अफ़ग़ान दूतावास इस साल 17 अगस्त को तालिबान के पांचवें ‘विक्ट्री डे’ समारोह की मेज़बानी करने जा रहा है. ख़बरों के अनुसार इस कार्यक्रम को न सिर्फ़ भारत सरकार का समर्थन हासिल है, बल्कि इसमें सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की भी संभावना है. मालूम हो कि यह दिन 2021 में अमेरिका और नाटो की सेनाओं की अफ़ग़ानिस्तान से वापसी के बाद तालिबान के काबुल पर दोबारा क़ब्ज़े की याद में मनाया जाता है.
पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो विरोध प्रदर्शनों के बीच वहां के चुनाव आयोग ने पुंछ डिवीजन की 11 में से सात विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए हैं. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने पीओके में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय किए जाने का आह्वान किया है.
अमेरिका के सेकेंड डिस्ट्रिक्ट ऑफ वेस्ट वर्जीनिया के रिपब्लिकन कांग्रेस सांसद राइले एम. मूर ने प्रस्तावित एफसीआरए संशोधनों को ‘ईसाइयों के ख़िलाफ़ स्पष्ट हमला’ बताते हुए कहा है कि प्रस्तावित संशोधन भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं. भारत ने इसके जवाब में कहा कि यह उसका ‘आंतरिक’ मामला है, और अमेरिका भी अपने यहां ‘विदेशी धन के प्रवाह को नियंत्रित करता है.’
पन्नू के सुनवाई में शामिल होने के अनुरोध के बाद अमेरिकी अदालत ने निखिल गुप्ता की सज़ा पर सुनवाई टाली
अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के लिए विकास यादव के निर्देश पर काम किया था. अमेरिकी अदालत में दाखिल दस्तावेजों में विकास यादव को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का पूर्व कर्मचारी बताया गया है. बताया गया है कि गुप्ता ने उन पर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है, और अब अदालत द्वारा उन्हें सज़ा सुनाई जानी है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना द्वारा भारत में एक प्रेस कार्यक्रम को संबोधित किए जाने को लेकर बांग्लादेश ने भारत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नई दिल्ली ने अपनी धरती का इस्तेमाल बांग्लादेश के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी के लिए होने दिया.
नेपाल के मधेश क्षेत्र में जारी सांप्रदायिक तनाव कई ज़िलों में फैल चुका है, जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल में स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिक तनाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया हिंसा जिस पैमाने पर और जिस तेज़ी से फैली है, वह स्थिति के गंभीर रूप से बिगड़ने का संकेत है.
अमेरिकी प्रतिबंध मामले में 2,644 करोड़ रुपये के भुगतान से अडानी एंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में घाटा
अडानी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घाटा दर्ज किया है. मई में अमेरिकी वित्त विभाग ने घोषणा की थी कि ईरान पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के मामले में अडानी एंटरप्राइजेज ने 27.5 करोड़ डॉलर (275 मिलियन डॉलर) में समझौता किया है. अडानी एंटरप्राइजेज ने पहली तिमाही में हुए घाटे की बड़ी वजह इसी भुगतान को बताया है.
गौतम अडानी के ख़िलाफ़ अमेरिका में चल रहे कथित रिश्वत और धोखाधड़ी मामले में यूएस अटॉर्नी जोसेफ़ नोसेला जूनियर ने अदालत को बताया कि यह आपराधिक मुक़दमा वापस लेने का फैसला उन्होंने नहीं, बल्कि अमेरिकी न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ट्रेंट मैककॉट्टर ने लिया था. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास ऐसा कोई आधार नहीं है जिससे यह माना जाए कि न्याय विभाग द्वारा केस वापस लेने के लिए दिए गए कारण वास्तविक नहीं थे.
अमेरिकी अदालत में दाखिल शपथपत्र में गौतम अडानी ने पहली बार स्वीकार किया है कि उनके वकीलों ने अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के साथ समझौता वार्ता के दौरान अमेरिका में 10 अरब डॉलर निवेश के प्रस्ताव का उल्लेख किया था. हालांकि, डीओजे ने इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से ख़ारिज कर दिया था.
अमेरिका के आरोप पत्र में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ज़िम्मेदार बताया गया है. कनाडा की एक अधिकारी ने भी कहा है कि इसमें भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है. इससे पहले कनाडा सरकार ने आरोप लगाया था कि इसमें भारतीय सरकारी एजेंटों की भूमिका थी.
होर्मुज़ जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज़ मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. इस घटना के बाद भारत ने ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन सहित उच्चस्तरीय ईरानी राजनयिकों को विदेश मंत्रालय में तलब किया है.
अमेरिका के ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ में ऐसे गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के नाम और उनकी कथित भूमिकाओं का उल्लेख किया गया है, जिन पर हथियार बेचने, लोगों से उगाही करने, ड्रग तस्करी और ट्रांसपोर्टेशन सहित कई अन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं– ऐसा दावा किया गया है कि इनमें से कुछ ने तो भारत की सबसे सुरक्षित जेलों के अंदर से ही इन सब कामों को अंजाम दिया है.
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए आरोपपत्र कहता है कि भारत की एक जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जून 2023 में कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश दिया था. आरोपपत्र कहता है कि बिश्नोई का गिरोह अक्सर प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाता था और इनका इस्तेमाल डर का माहौल बनाने और विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जबरन वसूली करने के लिए करता था.
अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला वापस लेने का बचाव करते हुए दावा किया कि भारतीय अधिकारियों ने आरोपों की जांच कर कोई कार्रवाई योग्य अनियमितता नहीं पाई. हालांकि, विभाग द्वारा उद्धृत तीनों भारतीय आदेशों में कथित रिश्वतखोरी की साजिश की जांच या उस पर कोई निष्कर्ष नहीं दिया गया है.
पिछले हफ़्ते बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के बीजिंग दौरे पर हुई चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात के दौरान दोनों देशों के बीच तीस्ता नदी प्रबंधन को लेकर सहयोग की बात कही हुई थी. इस संबंध में भारत ने कहा है कि वह पहले ही बांग्लादेश के समक्ष अपने विचार रख चुका है और नई दिल्ली समग्र दृष्टिकोण में इससे जुड़ी सभी घटनाओं को ध्यान में रखेगी.