मणिपुर: स्थानीय अख़बार के एडिटर-इन-चीफ पर हमला, गोली चलाई गई

18 फरवरी की रात इंफाल ईस्ट ज़िले में स्थानीय अख़बार 'नाहरोलगी थौडांग' के संपादक खोइरॉम लोयलाकपा अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. पुलिस ने कहा है कि हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन और एडिटर्स गिल्ड ऑफ मणिपुर ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.

गंभीर अपराधों में पीड़ित को मुआवज़ा देना सज़ा का विकल्प नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें हत्या के प्रयास के मामले में तीन साल की सज़ा को दो महीने में बदल दिया गया था, क्योंकि दोषी ठहराए गए व्यक्तियों ने पीड़ित को 50-50 हज़ार रुपये देने पर सहमति जताई थी. सुप्रीम कोर्ट इसे निर्णय को रद्द करते हुए कहा कि इस तरह के तरीके से यह ग़लत संदेश जाएगा कि आरोपी मुआवज़े के पैसे देकर सज़ा से बच सकता

छत्तीसगढ़: आदिवासी ईसाइयों के शव कब्र से निकाल गांवों से दूर दफनाने पर कोर्ट की अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों के शवों को जबरन कब्र से निकालने और उन्हें गांव की सीमाओं से बाहर अन्य स्थानों पर दफ़नाने पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई थी. अदालत ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस बीच दफनाए गए शवों के किसी भी प्रकार के उत्खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

केंद्र ने चेताया- मीडिया से ‘गोपनीय’ जानकारी साझा करने वाले अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

पिछले महीने गृह मंत्रालय द्वारा सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को भेजे गए एक क्लासीफाइड नोट में अधिकारियों को चेतावनी दी है कि मीडिया के साथ ‘गोपनीय/संवेदनशील’ जानकारी साझा करने पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

लखनऊ विश्वविद्यालय में मोहन भागवत के कार्यक्रम का हुआ विरोध, सुरक्षा बंदोबस्त से छात्रों को चार घंटे तक परेशानी

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लखनऊ विश्वविद्यालय दौरे के दौरान कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के कारण छात्रों को घंटों परिसर में प्रवेश नहीं मिला. कार्यक्रम के विरोध में छात्र संगठनों ने नारेबाज़ी की और प्रशासन पर वैचारिक पक्षपात के आरोप लगाए.

हाईवे पर नमाज़ से जाम लगने की झूठी ख़बर चलाने के मामले में ज़ी न्यूज़ पर 1 लाख रुपये का जुर्माना

जम्मू-कश्मीर में ट्रक चालक द्वारा हाईवे पर नमाज़ पढ़ने के कथित वीडियो को बिना पुष्टि प्रसारित करने पर ज़ी न्यूज़ पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. एनबीडीएसए ने इसे गंभीर चूक मानते हुए सोशल मीडिया सामग्री के उपयोग को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं.

दो साल से ठप दिल्ली महिला आयोग को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया

दिल्ली महिला आयोग की लंबे समय से निष्क्रियता को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सांसद सुधाकर सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया है. सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि डीसीडब्ल्यू में सदस्यों और अध्यक्ष के रिक्त पदों को न भरने का कोई कारण नहीं हो सकता.

रेप के दोषी की सज़ा घटाते हुए हाईकोर्ट ने कहा- पेनिट्रेशन नहीं, तो पूर्ण बलात्कार नहीं मान सकते

मामला छत्तीसगढ़ का है, जहां 22 साल पुराने बलात्कार के एक मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा रेप के दोषी ठहराए गए व्यक्ति की सज़ा कम करते हुए कहा कि पुरुष के लिंग को महिला के जननांग पर रखना और फिर बिना पेनिट्रेशन के इजैक्युलेट करना रेप नहीं है. इसे आईपीसी की धारा 375 के तहत 'रेप' नहीं कहा जा सकता, बल्कि यह 'रेप की कोशिश' है.

राजस्थान: भाजपा विधायक ने अपने बजट को ‘लड़के’ और कांग्रेस के बजट को ‘लड़की’ का जन्म बताया, विवाद

भरतपुर ज़िले की वैर विधानसभा से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने भाजपा के बजट को लड़के के जन्म से कांग्रेस के बजट को लड़की के जन्म से तुलना की. विवाद के बाद अपना बचाव करते हुए कहा कि इसमें क्या गलत है. भाजपा ने अच्छा बजट पेश किया है, यानी ‘छोरा’ पैदा हुआ है… उन्होंने (कांग्रेस ने) चुनाव से पहले जनता को बहलाने के लिए लोकलुभावन बजट पेश किया, जो ‘छोरी’ के जन्म जैसा है.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इटली के बैंक ने अडानी समूह से जुड़े दो लोगों के खातों की जांच की, संदिग्ध लेनदेन: एफटी

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद इटली के बैंक इंतेसा सानपाओलो ने अडानी समूह से जुड़े दो लोगों की जांच शुरू की. फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, बैंक को उनके खातों में बड़े निवेश और कुछ लेनदेन संदिग्ध लगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लेनदेन का महत्व इसलिए है क्योंकि वे हिंडनबर्ग के दावे को मज़बूती देते हैं.

एआई समिट: बदइंतज़ामी के बाद चाइनीज़ रोबो डॉग पर विवाद, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को हटाया गया

गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा एआई समिट में चीनी रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताने पर सोशल मीडिया पर सरकार की भारी किरकिरी देखने को मिल रही है. वहीं, इस विवाद के बाद नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई समिट एक्सपो से बाहर कर दिया गया है. ख़बरों के अनुसार, विश्वविद्यालय को एआई समिट एक्सपो में अपना स्टॉल तुरंत ख़ाली करने के लिए कहा गया है.

कपिल देव, गावस्कर समेत कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने की इमरान ख़ान के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा की मांग

कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत पूर्व कप्तान रह चुके 14 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने एक खुले पत्र के ज़रिए पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान को योग्य विशेषज्ञों द्वारा पर्याप्त और निरंतर चिकित्सा सुविधा दी जाए और उनकी हिरासत की परिस्थितियां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मानवीय और सम्मानजनक हों.

यूपी: निजी परिसर में नमाज़ पढ़ने से रोकने के लिए पुलिस, डीएम को हाईकोर्ट से मिला अवमानना नोटिस

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसके जनवरी के आदेश का पालन न करने पर बरेली डीएम और एसएसपी को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. एक याचिकाकर्ता में रमज़ान के मद्देनज़र अपने निजी परिसर में नमाज़ की अनुमति मांगी थी, जिससे प्रशासन ने इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने जनवरी में स्पष्ट किया गया था कि निजी परिसर में धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए किसी अनुमति की ज़रूरत नहीं है.

असम: कांग्रेस के ‘असंतुष्ट’ पूर्व अध्यक्ष से मिलने के बाद सीएम हिमंता ने कहा- वे भाजपा में शामिल होंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकत के बाद पत्रकारों से कहा कि वह 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे. उनके साथ कांग्रेस के कई नेता गुवाहाटी और उत्तर लखीमपुर में भाजपा में शामिल होंगे. बोरा ने सोमवार को 'नज़रअंदाज़' किए जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिया था.

सोनम वांगचुक के भाषण के सरकारी ट्रांसक्रिप्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, रिहाई की मांग तेज

सुप्रीम कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भाषण के सरकारी ट्रांसक्रिप्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए केंद्र से वास्तविक और सटीक अनुवाद पेश करने को कहा. अदालत ने एआई के दौर में 98% सटीकता पर जोर दिया. इस बीच किसान संगठन ने उनकी रिहाई की मांग तेज कर दी है.