कश्मीर में ‘डर का माहौल’: सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले लोगों को थाने बुलाए जाने पर नेताओं ने जताई चिंता

कश्मीर में राष्ट्रीय अवकाश, किसी बड़े सरकारी समारोह या महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले स्थानीय लोगों को बार-बार थाने बुलाए जाने और हिरासत में लिए जाने पर राजनेताओं ने चेतावनी दी है कि घाटी में इस तरह के सुरक्षा उपायों के इस्तेमाल से लोगों में डर पैदा हो रहा है और स्थानीय लोगों व प्रशासन के बीच पहले से ही कमज़ोर भरोसे की खाई और बढ़ रही है.

जम्मू-कश्मीर: इल्तिजा और महबूबा मुफ़्ती पर एफआईआर, पीडीपी का पुलिस पर मारपीट का आरोप

अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित हाथापाई के मामले में पुलिस ने पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ़्ती को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है. पुलिस उन पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी पर हमला करने का आरोप लगा रही है, वहीं पीडीपी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रही है.

कश्मीर: किलाम हमले से प्रवासी मज़दूरों में दहशत, बोले- पैसे से ज़्यादा ज़िंदगी ज़रूरी है

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के किलाम गांव में एक ईंट भट्ठे पर दो प्रवासी मज़दूरों की हालिया हत्याओं ने पूरी घाटी में बाहरी मज़दूरों के बीच फिर से डर पैदा कर दिया है. यह डर सिर्फ़ निर्माण या ईंट भट्टों में काम करने वालों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेब के बागों, बाज़ारों और छोटे-मोटे धंधों में लगे लोगों को भी लगता है कि माहौल अचानक बदल गया है.

एनआईए के ‘एनजीओ टेरर फंडिंग’ मामले में ख़ुर्रम परवेज़ और इरफ़ान मेहराज को ज़मानत

एनआईए के कथित ‘एनजीओ टेरर फंडिंग’ मामले में ख़ुर्रम परवेज़ और इरफ़ान मेहराज को दिल्ली की एक अदालत ने ज़मानत दे दी है. दोनों कई वर्षों से जेल में बंद हैं. दोनों ने ही इस मामले में एनआईए द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है.

जम्मू: कोर्ट ने ‘आपत्तिजनक’ किताबों के वितरण मामले में तीन प्रकाशकों को 10 दिन की हिरासत में भेजा

जम्मू-कश्मीर में 'आपत्तिजनक' सामग्री वाली किताबों के प्रकाशन और वितरण मामले में कथित भूमिका के संबंध में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन प्रकाशकों को गिरफ़्तार किया है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने इन किताबों पर यह कहते हुए आपत्ति जताई कि केंद्र सरकार के 'समग्र शिक्षा अभियान' के तहत बांटी गई इन पुस्तकों में 'अनुचित सामग्री' थी.

‘चौहान’ फिल्म के संवाद पर कश्मीर के पैलेट पीड़ितों का आरोप- हमारे दर्द का मज़ाक उड़ा रहा बॉलीवुड

अभिनेता अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' के ट्रेलर में पैलेट गन को सीमित नुकसान वाला बताया गया है, जिसे लेकर इसकी आलोचना हो रही है. कश्मीर में पैलेट गन पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने राज्य की हिंसा झेली है और अब बॉलीवुड उनके दर्द का मज़ाक उड़ा रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2010-16 के बीच जम्मू-कश्मीर में लगभग 10,000 लोग पैलेट गन से घायल हुए, कई अपाहिज और कई ने आंखों की रोशनी गंवा दी.