सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने न्यूनतम राशि न रखने पर पांच सालों में साढ़े आठ हज़ार करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

संसद के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों से पता चला है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 2020-21 से 2024-25 के बीच न्यूनतम शेष राशि न रखने पर खाताधारकों से जुर्माने के रूप में 8,621.12 करोड़ रुपये वसूले हैं. संसदीय समिति ने बैंकों से बचत खातों में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने को ख़त्म करने का आग्रह किया है.

एनजीटी ने ‘राष्ट्रीय महत्व’ और ‘संतुलित दृष्टि’ का हवाला देते हुए निकोबार मेगा प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर केंद्र सरकार के विवादास्पद परियोजना को मंज़ूरी देते हुए कहा कि यह परियोजना 'रणनीतिक और रक्षा दृष्टि से भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण' है.

यूपी: टेस्टिंग के दूसरे दिन ही लीक होने लगी जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी

मामला महोबा के जैतपुर ब्लॉक के नगारा डांग गांव का है, जहां 13 फरवरी को टेस्टिंग के दौरान टंकी में पूरी तरह पानी भरते ही दरारें आ गईं और अगले ही दिन पानी लीक होने लगा. ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. वहीं, विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की पाइपलाइन महोबा से लखनऊ तक जलापूर्ति की जगह धनापूर्ति कर रही है.

अमर्त्य सेन ने देश में कमज़ोर होती धर्मनिरपेक्षता को लेकर चेताया- संगठित रूप से संकीर्णता थोपी जा रही है

अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने केरल राज्य योजना बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता की अजयेता को लेकर उनका विश्वास कमज़ोर पड़ा है. धर्मनिरपेक्षता का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि क्या हम इस देश पर संगठित रूप से थोपी जा रही संकीर्णता का प्रतिरोध कर पाते हैं.

निखिल गुप्ता ने दोष स्वीकार लिया, अब पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव का क्या होगा?

निखिल गुप्ता की दोष स्वीकारोक्ति के बाद अमेरिका में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का मामला मजबूत हुआ है. अदालत में दर्ज बयानों से विकास यादव पर कानूनी दबाव बढ़ सकता है. उनके खिलाफ अमेरिकी वारंट और रेड नोटिस जारी है, जबकि प्रत्यर्पण को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों पर नजरें टिकी हैं.

हजारीबाग में हाथियों का हमला: छह की मौत, दस दिनों में आंकड़ा 11 पहुंचा

झारखंड के हजारीबाग में हाथियों के झुंड के हमले में छह लोगों की मौत हो गई. पिछले दस दिनों में इसी झुंड से जुड़ी मौतों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है. वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

मुंबई मेट्रो के निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से एक की मौत, तीन घायल; जांच के आदेश

मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो लाइन-4 के पुल से स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है. सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं और ठेकेदारों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

पिछले 10 वर्षों में सीजेआई कार्यालय को जजों के ख़िलाफ़ 8,630 शिकायतें मिलीं: सरकार

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि भारत के प्रधान न्यायाधीश कार्यालय को पिछले दस वर्षों में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीशों (सिटिंग जजों) के ख़िलाफ़ 8630 शिकायतें मिली हैं. हालांकि, इन शिकायतों पर कार्रवाई क्या हुई, इसका मंत्रालय के जवाब में कोई उल्लेख नहीं है.

जनरल नरवणे की किताब पर विवाद के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के किताब लिखने के लिए तय होगी ‘कूलिंग ऑफ’ अवधि

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अब तक सेंसर की गई आत्मकथा को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के लिए किताब प्रकाशित करने से पहले 20 साल की कूलिंग-ऑफ अवधि तय करने पर विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में औपचारिक आदेश जल्द जारी हो सकता है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज को वेनेजुएला से कच्चे तेल की सीधी खरीद के लिए अमेरिकी लाइसेंस मिला: रिपोर्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को वेनेजुएला के कच्चे तेल की सीधी खरीद के लिए अमेरिका से लाइसेंस मिल गया है. इस अनुमति से देश की सबसे बड़ी निजी रिफाइनिंग कंपनी रिलायंस प्रतिबंधों का उल्लंघन किए बिना सीधे वेनेजुएला से तेल खरीद सकेगी, जिसे रूसी तेल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अडानी समूह की एंट्री, दिसंबर में मोदी सरकार ने क़ानून बना खोला था निजी कंपनियों का रास्ता

निजी कंपनियों के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र खोलने वाले मोदी सरकार के 'शांति' अधिनियम के पारित होने के दो महीने बाद ही अडानी समूह ने इस क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की है. अडानी पावर ने ‘अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड’ नामक सहायक कंपनी बनाई है. विपक्ष ने उक्त क़ानून को ‘पसंदीदा को लाभ’ पहुंचाने वाला बताया है.

उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट ने राजाजी नेशनल पार्क से सड़क निकालने की मंज़ूरी दी

उत्तराखंड सरकार ने लालढांग चिल्लारखाल सड़क परियोजना पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 11 जनवरी, 2023 को लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए याचिका दायर की थी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए सड़क बनाने की मंज़ूरी दे दी है, हालांकि कोर्ट ने इस रास्ते पर भारी मालवाहक ट्रकों और डंपरों को चलने की अनुमति नहीं दी है.

पांच साल में सड़क के गड्ढों ने लीं 9,438 जानें, उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा मौतें: परिवहन मंत्रालय

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच गड्ढों से जुड़े सड़क हादसों में 9,438 लोगों की मौत हुई. इनमें आधी से अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं, जबकि कई अन्य बड़े राज्यों में एक भी ऐसा मामला दर्ज नहीं किया गया.

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के समर्थन में आए महिला, किसान, पत्रकार संगठन; लेबर कोड वापस लेने की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को मोदी सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए चार लेबर कोड के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में ट्रेड यूनियन के सदस्य, मज़दूर, युवा, पत्रकार और नागरिक समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान मज़दूर संगठनों ने आरोप लगाया कि नए लेबर कोड से कामगारों का शोषण बढ़ेगा और पूंजीपतियों को फायदा मिलेगा.

अमित शाह समेत भाजपा नेताओं का ‘घुसपैठिया’ राग, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा- कोई डेटा नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेता विभिन्न विधानसभा चुनावों से पूर्व 'घुसपैठियों' को निकालने के दावे कर चुके हैं. बीते दिनों असम में अमित शाह ने ‘64 लाख घुसपैठियों’ के क़ब्ज़े का दावा किया, हालांकि इस बारे में गृह मंत्रालय का जवाब गंभीर सवाल खड़े करता है. एक आरटीआई आवेदन के जवाब में मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि उसके पास घुसपैठियों से जुड़ा कोई समेकित आंकड़ा नहीं है.

1 3 4 5 6 7 1,840