ईरान-इज़रायल संघर्ष: तेहरान में फंसे कई भारतीयों को निकाला गया, दूतावास की शहर छोड़ने की सलाह

ईरान-इज़राइल संघर्ष के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कई भारतीय छात्रों और नागरिकों को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. दूतावास ने लोगों को राजधानी छोड़ने की सलाह दी है. भारी बमबारी और इंटरनेट ठप होने के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं.

क्या इज़रायल ईरानी मुखबिरों के बगैर तेहरान पर हमला कर पाता?

आखिर कैसे इज़रायल को पता चल पाया कि ईरान के प्रमुख अधिकारियों के घर कहां हैं और वो कहां सो रहे थे? इसका श्रेय मुखबिरों के उस विशाल जाल को जाता है, जो इज़रायल ने ईरान के सुरक्षा प्रतिष्ठान के अंदर बना लिया है.

ईरान-इज़रायल संघर्ष: तेहरान में फंसे भारतीय छात्रों को दूतावास दिला रहा सुरक्षित जगह, हालात बेहद गंभीर

ईरान और इज़रायल के बीच तीसरे दिन भी जारी संघर्ष के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास कुछ छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर रहा है. भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, लेकिन इवैक्यूएशन को फिलहाल ‘बेहद ख़तरनाक’ बताया गया है.

रेयर-अर्थ मैग्नेट के लिए चीन से लाइसेंस का इंतज़ार कर रही भारतीय कंपनियों की संख्या दोगुनी हुई

रेयर-अर्थ मैग्नेट की खरीद के लिए चीन से लाइसेंस का इंतज़ार कर रही भारतीय कंपनियों की संख्या दो हफ्तों में 11 से बढ़कर 21 हो गई है। ईवी उद्योग में चिंता बढ़ी है क्योंकि उन्हें डर है कि रेयर-अर्थ मैग्नेट का स्टॉक जुलाई मध्य तक खत्म हो सकता है.

इज़रायल-ईरान संघर्ष में तेज़ी: तेहरान पर हमले, मिसाइलों की बारिश और सैकड़ों मौतें

इज़रायल-ईरान संघर्ष के साथ पूरे पश्चिमी एशिया में तनाव बेहद बढ़ गया है. संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम की अपील की है, लेकिन अब टकराव सैन्य के साथ-साथ कूटनीतिक और मानवीय संकट की ओर बढ़ता दिख रहा है.

भारत ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की निंदा की, दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग

बांग्लादेश के सिराजगंज ज़िले में टैगोर के पुश्तैनी घर को एक पर्यटक और कर्मचारियों के बीच पार्किंग शुल्क को लेकर हुई बहस के बाद भड़की हिंसा के बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. भारत ने इस घटना को कट्टरपंथियों द्वारा दोनों देश की मिलीजुली सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने की ‘व्यवस्थित’ कोशिशों का हिस्सा बताया है.

तेहरान पर इज़रायली हमले में ईरानी शीर्ष सैन्य और परमाणु नेतृत्व तबाह, पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर

तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में शुक्रवार सुबह इज़रायल ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इसमें ईरान के सैन्य प्रमुख, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स चीफ और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. ईरान ने इसे आवासीय इलाकों पर हमला बताया. भारत ने चिंता जताते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

पीएम मोदी से की थी हसीना के बयानों को रोकने की बात, नहीं सुनी गई: मोहम्मद यूनुस

लंदन में एक चर्चा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से हुई बातचीत का जिक्र किया, जिसके मुताबिक उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने और शेख हसीना को राजनीतिक बयान देने से रोकने के लिए कहा था, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला.

अमेरिकी हवाई अड्डे पर भारतीय युवक से दुर्व्यवहार, विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के समक्ष मामला उठाया

अमेरिका में न्यूजर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर एक युवा भारतीय नागरिक को रोके जाने का वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद भारत ने दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के समक्ष यह मुद्दा उठाया है.

गाजा जा रहे ‘मैडलिन’ जहाज़ को इज़रायली सेना ने रोका, ग्रेटा थनबर्ग समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

इज़रायली सेना ने गाजा के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे 'मैडलिन' जहाज़ को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में रोक लिया. जहाज़ पर सवार ग्रेटा थनबर्ग समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है. फ़्रीडम फ़्लोटिला कोएलिशन ने इसे अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन बताया है और तुरंत रिहाई की मांग की है.

बांग्लादेश में आम चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे: मुहम्मद यूनुस

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घोषणा की है कि देश में अगला आम चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होगा. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों पर कार्रवाई का वादा किया है.

ट्रंप और मस्क आमने-सामने: क्यों बढ़ा तनाव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच तनाव अब सार्वजनिक हो चुका है. टैक्स बिल पर विवाद से शुरू हुई बहस अब एपस्टीन केस तक पहुंच गई है. ट्रंप ने मस्क को सरकारी अनुबंध खत्म करने की धमकी दी है, जबकि मस्क ने ट्रंप पर गंभीर निजी आरोप लगाए हैं.

भारत ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार संबंधित धमकियों से युद्ध टलने के दावे को नकारा

अमेरिका के वाणिज्य सचिव ने यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में दाख़िल एक हलफनामे में भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि ट्रंप की ओर से व्यापारिक पहुंच की पेशकश ने हालात शांत करने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने इस दावे को ख़ारिज किया है.

अमेरिकी संघीय व्यापार अदालत ने ट्रंप के टैरिफ पर रोक लगाई, ह्वाइट हाउस करेगा अपील

न्यूयॉर्क स्थित यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने डोनाल्ड ट्रंप को आयात पर व्यापक टैरिफ लगाने से रोक दिया है. यह मुकदमा लिबर्टी जस्टिस सेंटर ने पांच छोटे व्यवसायों की ओर से दायर किया था. यह ट्रंप की टैरिफ नीति को दी गई पहली बड़ी क़ानूनी चुनौती मानी जा रही है.

ट्रंप प्रशासन ने नए छात्र वीज़ा रोके, सोशल मीडिया जांच और सख्त करने की तैयारी

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने छात्रों के वीज़ा के लिए नई अपॉइंटमेंट्स पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है. ट्रंप प्रशासन अब सभी छात्र वीज़ा आवेदकों के सोशल मीडिया की गहन जांच की तैयारी कर रहा है.

1 9 10 11 12 13 200