हिमाचल प्रदेश के नूरपुर के एक बाज़ार में एक संदिग्ध दक्षिणपंथी कार्यकर्ता द्वारा दो कश्मीरी शॉल विक्रेताओं को परेशान करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. आरोप है कि पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है.
बीते कुछ समय में उत्तराखंड कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का विशेष केंद्र बनकर उभरा है और हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह के हमले दर्ज किए गए हैं. ताज़ा मामला कुपवाड़ा ज़िले के निवासी दानिश गनई और उनके भाई तबिश राशिद पर हुए हमला का है, जिसमें राशिद को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर जम्मू-कश्मीर में विपक्षी पीडीपी और अन्य दलों ने कड़ी आलोचना की है. पीडीपी ने इस पदन्नोति को लेकर अब्दुल्ला सरकार पर भाई-भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए हैं.
कटरा में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का पंजीकरण रद्द किए जाने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों अब केंद्र शासित प्रदेश में आगामी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) को कश्मीर घाटी से जम्मू स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं.
किश्तवाड़ ज़िले में भाजपा के नेताओं द्वारा रतले विद्युत परियोजना के काम में बाधा उत्पन्न करने के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से निषेधाज्ञा लागू करने का आग्रह किया है. कंपनी ने इसके लिए 'कामगारों की सुरक्षा' और 'सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी चिंताओं' का हवाला दिया है.
किश्तवाड़ ज़िले में भाजपा के नेताओं द्वारा रतले विद्युत परियोजना के कुछ कर्मचारियों को आतंकवाद और पाकिस्तान से जोड़ने के आरोपों को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'स्थानीय मुद्दा' बताकर ख़ारिज कर दिया. उन्होंने इस मामले की एनआईए से जांच की संभावना से भी इनकार किया.
जम्मू-कश्मीर में प्रशासन के आदेशों का पालन कराते हुए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) उपयोगकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कम से कम दो एफआईआर दर्ज की हैं और दर्जनों लोगों को निषेधाज्ञा के तहत पाबंद किया गया है. हालांकि, देश के मौजूदा क़ानूनों के अनुसार वीपीएन का उपयोग करना अवैध नहीं है.
उत्तराखंड के काशीपुर में 22 दिसंबर को एक कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था. मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता और उसके साथियों को गिरफ़्तार किया गया है. इस घटना ने जम्मू-कश्मीर में व्यापक आक्रोश पैदा किया है. यह पिछले एक पखवाड़े में कश्मीरी शॉल विक्रेता को हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा निशाना बनाकर परेशान करने की दूसरी घटना है.
किश्तवाड़ के रतले पावर प्रोजेक्ट में काम कर रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को भेजे गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पत्र में जिन 29 कर्मचारियों को ‘उपद्रवी/राष्ट्र-विरोधी’ बताया गया है, उनमें से कम से कम तीन का संबंध भाजपा से रहा है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में बन रही कई अरब रुपये की जलविद्युत परियोजना रतले बिजली परियोजना के निर्माण से जुड़ी कंपनी ने भाजपा की स्थानीय विधायक पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है. रतले परियोजना काफी समय से भाजपा से जुड़े राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से घिरी रही है.
बीते गुरुवार को जम्मू में सरकारी ज़मीन पर बने होने का हवाला देते हुए स्थानीय पत्रकार अरफ़ाज़ अहमद डैंग का घर गिरा दिया गया था. डैंग ने एक पुलिस अधिकारी के ड्रग तस्करों से जुड़ाव के बारे रिपोर्ट की थी. अब जम्मू के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पत्रकार को अपनी ज़मीन दान करते हुए कहा कि डैंग ने उस समय सच बोला जब बहुत कम लोगों ने ऐसा करने की हिम्मत की.
गुरुवार को जम्मू में अधिकारियों ने सरकारी ज़मीन पर बने होने का हवाला देते हुए स्थानीय पत्रकार अरफ़ाज़ अहमद डैंग का घर गिरा दिया. अरफ़ाज़ ने इस महीने की शुरुआत में नशीली पदार्थों के तस्करी रैकेट के सिलसिले में गिरफ़्तार किए गए संदिग्ध ड्रग तस्करों का नाम एक पुलिस अधिकारी से जोड़ा था.
भाजपा और दक्षिणपंथी समूह भले ही यह दावा कर रहे हों कि श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस सरकार से बिना किसी फंडिंग के, केवल चंदे से चल रहा था, लेकिन दस्तावेज़ों से पता चलता है कि इस संस्थान को संचालित करने वाले श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय को सरकार से वित्तीय सहायता मिलती रही है.
कश्मीर में अधिकारियों ने युवा डॉक्टर उमर नबी, जिन्हें जांचकर्ताओं ने दिल्ली के लाल क़िला विस्फोट मामले में 'मुख्य संदिग्ध' बताया है, के पिता के घर को ध्वस्त कर दिया है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में अपने एक फ़ैसले में कहा था कि क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना संदिग्धों या दोषियों के घरों को गिराना 'पूरी तरह से असंवैधानिक' है.
श्रीनगर के नौगाम थाने में शुक्रवार रात को हुए धमाके में एक एसआईए अधिकारी, तीन एफएसएल विशेषज्ञ, दो राजस्व विभाग के अधिकारी, दो पुलिस फ़ोटोग्राफ़र और एक दर्जी सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए. बताया गया है कि यह विस्फोट फरीदाबाद 'आतंकी मॉड्यूल' केस में हुई बरामद सामग्री को पेश करने की तैयारी के दौरान हुआ.