साल 2014 से भारत में ईसाइयों के विरुद्ध अत्याचार 500 फ़ीसदी बढ़े: ईसाई अधिकार कार्यकर्ता

ईसाई अधिकार कार्यकर्ताओं ने बताया है कि साल 2014 के बाद से ईसाइयों को निशाना बनाने वाले घृणा अपराधों में 500% की वृद्धि हुई है. पिछले दशक में सबसे अधिक अपराध उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए. 2025 के पहले नौ महीनों में ईसाइयों के ख़िलाफ़ अपराध की 579 घटनाएं दर्ज की गई हैं.

मैदान तक पहुंचने से उसे जीतने तक का संघर्ष: क्या रही है भारतीय महिला टीम की कहानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल लड़कियों ने इस विश्वकप को जीतने के लिए मैदान पर जितना संघर्ष किया, उससे कहीं ज़्यादा संघर्ष उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए करना पड़ा. क्रिकेट को हमेशा से 'जेंटलमैन गेम' कहा जाता रहा, आज उसे 'एवरीवन्ज़ गेम' में बदलने वाली इस टीम में शामिल हर खिलाड़ी की कहानी ख़ास है.

पोषण और स्वास्थ्य की सरकारी नीतियों से बहुत दूर है ज़मीनी हक़ीक़त

पोषण से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए ऐसा दृष्टिकोण चाहिए जो समुदाय की पोषण संबंधी जरूरतों और स्वास्थ्य सेवा आपूर्ति तंत्र की क्षमताओं के बीच संतुलन कायम कर सके.

तेलंगाना में बस-लॉरी की टक्कर में 19 लोगों की मौत, जयपुर में हुए सड़क हादसे में दस की जान गई

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह बजरी ले जा रही एक लॉरी और राज्य संचालित सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

‘दलित बच्चे की पैंट में डाला बिच्छू’, शिमला के तीन सरकारी अध्यापक गिरफ़्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले में सरकारी स्कूल के तीन शिक्षकों पर आठ वर्षीय दलित बच्चे को बार-बार पीटने और उसकी पैंट में बिच्छू डालने का आरोप लगा है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत तीनों के ख़िलाफ़ बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट और बाल न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

अलीगढ़ के मंदिर में हिंदू युवकों ने लिखा था आई लव मुहम्मद, निजी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की थी कोशिश

अलीगढ़ में पिछले सप्ताह दो मंदिरों की दीवारों पर स्प्रे-पेंट से 'आई लव मोहम्मद' ग्राफिटी लिखने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बताया है कि घटना के पीछे हिंदू युवकों का हाथ था, जिन्होंने कथित तौर पर एक ज़मीन विवाद में अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह हरकत की थी.

आज भारत का नाज़ कही जा रही जेमिमा साल भर पहले दक्षिणपंथी नफ़रत के निशाने पर थीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए सेमी फाइनल मैच में मिली जीत की सूत्रधार जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं. आज भारत का गौरव बताई जा रही जेमिमा बीते साल दक्षिणपंथी नफ़रती अभियान के निशाने पर रही थीं.

नागपुर: छह साल बाद बरी हुई आदिवासी महिला, जेल से निकलते ही पुलिस ने बिना नोटिस फिर पकड़ा

30 वर्षीय पार्वती संडमेक कथित माओवादी संबंध के मामले में छह साल जेल में बिताने और पांच केसों में बरी होने के बाद 30 अक्टूबर नागपुर केंद्रीय कारागार से रिहा हुई थीं. जैसे ही वह जेल से बाहर निकलीं, पुलिस की एक टीम बिना किसी वॉरंट या नोटिस के उन्हें अपने साथ ले गई.

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- सीवर सफाई में होने वाली मौतों में तीन हफ़्तों के भीतर मुआवज़ा दें सरकारें

सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि हाथ से मैला ढोने (सीवर सफाई आदि में) से होने वाली मौतों के लिए मुआवज़ा घटना के तीन हफ़्तों के भीतर दे दिया जाए. अदालत ने कहा कि अगर तीन हफ़्तों के भीतर मुआवज़े की राशि नहीं दी गई, तो संबंधित सचिव को अदालत में पेश होना होगा.

एमपी: ओबीसी व्यक्ति से ब्राह्मण आरोपी के पैर धुलवाने वाले केस से अलग हुए हाईकोर्ट के दो जज

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी समुदाय के एक शख़्स को 'एआई तस्वीर' पोस्ट करने के लिए कथित तौर पर ब्राह्मण जाति के एक व्यक्ति के पैर धुलवाने और पानी पीने के लिए मजबूर किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया था. मंगलवार को दो न्यायाधीशों- जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस एके सिंह की पीठ ने मामले की सुनवाई से ख़ुद को अलग कर लिया.

मध्य प्रदेश: ज़मीन विवाद में भाजपा नेता ने किसान को थार से कुचला, बेटियों से बदसलूकी

मध्य प्रदेश के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित ज़मीन विवाद को लेकर स्थानीय भाजपा नेता और उनके साथियों ने एक 40 वर्षीय किसान की बेरहमी से पिटाई की और थार गाड़ी से कुचल दिया गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. मृतक की बेटी ने भाजपा नेता पर मारपीट और निर्वस्त्र करने का आरोप भी लगाया है.

‘मुस्लिम लड़कियां लाओ, नौकरी पाओ’ वाले भाजपा नेता के बयान पर मायावती की सख़्त कार्रवाई की मांग

पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के ‘मुस्लिम लड़कियां लाओ, नौकरी पाओ’ वाले बयान को बसपा प्रमुख मायावती ने घृणित और नफ़रत फैलाने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे आपराधिक और असामाजिक तत्व क़ानून को अपने हाथ में लेकर समाज में ज़हर घोल रहे हैं, जिन पर सरकार को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए.

असम सीएम बोले- ‘लव जिहाद’ विरोधी क़ानून में पुरुष आरोपी के माता-पिता भी गिरफ़्तार होंगे

असम सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 'लव जिहाद' के ख़िलाफ़ लाए जा रहे प्रस्तावित क़ानून में पुरुष आरोपी के माता-पिता को गिरफ़्तार करने का प्रावधान शामिल होगा. शर्मा ने यह भी कहा कि तीन से ज़्यादा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाएं स्त्री सशक्तिकरण की सरकारी योजनाओं के लिए पात्र नहीं होंगी.

दिल्ली-एनसीआर में हर चार में से तीन परिवार प्रदूषित हवा के चलते स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान: सर्वे

नागरिक सहभागिता मंच लोकलसर्किल्स द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण से पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर में चार में से तीन परिवार ज़हरीली हवा के दुष्प्रभावों के कारण गले में ख़राश, खांसी से लेकर आंखों में जलन, सिरदर्द और नींद न आने जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

छठ: सूरज की स्मृति और प्रवासी की घर वापसी

छठ केवल पूजा का नहीं, बल्कि घर लौटने, पहचान हासिल करने और सवाल पूछने का पर्व है. शारदा सिन्हा सिर्फ सूरज की आराधना नहीं करती थीं, उनके गीत रेलगाड़ियों के डिब्बों में, आंगन की हवा में, रेडियो पर बजते थे. उनकी आवाज़ पीढ़ियों को जोड़ती थी. उंनका संगीत घर का मानचित्र बन जाता था.

1 4 5 6 7 8 398