बीते 676 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या

भारत में कोरोना संक्रमण के बीते एक दिन में 3,116 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,29,90,991 हो गई है और 47 मरीज़ों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 5,15,850 हो गया है. विश्व में संक्रमण के 45.67 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 60.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच चीन में दैनिक मामलों की संख्या दो साल में सबसे अधिक मिली है.

भारत ने दुर्घटनावश फायरिंग से पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी मिसाइल पर खेद व्यक्त किया

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तकनीकी ख़राबी के कारण नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई थी. सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल चल जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और उच्चस्तरीय ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए हैं. पाकिस्तान ने उसके हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था.

गीतांजलि श्री की अनूदित पुस्तक अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार सूची में शामिल हिंदी की पहली रचना

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से ताल्लुक रखने वाली लेखक गीतांजलि श्री का हिंदी से अंग्रेज़ी भाषा में अनूदित उपन्यास ‘टूम्ब ऑफ सैंड’ विश्व की उन 13 पुस्तकों में शामिल है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए संक्षिप्त सूची में शामिल किया गया है. यह पुस्तक मूल रूप से हिंदी में ‘रेत समाधि’ के नाम से प्रकाशित हुई थी.

अमेरिका ने रूस से तेल आयात बैन किया, ज़ेलेंस्की बोले- रूस को आतंकवादी देश घोषित करें

यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सेना द्वारा घेराबंदी के चलते नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित निकासी मार्ग स्थापित करने के प्रयास विफल रहे हैं. ब्रिटेन की संसद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के संबोधन के बाद ब्रिटिश सरकार ने एक नए क़ानून की घोषणा की जिसके तहत किसी भी रूसी विमान के लिए ब्रिटेन में उड़ान भरने या उतरने को अपराध माना जाएगा.

कोरोना वायरस: देश में एक दिन में संक्रमण के 4,575 नए मामले, 145 लोगों की मौत

भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 4,29,75,883 मामले दर्ज किए गए हैं और 5,15,355 लोग इसके चलते जान गंवा चुके हैं. वहीं, विश्व में संक्रमण के मामले 44.97 करोड़ से अधिक हो चुके हैं और 60.14 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

रूस-यूक्रेन युद्ध: सूमी से भारतीय छात्रों को निकाला गया, 20 लाख से अधिक यूक्रेनियों ने देश छोड़ा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्ध के दौरान सुरक्षित निकासी की कोशिश कर रहे यूक्रेनी नागरिकों के लिए मानवीय गलियारों के विस्तार और रेड क्रॉस से अधिक सहयोग का आह्वान किया है. वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि सूमी शहर से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया गया है और वे सभी बसों के ज़रिये पोलतावा शहर के लिए रवाना हो गए हैं.

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,993 नए मामले सामने आए, 108 मरीज़ों की मौत

देश में सोमवार को कोविड-19 के दैनिक मामले 662 दिनों में सबसे कम रहे. इसी के साथ महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,29,71,308 हो गई है. वहीं, विश्व में संक्रमण के कुल मामले 44.62 करोड़ से अधिक हो गए हैं और अब तक 60.07 लाख से ज़्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेनी नागरिकों की निकासी के लिए कई शहरों में संघर्ष विराम की घोषणा की

रूस ने यूक्रेनी नागरिकों की निकासी के लिए राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमी में संघर्ष विराम के साथ मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर कीव 'शत्रुतापूर्ण कार्रवाई' बंद कर दें तो मॉस्को के हमलों को रोका जा सकता है.

कोविड-19 महामारी का तीसरा साल शुरू, दुनिया में अब तक क़रीब 60 लाख लोगों ने गंवाई जान

भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 के 4,362 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,29,67,315 हो गई है और इस अवधि में 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5,15,102 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के कुल मामले 44.62 करोड़ से अधिक हो गए हैं.

क्या यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत के लिए सरकारी लापरवाही ज़िम्मेदार है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा कि दुनिया भर में मानवता की रक्षा के लिए देश का, यानी उसकी सरकार का, मज़बूत होना ज़रूरी है. लेकिन अपनी जिस सरकार को समर्थ व मज़बूत मानकर वे यह बात कर रहे थे, वह मानवता की तो क्या, अपने छात्रों की रक्षा भी नहीं कर पा रही.

गंगा का पानी सिर के ऊपर से निकलने लगा तब शुरू हुआ ‘ऑपरेशन गंगा’: यशवंत सिन्हा

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के संदर्भ में एक साक्षात्कार के दौरान पूर्व विदेश मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर इसी तरह ज़्यादा शक्तिशाली देश, दूसरे देश के ऊपर आक्रमण करें तो कल चीन को भी यह मौका मिलेगा कि वह ताइवान के ऊपर हमला करे या हमारे यहां लद्दाख और अरुणाचल में.

यूक्रेन संकट: रूस पर बाइडन के प्रतिबंध से बढ़ने वाली महंगाई को लेकर भारत को सचेत रहना होगा

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध अगर दो तिमाही तक भी चलते हैं, तो मुद्रास्फीतिकारी ताक़तें नियंत्रण से बाहर चली जाएंगी. अगर वैश्विक निवेशक अमेरिकी ट्रेज़री बॉन्ड की सुरक्षा की ओर भागेंगे, तो रुपये की विनिमय दर में भी तेज़ गिरावट आएगी.

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने दो यूक्रेनी क्षेत्रों में संघर्ष विराम की घोषणा की, उल्लंघन के आरोप

रूस के रक्षा अधिकारियों ने यूक्रेन के दो शहरों- मारियूपोल और वोलनोवाखा में अस्थायी तौर पर संघर्ष विराम की घोषणा की है, ताकि लोगों को वहां से निकाला जा सके. हालांकि एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भी इन इलाकों में गोलाबारी जारी रही. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस का यह हमला यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है.

तानाशाहीपूर्ण देशों की सूची में भारत शीर्ष 10 में, हालात और बिगड़ेंगे: रिपोर्ट

वी-डेम (वेराइटीज ऑफ डेमोक्रेसी) संस्थान की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत विश्व के उन शीर्ष दस देशों में शुमार है जहां निरंकुश राज्यसत्ता का शासन है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के जीतने के बाद से भारत में लोकतंत्र के स्तर में गिरावट आई है. पिछले साल की रिपोर्ट में भी भारत को 'चुनावी तानाशाही' वाले देश के रूप में वर्गीकृत किया गया था.

कोविड-19: बीते एक दिन में संक्रमण के 5,921 नए मामले, 289 रोगियों की मौत

भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 4,29,57,477 मामले दर्ज किए गए हैं और 5,14,878 लोग इसके चलते जान गंवा चुके हैं. वहीं, विश्व में संक्रमण के मामले 44.37 करोड़ से अधिक हो चुके हैं और 59.89 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

1 65 66 67 68 69 200