कोविड-19: देश में संक्रमण के 2,067 नए मामले सामने आए, 40 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,47,594 हो गई है और और अब तक इस महामारी के कारण 5,22,006 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 50.59 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 62.03 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

यूके के सरकारी अधिकारियों को संदिग्ध भारतीय ऑपरेटरों ने पेगासस का निशाना बनाया: सिटीज़न लैब

सिटीज़न लैब की रिपोर्ट बताती है कि 2020-21 में उसने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय में पेगासस स्पायवेयर संक्रमण के कई संदिग्ध मामले देखे थे. विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय से संबंधित संदिग्ध वायरस का जुड़ाव पेगासस ऑपरेटरों से था, जिनके तार यूएई, भारत, साइप्रस और जॉर्डन से जुड़े पाए गए.

रूस-यूक्रेन युद्ध: राजधानी कीव क्षेत्र में 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले

कीव में क्षेत्रीय पुलिस बल ने दावा किया कि रूसी सेना की वापसी के बाद कीव इलाके में 900 से अधिक नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं. मलबे के नीचे और सामूहिक कब्रों में हर दिन शव मिल रहे हैं. बुचा में लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हुए, जहां 350 से अधिक शव मिले हैं. वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के रूसी क्षेत्र पर दावों के जवाब में कीव पर मिसाइल हमलों को बढ़ाने की बात कही है.

कोविड-19: देश में संक्रमण के 975 नए मामले आए, चार मरीज़ों की जान गई

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,40,947 हो गई है और अब तक इस महामारी के कारण 5,21,747 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 50.36 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 61.95 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में एक दिन में कोविड-19 के 949 नए मामले सामने आए, छह मरीज़ों की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है और अब तक इस महामारी के कारण 5,21,743 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 50.28 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 61.93 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

लोगों को हमारे बारे में विचार रखने का हक़ है, लेकिन हम भी बोलने से पीछे नहीं हटेंगे: एस. जयशंकर

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की भारत में मानवाधिकार उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर ने कहा कि लोगों को हमारे बारे में विचार रखने का अधिकार है. हमें भी उनकी लॉबी और वोट बैंक के बारे में विचार रखने का अधिकार है. हम भी अमेरिका समेत अन्य लोगों के मानवाधिकारों की स्थिति पर अपने विचार रखते हैं.

निवेशकों के लिए मूल्यहीन हुआ एनएसओ ग्रुप, जुलाई 2021 के बाद से नई पेगासस बुकिंग नहींः रिपोर्ट

फंड का प्रबंधन करने के लिए कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा अदालत में दी गई जानकारी के मुताबिक़, 2019 में एनएसओ समूह को एक निजी इक्विटी कंपनी नोवलपिना कैपिटल ने एक अरब डॉलर में खरीदा था लेकिन यह स्पष्ट है कि एनएसओ की इक्विटी का अब कोई मूल्य नहीं है.

अमेरिका: न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर कई लोगों को गोली मारी गई, विस्फोटक बरामद

अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने धुएं वाला बम फेंककर लोगों पर गोलियां चलाई जिसमें 23 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि 10 लोगों को गोली लगी है जिनमें से पांच की हालत गंभीर है. इनके अलावा 13 लोग धुएं और भगदड़ के चलते घायल हुए हैं.

कोविड-19: विश्व में संक्रमण के कुल मामले 50 करोड़ के पार, देश में 1,088 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,38,016 हो गई है और बीते एक दिन में 26 मरीज़ों की मौत के बाद अब तक इस महामारी के कारण 5,21,736 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के चलते अब तक 61.83 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, पर कश्मीर मुद्दे के हल के बिना ऐसा संभव नहीं: शहबाज़ शरीफ

अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि वे हर मंच पर कश्मीरी भाई-बहनों के लिए आवाज़ उठाएंगे, कूटनीतिक कोशिश करेंगे और उन्हें नैतिक समर्थन देंगे.

कोविड-19: देश में एक दिन में संक्रमण के 796 नए मामले, उन्नीस लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,36,928 हो गई है और अब तक इस महामारी के कारण 5,21,710 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 49.97 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 61.81 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

शहबाज़ शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए

पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ को संसद ने निर्विरोध रूप से पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना. 1947 में अपने गठन के बाद से देश कई शासन परिवर्तन और सैन्य तख़्तापलट के साथ राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है. वहां किसी भी प्रधानमंत्री ने अब तक पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है.

रूसी हमले के बाद यूक्रेन से विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या 45 लाख पहुंची: संयुक्त राष्ट्र

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त द्वारा रविवार को अपने पोर्टल पर अपडेट की गई जानकारी के मुताबिक़, 24 फरवरी से अब तक 45.04 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं.

मेलबर्न विश्वविद्यालय के 13 शिक्षाविदों का इस्तीफ़ा, भारतीय उच्चायोग पर हस्तक्षेप के आरोप

मेलबर्न विश्वविद्यालय के ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टिट्यूट के 13 शिक्षाविदों ने कुलपति को भेजे एक पत्र में आरोप लगाया था कि भारतीय उच्चायोग लगातार संस्थान के कामकाज और शोध में हस्तक्षेप कर रहा है. जो विचार भारत सरकार की छवि के अनुरूप नहीं होते हैं, उन्हें प्रोपेगैंडा के तहत लगातार ख़ारिज किया जा रहा है.

पाकिस्तान: इमरान ख़ान ने विश्वास मत खोया, नए प्रधानमंत्री का चयन सोमवार को

शनिवार को पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच देर रात को शुरू हुए मतदान के नतीजों में संयुक्त विपक्ष को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 174 सदस्यों का समर्थन मिला, जो मौजूदा प्रधानमंत्री को अपदस्थ करने के लिए आवश्यक बहुमत 172 से अधिक रहा. बताया जा रहा है कि पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ़ अगले प्रधानमंत्री चुने जा सकते हैं.

1 61 62 63 64 65 200