अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला देने की मान्यता रद्द कर दी है. विभाग ने आरोप लगाया कि हार्वर्ड ने आतंक समर्थक छात्रों को बढ़ावा दिया और यहूदी छात्रों के लिए असुरक्षित माहौल बनाया. हार्वर्ड ने इस फैसले को गैरकानूनी और प्रतिशोधात्मक बताया है.
बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मां ने ढाका छावनी में अधिकारियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कि केवल एक निर्वाचित सरकार ही देश में राजनीतिक स्थिरता ला सकती है.
पाकिस्तान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी, जिसमें सेना प्रमुख आसिम मुनीर को हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान उनके नेतृत्व के मद्देनज़र फील्ड मार्शल के शीर्ष पद पर प्रमोट करने की सिफ़ारिश की गई थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक को भारत में एप्पल का मैन्युफैक्चरिंग इकाई खोलने से मना किया है. टिम कुक ने पहले पुष्टि की थी कि एप्पल कम से कम जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन का उत्पादन भारत में करेगा.
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भारत-पाकिस्तान बीच चले संघर्ष के बाद कहा कि उनके पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर पाकिस्तान में किसी भी परमाणु संयंत्र से कोई रेडिएशन रिसाव नहीं हुआ है. इससे पहले कुछ ख़बरों में पाकिस्तान में रेडिएशन लीक के दावे किए गए थे.
भारत ने बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध को चिंताजनक बताया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है और सभी को उनकी संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आतंकवाद विरोधी क़ानून का हवाला देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है. यह फैसला पार्टी और उसके नेताओं के ख़िलाफ़ चल रहे मुक़दमे के समाप्त होने तक लागू रहेगा. पार्टी ने प्रतिबंध को अवैध बताया है.
एक अमेरिकी जूरी ने इज़रायली फर्म एनएसओ ग्रुप के ख़िलाफ़ साइबर जासूसी मामले में वॉट्सऐप को लगभग 168 मिलियन डॉलर का हर्जाना देने का आदेश दिया. वॉट्सऐप ने आरोप लगाया था कि एनएसओ ने ऐप के माध्यम से पत्रकारों, वकीलों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को निशाना बनाया था.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर ने एक बयान जारी कर कहा कि बहावलपुर में हुए हमले में उसके दस परिजन और चार सहयोगी मारे गए हैं.
भारत द्वारा पाकिस्तानी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सैन्य तनाव बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा. वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से संयम बरतने का आह्वान किया. चीन ने दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह किया.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की रणनीति सेना प्रमुख, प्रधानमंत्री, खुफिया एजेंसी, और वित्त व विदेश मंत्रालय तय कर रहा है. अंतिम फैसलों में किसकी क्या और कितनी भूमिका होगी, विस्तार से जानें.
पहलगाम हमले के बाद इस्लामाबाद के ख़िलाफ़ भारतीय सैन्य जवाबी कार्रवाई की संभावना पर तनाव के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन पाकिस्तान की संप्रभुता और वैध सुरक्षा चिंताओं के लिए समर्थन व्यक्त करता है. साथ ही बढ़ते संकट के बीच दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकारा कि उनके देश ने पश्चिमी देशों के लिए तीन दशकों तक आतंकवादी संगठनों को समर्थन, ट्रेनिंग और फंडिंग दी. इसे गलती बताते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इसकी भारी क़ीमत चुकाई है. पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए आसिफ ने कहा- हम नहीं चाहते कि यह युद्ध भड़के.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई एक हजार सालों से चल रही है. ज्ञात हो कि पाकिस्तान 77 साल पहले बना था.
ट्रंप प्रशासन द्वारा 2.2 अरब डॉलर की फंडिंग फ्रीज़ के ख़िलाफ़ हार्वर्ड कोर्ट पहुंचा है. बोस्टन की संघीय अदालत में दायर याचिका में विश्वविद्यालय ने कहा कि सरकार यह नहीं बता पाई कि एंटीसेमिटिज़्म की चिंताओं का उन वैज्ञानिक शोध परियोजनाओं से क्या संबंध है, जिनका अनुदान रोका गया है.