हाईकोर्ट ने बदला निचली अदालत का निर्णय, ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को रेप मामले में दोषी माना

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा की एक सत्र अदालत के फैसले को रद्द करते हुए तहलका पत्रिका के प्रधान संपादक रहे तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 में अपनी जूनियर सहयोगी के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में दस साल की क़ैद की सज़ा सुनाई है. अदालत ने तेजपाल को दो हफ़्तों के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है.

गोवा में नीट प्रदर्शनकारियों को थाने बुलाया, लंबी प्रश्नावली में उमर ख़ालिद के बारे में पूछा गया: रिपोर्ट

गोवा के मापुसा से कम से कम दो प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बुलाया और उनसे 240 पॉइंट वाली एक प्रश्नावली भरवाई गई, जिसमें 'फ्री उमर ख़ालिद’ शब्दों से आप क्या समझते हैं?, क्या आपने अपने संबोधन के दौरान किसी सरकारी प्राधिकरण की आलोचना की? और प्रदर्शन के लिए आर्थिक मदद किसने दी? जैसे सवाल पूछे गए थे.

अरुणाचल से लेकर गोवा तक देशभर में दिखा युवाओं का आक्रोश; गूंजी शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग

देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन की तर्ज पर सोमवार को देश के कई अन्य शहरों में भी युवाओं का आक्रोश देखने को मिली. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से लेकर बिहार की राजधानी पटना तक छात्र, छात्र संगठन और नागरिक समाज के लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग के साथ ही दिल्ली में युवा प्रदर्शनकारियों पर हुए बर्बर हमले की निंदा की.

गोवा: नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, ज़्यादातर मौतें बेसमेंट में दम घुटने से हुईं

उत्तरी गोवा के अर्पोरा स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हैं. अधिकारियों का कहना है कि ज़्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है, क्योंकि वे क्लब के बेसमेंट में 'फंस' गए थे. सरकार ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पीएफआई से जुड़ाव के आरोप में गोवा पार्षद की गिरफ़्तारी को ग़ैर-क़ानूनी बताया

सितंबर 2022 में गोवा के वालपोई नगर परिषद के पार्षद सरफराज सैय्यद को गिरफ़्तार करते हुए उन पर पीएफआई का सदस्य होने के आधार पर सीआरपीसी की धारा 151 लगाई थी. अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति के भविष्य में अवैध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका मात्र ही धारा 151 के तहत गिरफ़्तारी को उचित ठहराने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है.

गोवा: स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपमानित डॉक्टर ने ‘स्टूडियो’ में मांगी गई माफ़ी ठुकराई, सार्वजनिक माफ़ी की मांग

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर, जिन्हें पिछले सप्ताह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सार्वजनिक रूप से कैमरा पर अपमानित किया था, ने मंत्री की माफ़ी को 'स्टूडियो माफ़ी' बताकर ख़ारिज करते हुए सार्वजनिक माफ़ी मांगने को कहा है.

गोवा: स्वास्थ्य मंत्री की डॉक्टर पर टिप्पणी से भड़का गुस्सा, मुख्यमंत्री ने की बात संभालने की कोशिश

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर की सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने और उन्हें तत्काल निलंबित करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की आलोचना हो रही है. इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने डैमेज कंट्रोल का प्रयास करते हुए डॉक्टर का निलंबन आदेश रद्द कर दिया है.

क़िस्सा सारंगढ़: गोवा में जन्मे पुर्तगाली नागरिक ने एक भारतीय रियासत में पाकशास्त्र का अनूठा अध्याय रचा

पहले विश्वयुद्ध के दौरान जब आर्थिक मंदी आयी, एक पुर्तगाली नागरिक, जिनका जन्म गोवा में हुआ था और जो बंबई के ताज होटल के प्रमुख खानसामा हुआ करते थे, के सामने आजीविका का संकट आ खड़ा हुआ. ऐसे में मध्य भारत के एक राजा ने उन्हें अपने साथ चलने का प्रस्ताव दिया, और फिर विविध संस्कृतियों के एक अनूठे संगम का जन्म हुआ. 'क़िस्सा सारंगढ़' में आज पढ़ें, इतिहास का यह अद्भुत पन्ना.

गोवा: सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ को सुनना अनिवार्य

गोवा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में निर्देश दिया गया है कि राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रमुखों को सक्रिय रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनना है. यह मासिक रेडियो कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2014 में शुरू किया गया था.

गोवा: विहिप के कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने मंच पर बांग्लादेश का झंडा फाड़ा, धर्मांतरण का दावा

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने गोवा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बांग्लादेश का झंडा फाड़ते हुए कहा कि 'जो भी भारत के ख़िलाफ़ आएगा, उसका यही हश्र होगा.' उन्होंने तलवार भी लहराई और कहा कि यह हर हिंदू के घर में होनी चाहिए.

गोवा: आरएसएस के पूर्व प्रदेश प्रमुख ने सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों की डीएनए जांच की मांग की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर द्वारा गोवा के संरक्षक संत माने जाने वाले सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवेशेषों की डीएनए जांच की मांग करने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ ने उनकी गिरफ़्तारी की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

गोवा: मुख्यमंत्री के ओएसडी को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया, विरोध में उतरी कांग्रेस

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कार्यालय के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) आत्माराम बार्वे को इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. कांग्रेस ने उनके भाजपा कार्यकर्ता होने का भी दावा किया है और कहा है कि उनकी नियुक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है.

अगर हम वही करेंगे जो कांग्रेस करती थी तो हमारे सत्ता में आने का कोई मतलब नहीं: नितिन गडकरी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस की उन ग़लतियों न दोहराए, जिसके कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा था.

गोवा: कलंगुट पंचायत का प्रस्ताव- बिना होटल रिज़र्वेशन के पर्यटक गांव में प्रवेश न करें

उत्तरी गोवा में कलंगुट बीच एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है. यहां की ग्राम पंचायत का कहना है कि पर्यटकों द्वारा हाल ही में हंगामा करने और गांव को बदनाम करने वाली अवैध गतिविधियों में शामिल होने की कुछ घटनाओं के बाद यह निर्णय लिया गया है.

1 2 3 12