तेलंगाना सरकार के हैदराबाद की यूएस कॉन्सुलेट रोड का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' करने के फैसले पर वाम दलों ने नाराज़गी जताई है. उनका कहना है कि आमतौर पर सड़कों के नाम महान लोगों या प्रेरणा देने वालों के नाम पर रखे जाते थे, मगर ईरान में भारी तबाही मचाने के बाद ट्रंप इस श्रेणी में कैसे फिट बैठते हैं?
हैदराबाद की अदालत ने मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ दायर उस शिकायत को लौटा दिया, जिसके आधार पर उनका राज्यसभा नामांकन रद्द हुआ था. हालांकि शिकायतकर्ता महिला ने कहा है कि वह नए सिरे से याचिका दायर करेंगी. साथ ही उन्होंने नटराजन के राज्यसभा पहुंचने का अवसर छिनने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है.
आंध्र प्रदेश में सरकारी उपक्रम विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार शाम स्टील मेल्टिंग यूनिट में धमाका हुआ, पिघला हुआ स्टील नीचे फ़र्श पर काम कर रहे श्रमिकों पर गिर गया, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. प्रारंभिक जांच के अनुसार, जानलेवा धमाका पिघले हुए स्टील में फंसी गैसों की वजह से हुआ.
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के बेटे साई भागीरथ को तेलंगाना पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ़्तार कर लिया. साई भागीरथ के ख़िलाफ़ एक 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पॉक्सो क़ानून के तहत केस दर्ज हुआ है.
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के बेटे साई भागीरथ के ख़िलाफ़ एक 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पॉक्सो क़ानून के तहत केस दर्ज हुआ है. मंत्री ने आरोपों को राजनीतिक विरोधियों की 'साजिश' बताया है. तीन साल पहले भी भागीरथ पर महिंद्रा यूनिवर्सिटी कैंपस में अपने एक बैचमेट के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. उस विवाद का कारण एक दोस्त से जुड़ी महिला का पीछा करना था.
मिस इंग्लैंड 2024 की विजेता मिला मैगी ने हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को लेकर ‘शोषण और अपमान’ के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए तीन वरिष्ठ महिला अधिकारियों को नियुक्त किया है.
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के एक पवेलियन से हटाने को कहा है. आरोप है कि उन्होंने पवेलियन को अपना नाम दिया, जबकि उस पर पहले से ही भारतीय स्टार खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का नाम अंकित था.
हैदराबाद पुलिस ने शहर में बिजली कटौती की शिकायत करने वाली एक महिला को बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर धमकाने की पोस्ट लिखने को लेकर एक स्वतंत्र पत्रकार पर मामला दर्ज किया है.
चुनाव आयोग ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को 1 मई रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया है.
13 अप्रैल को विजयवाड़ा में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पत्थर फेंका, जिसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी को बाईं आंख के ठीक ऊपर चोट लगी. निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को घटना और हमले के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.