कुपवाड़ा: तलाशी लेने घर में घुसे बंदूकधारियों की गोली से घायल कश्मीरी व्यक्ति की मौत

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िलेमें अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा शनिवार को गोली मारे गए 44 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में मौत हो गई.  सूबे के हंदवाड़ा से विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर पीड़ित परिवार के प्रति उदासीनता दिखाने का आरोप लगाया है.

कश्मीर: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद प्रशासन ने बिना नोटिस पहलगाम हमले के आरोपी, अन्य के घर ढहाए

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले तीन दिनों में कश्मीर के कई हिस्सों में लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध सदस्यों के परिवारों के कम से कम नौ घरों को ध्वस्त कर दिया गया है. इस कार्रवाई के चलते कम से कम दो संदिग्धों के परिवार सड़क पर आ गए हैं.

पहलगाम आतंकी हमला: कम से कम दो हमलावरों ने ग़ैर-मुस्लिमों को चुनकर गोली मारी थी

पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. चश्मदीदों के मुताबिक, कम से कम दो हमलावरों ने ग़ैर-मुस्लिमों को पहचान कर निशाना बनाया. उन्होंने लोगों की धार्मिक पहचान की पुष्टि कर नज़दीक से गोली मारी.

पहलगाम हमला: स्थानीय मृतक के परिजन बोले- हम सभी मरनेवालों का शोक मना रहे हैं

पहलगाम हमले के मृतकों में शामिल सैयद आदिल हुसैन एकमात्र कश्मीरी नागरिक थे. वे पर्यटकों को बैसरन और हेल्थ रिसॉर्ट के आसपास घुड़सवारी करवाते थे. उनके परिजनों का कहना है कि सरकार को तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए जब तक अपराधियों को सज़ा नहीं मिल जाती.

कश्मीर: पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमले में 26 की मौत, कइयों के हताहत होने की आशंका

केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर में शांति के दावों को चुनौती देते हुए आतंकियों ने मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों पर भीषण हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मृत्यु की ख़बर है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मुताबिक, यह हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा हमला है.

जम्मू: सेना द्वारा इग्नू के प्रोफेसर से कथित मारपीट, जांच के आदेश

जम्मू के राजौरी में इग्नू के एक प्रोफेसर पर सैनिकों द्वारा कथित हमले के बाद सेना ने जांच के आदेश दिए हैं. इस संबंध में नौशेरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि किन धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ और सेना के जवानों का नाम एफआईआर में हैं या नहीं.

जम्मू-कश्मीर: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हिरासत में, पार्टी का आरोप- भाजपा नेता के इशारे पर कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने आरोप लगाया कि मोहम्मद रफी को भाजपा के कहने पर इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि उन्होंने अधिकारियों की मिलीभगत काम कर रहे 'खनन माफिया' का 'भंडाफोड़' किया था.

बीते पांच सालों में महज़ पांच मुगलकालीन इमारतों से सरकार ने 548 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार, यूपी में ताजमहल, नई दिल्ली में कुतुब मीनार व लाल किला, महाराष्ट्र में आगरा किला और रबिया दुरानी का मकबरा पर्यटकों के लिए पांच सबसे लोकप्रिय मुगलकालीन स्मारक हैं. 2019-20 से 2023-24 तक की अवधि में सरकार ने इन पांचों में टिकटों की बिक्री से 548 करोड़ रुपये कमाए हैं.

कुलगाम: दो लापता भाइयों के शव बरामद, परिवार ने लगाया प्रताड़ना और हत्या की साज़िश का आरोप

शौकत अहमद बजाद और उनके भाई रियाज अहमद बजाद अपने दूर के रिश्तेदार मुख्तार अहमद अवान के साथ 13 फरवरी को कुलगाम के मीर बाजार में एक शादी में शामिल होने गए थे, जब तीनों लापता हो गए थे.

कश्मीर: एल इंडिया ने विरोध के बाद गुलमर्ग फैशन शो के वीडियो हटाए, अब्दुल्ला ने दिए जांच के आदेश

लक्जरी ब्रांड एल इंडिया की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीते हफ्ते गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में डिज़ाइनर ‘शिवन और नरेश’ द्वारा आयोजित फैशन शो से स्थानीय लोग नाराज़ हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस कार्यक्रम की जांच के आदेश दिए हैं.

जम्मू-कश्मीर: कोर्ट ने हिरासत में कथित प्रताड़ना केस में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया

कठुआ के उप-न्यायाधीश की अदालत ने बिलावर थाने के एसएचओ को जिले के भटोडी गांव के 25 वर्षीय मखान दीन के पिता और पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. दीन को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया था और बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी.

जम्मू-कश्मीर: कोर्ट ने कथित देशद्रोही लेख मामले में तीन साल से जेल में बंद स्कॉलर को ज़मानत दी

'द कश्मीरवाला' वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख के लिए 2022 में गिरफ़्तार किए गए कश्मीर विश्वविद्यालय के शोधार्थी आला फ़ाज़िली को सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि ज़मानत से इनकार करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत अधिकारों का उल्लंघन होगा. 

किश्तवाड़: कोर्ट ने सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध वाले डीएम के आदेश पर रोक लगाई

बीते 10 फरवरी को किश्तवाड़ जिले के डीएम ने विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. अब कोर्ट ने इस पर रोक लगाते हुए कहा कि किसी भी विरोध प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध मूल मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.

किश्तवाड़: मुफ़्त बिजली की मांग का आंदोलन तेज़ होने के बीच सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों पर रोक

किश्तवाड़ में मुफ़्त बिजली की मांग को लेकर आंदोलन तेज़ होने के साथ ही प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. विपक्ष ने इसे असहमति को अपराध बनाने और वैध मांग पर दमन की कोशिश क़रार दिया है.

जम्मू-कश्मीर: सेना की गोलीबारी में एक ड्राइवर और पुलिस हिरासत में एक अन्य नागरिक की मौत

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सेना की गोलीबारी में एक ट्रक ड्राइवर और एक अन्य घटना में जम्मू के कठुआ जिले के एक युवक, जिसे पुलिस ने आतंकवाद के एक मामले में पूछताछ के लिए उठाया था, की पुलिस हिरासत में मौत हो गई.

1 3 4 5 6 7 11