मेघालय: हिल काउंसिल चुनाव संबंधी विवाद के बीच पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स ज़िले में गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव में ग़ैर-आदिवासी उम्मीदवारों की भागीदारी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है.

दिल्ली: मणिपुर की महिला के साथ बदसलूकी, आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध करने पर हमला

घटना दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास स्थित एक पार्क की बताई जा रही है, जहां मणिपुर की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह अपनी दोस्त के साथ एक पार्क में टहल रही थीं, तभी कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर उन पर हमला किया.

असम में प्रस्तावित अडानी समूह के सीमेंट प्लांट को लेकर उठे पर्यावरण सुरक्षा संबंधी सवाल

गुवाहाटी स्थित एक ग़ैर-सरकारी संगठन ने असम के दीमा हसाओ ज़िले में अडानी समूह के प्रस्तावित सीमेंट प्लांट के लिए होने वाली जनसुनवाई से एक दिन पहले कई पर्यावरणीय और सुरक्षा संबंधी चिंताएं उठाई हैं और अधिकारियों से आग्रह किया है कि इन्हें आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल किया जाए.

नगालैंड विधानसभा ने आपत्तियों के बीच ‘वंदे मातरम’ पर गृह मंत्रालय के निर्देश को चयन समिति को भेजा

नगालैंड में बजट सत्र के पहले भाजपा के विधायकों को छोड़कर लगभग सभी दलों के सदस्यों ने राष्ट्रीय गान जन गण मन से पहले वंदे मातरम बजाने या गाने को लेकर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि ईसाई बहुल राज्य नगालैंड के लिए इस गीत को गाना अनुचित है.

असम: हेट स्पीच मामले में गौहाटी हाईकोर्ट ने सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा को नोटिस जारी किया

गौहाटी हाईकोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के साथ-साथ केंद्र सरकार तथा असम सरकार को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट उनके ख़िलाफ़ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा जिनमें उन पर मुसलमानों को निशाना बनाकर कथित हेट स्पीच देने का आरोप लगाया गया है.

मणिपुर: दिवंगत भाजपा विधायक के परिजनों का अलग ज़िले की मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार से इनकार

मई 2023 में मणिपुर की राजधानी इंफाल में भीड़ द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा विधायक वुंगज़ागिन वाल्टे का बीते हफ्ते निधन हो गया. अब उनके परिवार ने कहा कि जब तक ज़ोमी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही अलग ज़िला बनाने की मांग सरकार द्वारा स्वीकार नहीं की जाती, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

मेघालय: भाजपा नेता सुनील देवधर ने ईसाइयों का मज़ाक उड़ाया, विरोध के बाद माफ़ी मांगी

भाजपा ने सुनील देवधर ने 16 फरवरी को एक कार्यक्रम में कहा था कि कुछ चर्च अपने स्कूल में छात्रों के प्रवेश के लिए शर्तें लगाई हैं - जिसमें चर्च में अनिवार्य रूप से आना, ईसाई धर्म अपनाना और बाइबिल का परीक्षा पास करना शामिल है. साथ ही यह भी आरोप लगाया कि सरकार चर्च का साथ देती है और स्वदेशी धर्म (नियाम तिनराई) को मानने वालों को तब तक अस्पताल, सड़क, स्कूल और बिजली नहीं देती जब तक वे

दिल्ली में अरुणाचल की महिलाओं के साथ बदसलूकी की पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों ने निंदा की, सख़्त कार्रवाई की मांग

पूर्वोत्तर राज्यों के तीन मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के ख़िलाफ़ नस्लीय भेदभाव से भरी टिप्पणियां किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव अब बंद होना चाहिए, क्योंकि वे भी भारत के ही नागरिक हैं.

यूपी: गोरखपुर एम्स में नगालैंड की रेजिडेंट डॉक्टर के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न

गोरखपुर एम्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही नगालैंड की एक 27 वर्षीय डॉक्टर ने शिकायत की है कि कैंपस के पास कथित तौर तीन पुरुषों ने उनका पीछा किया, उन पर अभद्र, नस्लीय भेदभाव भरी टिप्पणियां की और यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ के बाफ्टा अवॉर्ड जीतने के बाद निर्देशक ने की राज्य में शांति की अपील

2026 के ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में भारत की एकमात्र नामित मणिपुरी भाषा की फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने ‘बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म’ श्रेणी में पुरस्कार जीत लिया. फिल्म की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने कहा कि बूंग एक ऐसी जगह की कहानी है जो बेहद अशांत है, जिसे भारत में लंबे समय से नज़रअंदाज़ किया गया और जिसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं हुआ. हम प्रार्थना करते हैं कि मणिपुर में शांति लौटे.

मणिपुर: 2023 के हमले में घायल विधायक ने गुज़रने से पहले पीएम से की थी ख़ुद पर हमले की जांच की मांग

2023 में मणिपुर की जातीय हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को निधन हो गया. 13 सितंबर, 2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि 4 मई 2023 को उन पर मेईतेई मिलिशिया द्वारा किए गए क्रूर हमले को लेकर कोई विशेष जांच (सीबीआई/एनआईए) शुरू नहीं की गई थी.

दिल्ली: पूर्वोत्तर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, नस्लीय भेदभाव के आरोप; एफआईआर दर्ज

दिल्ली के मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं, जिनमें से एक दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और धमकाने की घटना सामने आई है. आरोप है कि पड़ोसी दंपति ने उनकी पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद मेघालय के सीएम ने कहा है कि पूर्वोत्तर के लोगों के ख़िलाफ़ भेदभाव बंद होना चाहिए.

नॉर्थईस्ट डायरीः राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ के केंद्र सरकार के निर्देश के ख़िलाफ़ नगा छात्र संघ

इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में असम, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल के प्रमुख समाचार.

1 2 3 116