केरल के कॉलेज का फ़रमान, दरवाज़ा बंद करके कपड़े न बदलें छात्राएं

कॉलेज कैंपसों में महिलाओं के लिए बनाए जा रहे ऊटपटांग नियमों की फ़ेहरिस्त दिनबदिन लंबी होती जा रही है. नया फरमान कोल्लम (केरल) के एक नर्सिंग कॉलेज से निकला है.

अजमेर दरगाह विस्फोट मामले में असीमानंद बरी, तीन दोषी क़रार

जयपुर की विशेष अदालत ने अजमेर दरगाह बम विस्फोट मामले में स्वामी असीमानंद समेत सात आरोपियों को बुधवार को बरी कर दिया जबकि तीन अभियुक्तों को मामले में दोषी पाया गया है.

जम्मू कश्मीर सरकार पैलेट गन से अंधे हुए बच्चों के लिए बनाएगी ब्लाइंड स्कूल

जम्मू कश्मीर में प्रदर्शनों के दौरान सेना द्वारा इस्तेमाल की गई पैलेट गन से तमाम बच्चों की आंख की रोशनी चली गई थी. अब सरकार इनके लिए ब्लाइंड स्कूल बनवाएगी.

‘मेनका जी! आपकी संकीर्ण सोच के पिंजड़े हमें क़ैद नहीं कर सकेंगे’

मेनका गांधी के 'हारमोनल आउटबर्स्ट' वाले बयान के विरोध में 'पिंजड़ा तोड़ अभियान' की छात्राओं ने दिया जवाब- 'आपकी संकीर्ण सोच के पिंजड़े हमें क़ैद नहीं कर सकेंगे.'

‘जन की बात’: अमेरिका में नस्लीय हिंसा, मिड डे मील और आधार कार्ड, एपिसोड 13

जन की बात की 13वीं कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ अमेरिका में नस्लीय हिंसा और मिड डे ​मील में आधार कार्ड की अनिवार्यता पर चर्चा कर रहे हैं.

वीडियो : मिलिए मणिपुर में चुनाव लड़ने वाली पहली मुस्लिम महिला नजिमा बीबी से

नजिमा के चुनाव लड़ने के ख़िलाफ़ स्थानीय धर्मगुरु फ़तवा जारी कर चुके हैं. वे इरोम शर्मिला की पार्टी ‘पीपुल्स रीसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस’ के टिकट पर इम्फाल घाटी की वाबगई सीट से चुनाव लड़ रही हैं.

प्रो. जीएन साईबाबा समेत पांच को उम्रक़ैद

प्रो. साईबाबा, जूएनयू के छात्र हेम मिश्रा और पत्रकार प्रशांत राही समेत पांच को गढ़चिरौली कोर्ट ने माओवादियों से संपर्क रखने और भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने का दोषी क़रार दिया है.

हॉस्टल में लड़कियों के लिए लक्ष्मण रेखा ज़रूरी: मेनका गांधी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) से ​ठीक पहले महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने लड़कियों के लिए हॉस्टल में समयसीमा तय करने के नियम को उचित ठहराया है.

कोसी नदी पर 60 साल से नहीं बना पुल, एक पखवाड़े से अनशन जारी

बिहार के सहरसा ज़िले में एक अनशन पिछले एक पखवाड़े से जारी है. एक पुल के निर्माण के लिए ये अनशन हो रहा है. अनशनकारियों की हालत अब बेहद नाज़ुक है.

पेड़ अगर मतदाता होते तो नहीं काटे जाते: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए सुझाव दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में अतिक्रमण करने वालों या मेट्रो रेल जैसी परियोजनाओं के अधिकार देने से पेड़ काटे जाने का कैग से ऑडिट कराया जाए.

बाबरी ध्वंस मामला: आडवाणी, जोशी समेत भाजपा नेताओं पर चल सकता है मुक़दमा

बाबरी ध्वंस मामले में हाईकोर्ट ने आडवाणी समेत शीर्ष भाजपा नेताओं को आरोप मुक्त कर दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि इन सभी पर फिर आपराधिक साज़िश रचने का केस चल सकता है.

देश में एचआईवी प्रभावित बच्चों की जीवन-रक्षक दवा का टोटा

सरकार द्वारा बकाया न चुकाए जाने के चलते प्रसिद्ध दवा निर्माता कंपनी सिप्ला ने एचआईवी प्रभावित बच्चों के लिए बेहद ज़रूरी दवा को बनाना बंद कर दिया है.

‘मुंबई हमले को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी गुट ने अंजाम दिया था’

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने मुंबई हमले को सीमा पार आतंकवाद का अपनी तरह का क्लासिक उदाहरण बताया.