श्रीनगर: व्यापारियों के बंद के ऐलान और मीरवाइज़ के विरोध के बाद प्रशासन ने शराब की दुकान बंद की

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को श्रीनगर के बीचों-बीच खुली शराब की दुकान को कथित तौर पर बंद कर दिया, क्योंकि इसके ख़िलाफ़ उदारवादी हुर्रियत अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी. वहीं, बटमालू के व्यापारियों ने भी बंद का आह्वान किया था.

जम्मू-कश्मीर: शिक्षक को आतंकी बताने के लिए कोर्ट ने ज़ी न्यूज़, न्यूज़18 सहित कई चैनलों पर केस दर्ज करने को कहा

जम्मू-कश्मीर की एक अदालत ने ज़ी न्यूज़, न्यूज़18 और अन्य न्यूज़ चैनलों के संपादकीय स्टाफ़’ के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है, जिन्होंने एक स्थानीय मदरसे के शिक्षक को ग़लत तरीके से 'पाकिस्तानी आतंकवादी' बताया था. अदालत ने इसे पत्रकारिता की मामूली चूक मानने से इनकार कर दिया है.

जम्मू: पुलिस ने चोरी के आरोपी कश्मीरी को निर्वस्त्र कर सरकारी गाड़ी पर घुमाया, जांच के आदेश

बीते 24 जून को जम्मू पुलिस ने चोरी के आरोप में एक कश्मीरी व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की, उनके कपड़े उतरवाए और हाथ बांधकर सरकारी वाहन पर परेड कराई. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच के लिए एक समिति गठित की गई है.

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने पहलगाम में एक हिरासत के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक के इस्तेमाल की पुष्टि की

पहली बार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह विवादास्पद फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग कर रही है, जिसके बारे में लंबे समय से मानवाधिकार समूह और क़ानून विशेषज्ञ निजता के उल्लंघन और मानवाधिकार संबंधी चिंताएं ज़ाहिर कर रहे हैं.

माकपा की ईरान-फिलिस्तीन में शांति की अपील, भारत सरकार से चुप्पी तोड़ने को कहा

श्रीनगर में माकपा ने इज़रायल की आक्रामकता और युद्ध अपराधों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से ईरान-फिलिस्तीन संघर्ष पर चुप्पी तोड़ने की मांग की. नेताओं ने वैश्विक शांति को ख़तरे की चेतावनी देते हुए फिलिस्तीन के साथ भारत की ऐतिहासिक एकजुटता बरक़रार रखने की अपील की.

ईरान-इज़रायल सैन्य संघर्ष: तेहरान समेत कई शहरों में फंसे कश्मीरी छात्र, परिजनों की चिंता बढ़ी

ईरान-इज़रायल सैन्य संघर्ष के चलते तेहरान और अन्य शहरों में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर श्रीनगर में परिजनों की चिंता बढ़ गई है. तेहरान के कई इलाकों में हमले हुए हैं, जिसमें छात्रों को भी चोटें आई हैं. परिजनों ने भारत सरकार से छात्रों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकलाने की मांग की है.

कश्मीर: अपनी ही ज़मीन पर शरणार्थी बनने को मजबूर भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बीच विस्थापित हुए लोग

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चले सैन्य संघर्ष में कई कश्मीरी परिवारों के घर तबाह हो गए हैं. इन्हें मजबूरन सरकार द्वारा बनाए विस्थापन केंद्रों में रहना पड़ रहा है, जहां इन्हें रोज़ाना की मूलभूत सुविधाओं के साथ ही अपने रोज़गार के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

लद्दाख के नेताओं की नई नियमों पर प्रतिक्रिया: राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का मुद्दा अब भी अधूरा

2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में लोकतंत्र की बहाली और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांगें अब भी अनसुलझी हैं. लेह एपेक्स बॉडी-करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस नेताओं ने नई डोमिसाइल और आरक्षण नीतियों का स्वागत तो किया, लेकिन इन्हें ‘छोटा मुद्दा’ बताया है.

जम्मू-कश्मीर: कागज़ों पर बने, ज़मीन पर नदारद; बंकर घोटाले की जांच में जुटीं एजेंसियां

साल 2018 में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में भूमिगत बंकर बनाने की परियोजना में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं. कई बंकर ज़मीन पर मौजूद ही नहीं हैं, जबकि कागज़ों पर उन्हें 'पूरा' बताया गया है. जांच जारी है.

कश्मीर पुलिस ने वीपीएन यूज़र्स को हिरासत में लिया, विशेषज्ञों ने कहा- व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अभियान चलाने वालों और कानूनी विशेषज्ञों ने वीपीएन पर प्रतिबंध लगाने और उल्लंघनकर्ताओं को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की निंदा की है. उन्होंने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार पर सीधा हमला क़रार दिया.

जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास रहने वालों की मुश्किलें बरक़रार, घर लौटना बुरे सपने की तरह

भारतीय सेना के सैन्य अभियान के बाद विस्थापित हुए जम्मू-कश्मीर के हज़ारों सीमावर्ती निवासियों के लिए उनके अपने घर बुरा सपना बन गए हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले गतिरोध में सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले कम से कम 20 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए.

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की रातभर की गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

9 मई की रात पाकिस्तान ने भारी आर्टिलरी से कई नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया. जम्मू और श्रीनगर में नागरिक हवाई अड्डे, उधमपुर हवाई क्षेत्र, अवंतीपोरा एयरबेस, एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कुछ आवासीय क्षेत्रों सहित सूबे के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात भर और शनिवार की सुबह भी कई धमाकों की आवाज़ सुनी गई.

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी हमले में दस नागरिकों की मौत, पंपोर में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू के पुंछ ज़िले में एक रिहायशी इलाके में पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी किए जाने से वन विभाग के एक अधिकारी सहित कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए हैं.

कश्मीर: कांग्रेस नेता का केंद्र के दावे से इनकार, कहा- पर्यटकों को बैसरन के लिए कभी अनुमति की ज़रूरत नहीं थी

गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों ने सर्वदलीय बैठक में बताया था कि बैसरन मैदान को खोलने के लिए पुलिस की अनुमति नहीं ली गई थी. अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि पर्यटकों को बैसरन मैदान में जाने के लिए कभी भी पुलिस अनुमति की ज़रूरत नहीं रही है.

पंजाब: पहलगाम हमले के बाद कश्मीरी छात्रों पर हमला, पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटने को मजबूर

पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में सैकड़ों कश्मीरी छात्र विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं. पहलगाम हमले के बाद से निशाना बनाए गए कश्मीर के 45 छात्र-छात्राएं पंजाब से लौटे हैं. उन्हें उम्मीद नहीं है कि वे जल्द कॉलेज लौट सकेंगे, और इससे उनका करिअर प्रभावित हो सकता है.

1 2 3 4 5 6 11