हैं, वहीं दूसरे शख़्स मुज़म्मिल गनी अपने इलाके में एक शरीफ़ डॉक्टर के तौर पर पहचान रखते हैं. हालांकि, अभी अधिकारियों ने दिल्ली विस्फोट को 'जम्मू-कश्मीर आतंकी मॉड्यूल' की गिरफ़्तारियों से नहीं जोड़ा है, लेकिन इन डॉक्टरों के परिवारों के लिए फिलहाल राहत की कोई उम्मीद कम ही नज़र आती है.

डॉक्टर गिरफ़्तार, हथियार बरामद: जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उजागर ‘आतंकी मॉड्यूल’ क्या है?

कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हिरासत व कई गिरफ़्तारियों, और दिल्ली में हुए विस्फोट के तार आपस में जुड़े हैं या नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन अज्ञात अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई ख़बरों में इन दोनों को जोड़ा जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव: उमर अब्दुल्ला के सामने पहली राजनीतिक परीक्षा

मध्य कश्मीर के बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है. बडगाम को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए पहली राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

‘खून से तिलक करो, गोलियों से आरती’: डोडा प्रशासन ने ‘कट्टरवादी’ शिक्षा देने के लिए शिक्षक को निलंबित किया

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में डोडा ज़िले में एक सरकारी शिक्षक को सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों को 'खून से तिलक करो, गोलियों से आरती करो' का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है. उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

लेह परिषद चुनावों में देरी से नाख़ुश नागरिक समाज, कहा- भाजपा को फ़ायदा पहुंचाना प्रशासन का मक़सद

बीते महीने लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-लेह (एलएएचडीसी-एल) के विघटन के बाद अस्थिर लेह क्षेत्र पर नौकरशाही का नियंत्रण है और लद्दाख में राजनीतिक अनिश्चितता और भी गहराती जा रही है. इस बीच लेह एपेक्स बॉडी ने स्थानीय प्रशासन द्वारा एलएएचडीसी-एल चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के निर्णय की आलोचना की है.

जम्मू के कठुआ में ईसाई धर्म के प्रचारकों पर हमला, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

कठुआ ज़िले में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ईसाई धार्मिक प्रचारकों के एक समूह पर हमला किया गया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कथित तौर पर कर्तव्य निर्वहन न करने के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है.

जम्मू-कश्मीर: इंडिया गठबंधन ने 3 राज्यसभा सीटें जीतीं, भाजपा ने चौंकाते हुए एक सीट हासिल की

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव परिणाम ने उस वक़्त सबको चौंका दिया, जब भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी गणित को मात देते हुए एक सीट अपने नाम की. इस चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन ने बाकी तीन सीटों पर जीत हासिल की, जो उम्मीद के मुताबिक परिणाम था.