मणिपुर: उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने दिल्ली से ऑनलाइन शपथ ली, पद लेने से नाराज़ कुकी-ज़ो समुदाय

बुधवार को मणिपुर के लोक भवन में युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री और नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक लोसी दीखो ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं, दिल्ली के मणिपुर भवन में कुकी समुदाय की नेमचा किपगेन ने ऑनलाइन उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद क़रीब 50 कुकी-ज़ो नागरिकों ने मणिपुर भवन के बाहर एकत्रहोकर प्रदर्शन करते हुए किपगेन के तत्काल इस्तीफ़े की मांग की.

मणिपुर: पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह राष्ट्रपति शासन समाप्त करने की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे

हिंसाग्रस्त मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह राज्य में राष्ट्रपति शासन समाप्त कर 'जल्द ही एक लोकप्रिय सरकार के गठन' की कवायद लेकर केंद्र के भाजपा नेताओं पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी चर्चा आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के मुद्दों सहित मौजूदा संकट के समाधान पर केंद्रित होगी.

रेल के बिना रेलवे, सुरक्षा के बिना घर: पीएम मोदी के मणिपुर संबंधी दावे हक़ीक़त से मेल नहीं खाते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में मई 2023 में जातीय संघर्ष भड़कने के दो साल से भी ज़्यादा समय बाद राज्य का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे, आवास और अन्य कई विकास के दावे किए, जो ज़मीनी हक़ीक़त से कोसों दूर नज़र आते हैं.

मणिपुर: अलग प्रशासन की मांग के बीच कुकी-ज़ो विद्रोही समूहों के साथ एसओओ समझौता करेगी केंद्र सरकार

केंद्रीय गृह मंत्रालय और कुकी-ज़ो विद्रोही समूहों के बीच ऑपरेशन निलंबन (एसओओ) समझौते के नवीनीकरण पर बातचीत 3 सितंबर को निर्णायक चरण में पहुंच गई. हालांकि कुकी-ज़ो समूह 'अलग प्रशासन' की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. वहीं, केंद्र बातचीत को संघर्ष विराम के विस्तार तक ही सीमित रखा है.

चित्रकथा: मणिपुर में हिंसा की आग और ख़ामोशी के दो साल…

3 मई 2025 मणिपुर में जातीय संघर्ष के शुरू होने के दो साल पूरे होने का दिन है. पिछले दो सालों से जारी हिंसा में क़रीब 260 लोगों की जानें जा चुकी है और तक़रीबन 60,000 लोग बेघर हो चुके हैं. मणिपुर की दुखद दास्तान, तस्वीरों में.

मणिपुर हिंसा के दो साल: ‘सरकार वाकई शांति चाहती है, तो हमें किताबें दे, बंदूक नहीं’

हिंसाग्रस्त मणिपुर के राहत शिविरों में स्थिति इतनी भयावह है कि कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं या चिकित्सा आपात स्थिति में जान गंवा चुके हैं. लोगों का कहना है कि सिर्फ़ दो वक़्त का खाना देना काफ़ी नहीं है, उन्हें हिंसा से पहले जैसी सामान्य ज़िंदगी वापस चाहिए.

अमित शाह का नवंबर से मणिपुर में हिंसा न होने का दावा ग़लत, अलग-अलग घटनाओं में हुईं 21 मौतें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, 'नवंबर से मणिपुर में कोई हिंसा नहीं हुई.' लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच झड़पों में 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि राहत शिविरों में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में 13 विस्थापितों की जान गई है.

मणिपुर: एनडीए में वापस लौटी एनपीपी, कहा- विरोध केवल बीरेन सिंह के ख़िलाफ़ था

कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी ने नवंबर 2024 में मणिपुर में एन. बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. बीरेन के इस्तीफ़े के बाद वह फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो गई है. पार्टी प्रमुख शेख नूरुल हसन का कहना है कि उनका विरोध केवल बीरेन सिंह से है.

मणिपुर में पार्टी कुकी सीएम भी बना दे, तो कुछ नहीं बदलेगा; अलग प्रशासन ज़रूरी: भाजपा विधायक

भाजपा विधायक पाओलीनलाल हाओकिप ने द वायर से बातचीत में कहा कि राज्य में सार्थक परिवर्तन तभी होगा जब केंद्र सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में कुकी समुदाय के लिए एक अलग प्रशासन स्थापित करेगी.

हल्‍द्वानी में हुई हिंसा प्रशासनिक चूक थी: कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश

वीडियो: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा इलाके में बीते 8 फरवरी को कथित ‘अवैध मस्जिद और मदरसे’ के ध्वस्तीकरण के बाद हिंसा भड़क उठी थी. इस पूरे मामले को लेकर हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश से द वायर के याक़ूत अली की बातचीत.

हल्‍द्वानी हिंसा: किन परिस्थितियों में रह रहे हैं बनभूलपुरा के लोग

वीडियो: उत्तराखंड में हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा इलाके में बीते 8 फरवरी को कथित ‘अवैध मस्जिद और मदरसे’ के ध्वस्तीकरण के बाद भड़की हिंसा में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी. द वायर के याक़ूत अली ने इलाके के दौरा कर वहां रह रहे लोगों से बातचीत की और हालात का जायज़ा लिया.

दिल्ली: टैक्स वितरण में राज्य के साथ ‘अन्याय’ को लेकर केंद्र के ख़िलाफ़ उतरी कर्नाटक सरकार

वीडियो: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार द्वारा करों के वितरण में राज्य के साथ किए गए ‘अन्याय’ और सूखा राहत प्रदान करने में कथित देरी का दावा किया है.

मणिपुर में और झड़पें, मोरेह निवासियों ने स्कूल खोलने, राज्य बलों को हटाने की मांग उठाई

मणिपुर में बीते 27 जनवरी को कुकी समुदाय के कम से कम दो लोगों की हत्या कर दी गई और खमेनलोक क्षेत्र में कई घर और चर्च जला दिए गए. इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने आरोप लगाया कि दोनों मृतक अपने गांव की सुरक्षा कर रहे थे और कथित तौर पर असम राइफल्स द्वारा उन पर गोलीबारी की गई.

कर्नाटक: ईसाई पहचान को लेकर दंपति से कथित तौर पर मारपीट की गई

बीजापुर में एक समूह पर ईसाई दंपति को कथित तौर उनके धर्म को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप है. पीड़ितों के उनकी शिकायत लेकर स्थानीय अदालत पहुंचने के बाद इसे लेकर एफआईआर दर्ज की गई है.

छत्तीसगढ़: ईसाई समुदाय का आरोप- उन्हीं लोगों द्वारा पीटा गया, जो राम मंदिर रैलियों में शामिल थे

छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में बीते 21 जनवरी को एक हिंदुत्व समूह द्वारा ईसाई समुदाय के कुछ लोगों को पीटने की घटना सामने आई है. आरोप है कि हमलावार वही लोग थे, जो नियमित रूप से राम मंदिर समारोह से संबंधित रैलियों में भाग ले रहे थे. हिंदूत्व समूह ने भी ईसाई समूह पर पथराव के आरोप में केस दर्ज कराया है.

1 2 3 11