सुप्रीम कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के हेट स्पीच के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग करने वाली याचिकाओं पर सीजेआई ने कहा कि सीधे शीर्ष अदालत का दरवाज़ा खटखटाना हाईकोर्ट को हतोत्साहित करने की सुनियोजित कोशिश प्रतीत होती है. असम के मुख्यमंत्री शर्मा हाल के महीनों में मुसलमानों के ख़िलाफ़ अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,610,883 हो गई है और अब तक 152,869 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 9.68 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं और 20.74 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
तेलंगाना में अभी तक 69,625 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. सार्वजनिक स्वास्थ्य के निदेशक के अनुसार, अभी तक राज्य के 77 लोगों में टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के मामले सामने आए हैं, जिसमें से तीन को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था और उनकी हालत स्थिर है.
सितंबर 2018 में केंद्र सरकार की आधार योजना को लेकर दिए अपने फ़ैसले की समीक्षा के अनुरोध वाली याचिकाओं को बहुमत से ख़ारिज करते हुए पीठ ने कहा कि इसकी ज़रूरत नहीं है.
सरकार ने तीनों कृषि क़ानूनों को एक वर्ष या उससे अधिक समय के लिए निलंबित रखने और किसान संगठनों तथा सरकार के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित करने भी प्रस्ताव रखा. किसान संगठनों ने प्रस्ताव पर चर्चा करने पर सहमति जताई है.
वीडियो: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और अति महत्वपूर्ण मुद्दों को ‘टीआरपी तमाशा’ बना दिया गया है. ‘रिपब्लिक टीवी’ के संपादक अर्णब गोस्वामी और टीआरपी रेटिंग एजेंसी बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के बीच लीक हुए कथित वॉट्सऐप चैट को लेकर आरफ़ा ख़ानम शेरवानी की उनसे बातचीत.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की 152 साल पुरानी परंपरा को नज़रअंदाज़ करते हुए जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया और ह्वाइट हाउस से निकल कर सीधे फ्लोरिडा चले गए. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हम अपने साझेदारों के साथ संबंधों को दुरुस्त करेंगे. वहीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह सेवा करने के लिए तैयार हैं.
संपर्क करें

