ऑस्ट्रेलिया के स्काई न्यूज़ ने मेलबर्न के स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ की मौजूदगी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वहां के भारतीय प्रवासियों से मुलाकात वाले कार्यक्रम की आलोचना की है.' वहीं, न्यूज़ीलैंड में मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि 'मोदी 'बिचौलियों' के ज़रिये बात करने के बजाय जनता से सीधे बात करना पसंद करते हैं.
संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयकों की समीक्षा कर रही संसदीय समिति ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रही है, जिससे ‘एक देश, एक चुनाव’ सुधार को 2029 के आम चुनाव तक पूरी तरह लागू किया जा सके.
उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से जुड़े एक वाहन पर लगे 'येलो ज़ोन' पास पर ‘गोपाल राव’ का नाम और ‘ट्रस्ट एसोसिएट, श्री राम जन्मभूमि’ का पद लिखा था, पर फोटो किसी अन्य व्यक्ति का है. येलो ज़ोन मंदिर परिसर के प्रतिबंधित ‘रेड जोन’ के चारों ओर स्थित उच्च सुरक्षा वाला बफर क्षेत्र है.
लद्दाख में इस वक़्त स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण संस्था करगिल स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद अभूतपूर्व संकट से गुज़र रही हैं. परिषद के मौजूदा मुख्य कार्यकारी पार्षद के ख़िलाफ़ 'इंडिया' गठबंठन के पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में देरी को लेकर पार्षदों और स्थानीय सांसद ने सूबे के प्रशासन पर इस इलाके में लोकतंत्र की 'बची-खुची निशानियों' को कमज़ोर करने का आरोप लगाया है.
कर्नाटक एसआईआर: विरोध में एनडीए, कांग्रेस बोली- हिम्मत है तो प्रक्रिया को ‘ग़लत व अलोकतांत्रिक’ कहें
कर्नाटक में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भाजपा और जेडीएस ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस विरोध को भाजपा और एनडीए का दोहरा रवैया बताया है. यह पहली बार जब भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन एसआईआर का खुलकर विरोध कर रहा है.
विश्व हिंदू परिषद ने यूपी पुलिस और विशेष जांच दल को पत्र लिखकर राम मंदिर में चढ़ावा राशि के कथित गबन की जांच में समाजवादी पार्टी के महासचिव और सांसद राम गोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान दर्ज करने का आग्रह किया है.
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के आरोपों के बाद चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आधिकारिक बयान जारी किया है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी एक बयान में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और धन की हेराफेरी के मामले में गहन जांच कराने और दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की गई है.
टीएमसी की संस्थापक ममता बनर्जी और पार्टी विधायक ऋतब्रत बनर्जी, दोनों के गुट पार्टी के चुनाव चिह्न और वित्तीय संसाधनों पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं. इस बीच टीएमसी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है. दोनों में से किसका गुट वास्तविक टीएमसी है, यह साबित करने के लिए चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को 6 जुलाई शाम 5:30 बजे तक का समय दिया है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य की नई सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए अब तक आए लगभग एक करोड़ 60 लाख आवेदनों में से 26 लाख आवेदन रद्द कर दिए गए, क्योंकि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद पात्रता की शर्तों पर खरे नहीं उतरे.
मंगलवार सुबह कांंग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नज़रबंद किए जाने बाद उन्हें देर रात पुलिस सुरक्षा में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति दे दी गई. इस बीच कांग्रेस ने मंदिर से जुड़े अलग-अलग ट्रस्ट के लोगों, जिनमें चंपत राय और नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल हैं - की गिरफ़्तारी की मांग की है. साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार और आरएसएस पर श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाया है.
यह पत्र उस घटनाक्रम के कुछ सप्ताह बाद आया है, जब 8 जून को 'इंडिया' गठबंधन की 25 विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई थी. उस बैठक में दलों ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए एसआईआर तथा चुनावों की निष्पक्षता के मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजने का निर्णय लिया था. हालांकि, इस बैठक में आम आदमी पार्टी और द्रमुक शामिल नहीं हुई थीं, पर पत्र भेजने वाले दलों में वे शामिल हैं.
सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ऑर्गेनाइज्ड हेट की नई रिपोर्ट- ‘प्रॉफिटिंग फ्रॉम हेट म्यूजिक’ संगीत के सहारे पल रहे नफ़रत के कारोबार के बारे में बताती है कि ऐसे गानों में भाजपा और संघ का वही नैरेटिव नज़र आता है, जिसमें मुसलमानों को ‘जिहादी’ और ‘देशद्रोही’ जैसे नामों से संबोधित किया जाता है. जिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये सब उपलब्ध है, वे इसके ख़िलाफ़ कोई क़दम न उठाते हुए घृणा से हो रही इस कमाई को वैधता दे रहे हैं.
द टेलीग्राफ के पूर्व संपादक आर. राजगोपाल का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने और उसी आधार पर उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण को रोक दिए जाने पर चिंता जताते हुए विपक्षी नेताओं ने कहा कि यह मामला संवैधानिक प्रक्रिया, क़ानूनी नियमों और क़ानून के शासन को लेकर बुनियादी सवाल खड़े करता है. कुछ नेताओं ने इसे लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखे हैं.
कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विषय में संसद में ‘झूठ बोलकर’ शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफ़े की मांग की है. पार्टी के ‘पूर्व सैनिक विभाग’ के प्रमुख कर्नल (सेवा.) रोहित चौधरी ने कहा कि रक्षा मंत्री के ख़िलाफ़ संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा को जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए.
एसआईआर का एक साल: अवैध प्रवासियों की कोई संख्या नहीं, नागरिकों के हक़ों पर रोक, हर राज्य में अलग नियम
मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने के सालभर बाद भी निर्वाचन आयोग ने नहीं बताया है कि 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई इस कवायद में मतदाता सूचियों में कितने कथित 'विदेशी अवैध प्रवासी' पाए गए. इस प्रक्रिया में 5 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. वहीं, आयोग ने बिना कोई स्पष्ट कारण बताए अलग-अलग राज्यों में एसआईआर के लिए अलग तरीके अपनाए.