रामलला के घर में चोरी हुई तो समझिए रावण वहां पहुंच चुका है: निर्मोही अखाड़ा प्रमुख

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावे की राशि को लेकर उठे सवालों के बीच निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि दान की राशि को गुप्त रखने के बजाय उसकी रसीद देना और समाज के सामने उसका हिसाब रखना ज़रूरी है. उन्होंने जोड़ा कि रामलला के नाम पर आने वाले धन के मामले में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए, यदि किसी ने ग़लती की है तो उसे क़ानून के दायरे में लाना चाहिए.

राम मंदिर चढ़ावा: कथित गड़बड़ी की शिकायत करने वाले पूर्व कारसेवक बोले- अयोध्या चोरों के हाथों में

बीते दो हफ़्तों से ज़्यादा समय से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के फंड में गड़बड़ी और मंदिर परिसर से कीमती चढ़ावे की चोरी के आरोपों के चलते सुर्ख़ियों में है. इस संबंध में अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में 16 जून से 18 जून के बीच फंड के ग़लत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए तीन शिकायतें दर्ज की गई हैं. हालांकि, अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

यूपी: पेपर लीक आरोपों का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में आए कोचिंग सेंटर योगी सरकार के निशाने पर

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने फायर सेफ्टी नियमों का पालन न करने के आरोप में शहर के तीन कोचिंग संस्थानों के परिसरों को सील कर दिया. हालांकि, वहां के शिक्षकों को लगता है कि मामला इससे कहीं ज़्यादा है. तीनों कोचिंग संस्थानों के मालिकों का आरोप है कि यह कार्रवाई जान-बूझकर, और यह लेखपाल परीक्षा में कथित पेपर लीक के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के जवाब में की गई थी.

यूपी: पुल गिरने से मारे गए मज़दूर के परिजनों ने सुनाई आपबीती- ‘पूरी रात बॉडी दबी रही’

बीते सप्ताह हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने साइट पर काम करने की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए हैं. वे पूछ रहे हैं कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेतावनी के बावजूद मज़दूरों से रात की पाली में काम करने को क्यों कहा गया. इसके अलावा घटना के बाद बचाव कार्यों में हुई देरी के आरोप भी सामने आए

यूपी: गंगा में ‘इफ़्तार’ केस में आठ युवकों को ज़मानत, शिकायतकर्ता बोले- मुसलमानों के लिए सबक़

भाजयुमो नेता की शिकायत के आधार पर वाराणसी में गिरफ़्तार 14 मुस्लिम युवकोंं में से आठ को इलाहाबाद हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गई है. इन युवकों पर गंगा के बीच नाव पर ‘इफ़्तार’ करने और कथित तौर पर बिरयानी खाकर हड्डियां नदी में फेंकने के आरोप सहित कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं.

नोएडा में मज़दूरों के विरोध प्रदर्शन को लेकर यूपी पुलिस ने छात्र कार्यकर्ता, पत्रकार पर रासुका लगाया

अप्रैल के मध्य में नोएडा के फैक्ट्री मज़दूरों ने वेतन वृद्धि, बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और श्रम अधिकारों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए थे. इस संबंध में पुलिस ने कुल सात एफआईआर दर्ज की हैं और 300 लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनमें एक्टिविस्ट, छात्र, एक पत्रकार और एक पीएचडी स्कॉलर शामिल हैं. अब क़रीब एक महीने बाद पुलिस ने दो लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की है.

यूपी: बरेली में इमाम तौसीफ़ रज़ा का शव मिलने के हफ़्तेभर बाद उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई

बिहार के रहने वाले इमाम तौसीफ़ रज़ा का शव बीते 27 अप्रैल को यूपी के बरेली के पास एक गांव में रेलवे ट्रैक के पास मिला था. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से पहले कई चोटों का उल्लेख किया गया था. पुलिस ने एक बयान में उनकी मौत को दुर्घटना बताया था, जिसके बाद अब उनकी पत्नी ने ट्रेन में तौसीफ़ के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है.

उत्तर प्रदेश एसआईआर: अंतिम आंकड़े जारी, बढ़ी मतदाताओं की संख्या

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के पांच महीने से अधिक समय बाद अंतिम आंकड़े जारी किए, जिनमें 84 लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है. राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं.