अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय द्वारा विपक्षी दल कांग्रेस में लौटने की इच्छा जताने के दो दिन से भी कम समय के भीतर राजस्थान भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने उनके घर पर छापेमारी की है. इसे लेकर मालवीय का कहना है कि भाजपा छोड़ने के कारण यह कार्रवाई उन पर दबाव बनाने के लिए की जा रही है.
मनरेगा का नाम ही नही बदला गया है, बल्कि बहुत सारे ऐसे परिवर्तन किए गए हैं, जिन पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है. नए क़ानून में कई विरोधाभास साफ़ देखे जा सकते हैं. जिन कमियों में सुधार किया जाना था, उन्हें ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया हैं और जिन नियमों को और मज़बूत करना था, उन्हें कमज़ोर बना दिया गया.
संभल हिंसा के दौरान हुई गोलीबारी में घायल एक युवक के पिता की याचिका सुनते हुए चंदौसी की एक अदालत ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. हालांकि संभल पुलिस ने इस आदेश को ‘अवैध’ बताते हुए इसके ख़िलाफ़ अपील करने का ऐलान किया है.
भोपाल में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान बाबर पर लिखी एक नई पुस्तक पर होने वाली परिचर्चा को पुलिस द्वारा दक्षिणपंथी समूहों के संभावित विरोध प्रदर्शनों की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया. किताब के लेखक का कहना है कि सबसे चिंताजनक बात यह रही कि प्रदेश के संस्कृति मंत्री ने किताब का एक भी पन्ना पढ़े बिना ही सार्वजनिक रूप से इस सत्र की निंदा की.
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्र वीज़ा आवेदकों को ‘उच्चतम जोखिम’ श्रेणी में रखा है. इस बदलाव का अर्थ है कि अब छात्र वीज़ा आवेदनों की जांच प्रक्रिया और अधिक सख़्त होगी. आवेदनों की गहन पड़ताल की जाएगी, जिसमें अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त दस्तावेज़ मांगे जाने और पृष्ठभूमि की विस्तृत जांच किए जाने की संभावना है.
कटरा में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का पंजीकरण रद्द किए जाने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों अब केंद्र शासित प्रदेश में आगामी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) को कश्मीर घाटी से जम्मू स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं.
संपर्क करें

