अमरावती के एनआईसीयू में आग से तीन नवजात शिशुओं की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

महाराष्ट्र के अमरावती स्थित ज़िला महिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष में सोमवार तड़के आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य शिशु घायल हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच की घोषणा की. वहीं, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य के सभी अस्पतालों का व्यापक ऑडिट कराने की मांग उठाई है.

स्वतंत्रता की असली सीमा मनुष्यता और नैतिकता से तय होती है

'आज़ादी के मायने' श्रृंखला की ग्यारहवीं क़िस्त: किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता हमेशा मनुष्यता के पक्ष में होनी चाहिए. किसी भी व्यक्ति की वह स्वतंत्रता जो मनुष्यता विरोधी है- एक तरह की अराजक-स्वतंत्रता है. एक तानाशाह की स्वतंत्रता दूसरों के लिए परतंत्रता का सृजन करती है, इसलिए स्वतंत्रता की सीमा का होना ज़रूरी है.

बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को फिर 21 दिन का फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर

बलात्कार के मामले में अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम को अब तक पैरोल या फरलो पर 17 बार जेल से रिहा किया जा चुका है. पंचकुला की एक अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं से बलात्कार के लिए 20 साल की सज़ा सुनाई थी. इससे पहले हरियाणा सरकार ने उसे 26 मई को 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया था.

छत्तीसगढ़: पुलिस जांच में पेपर लीक की पुष्टि के बाद कृषि विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द की

बीते 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ के रायपुर में सरकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुए बीएससी एग्रीकल्चर फर्स्ट ईयर की 'प्लांट पैथोलॉजी' परीक्षा रद्द कर दी है. एक अन्य पेपर लीक की जांच के दौरान पता चला कि इस पेपर का भी प्रश्नपत्र लीक हो गया था. बताया गया है कि पुलिस ने छह लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें एक प्रोफेसर भी शामिल हैं जिसे मुख्य आरोपी माना जा रहा है.

कुंभ के बजट का सिर्फ 0.1% भी ख़र्च होता तो सौ से अधिक मराठी स्कूल बचाए जा सकते थे: सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रसन्ना वराले ने नासिक ज़िले के शिरपुर में अपने पूर्व स्कूल के दौरे के दौरान कहा कि राज्य सरकार कुंभ मेले पर 32,000 करोड़ रुपये ख़र्च कर रही है. इसका सिर्फ 0.1 फीसदी, यानी लगभग 32 करोड़ रुपये, शिक्षा पर ख़र्च किया जाता, तो 100-150 से अधिक मराठी माध्यम स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता था.

मेटा ने इंडियन यूथ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य नेताओं के पोस्ट पर भी प्रतिबंध लगाया

बीते कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर पोस्ट्स और अकाउंट्स के प्रतिबंधित किए जाने के अनगिनत मामले सामने आए हैं, चाहे वो सीजेपी प्रदर्शन से जुड़ा कंटेंट हो या राजनीतिक पार्टियों की पोस्ट्स या फिर क्रिएटर्स के वीडियो. ऑल्ट न्यूज़ की यह रिपोर्ट बताती है कि इसी कड़ी में इंडियन यूथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम पोस्ट लगातार मेटा द्वारा हटाए गए हैं.

नोएडा श्रमिक आंदोलन: ‘साज़िश’ की कहानी वाली चार्जशीट में पुलिस के अपने ही दावों में विरोधाभास

उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन को 'साज़िश' बताते हुए सैकड़ों गिरफ़्तारियां की हैं. अब उसकी चार एफआईआर में दाखिल चार्जशीटों में गिरफ़्तारी की तारीख, आरोपियों की उपस्थिति, मोबाइल लोकेशन, गवाहों के बयान और कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर कई विरोधाभास सामने आए हैं, जो जांच पर सवाल उठाते हैं. पुलिस ने भगत सिंह पर लिखी किताब का इस्तेमाल भी आरोपियों की विचारधारा को संदिग्ध बताने के लिए किया है.

2025-26 में केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी आवासों की मरम्मत पर 92 करोड़ रुपये ख़र्चे गए: आरटीआई

एक आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने दिल्ली के लुटियंस बंगला क्षेत्र में केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी आवासों के नवीनीकरण, साज-सज्जा और मरम्मत पर 2025-26 में 92.35 करोड़ रुपये ख़र्च किए हैं. यह 2014-15 में ख़र्च की गई राशि के तीन गुना से भी अधिक है.

यूपी: प्राथमिक स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करने को लेकर एक्टिविस्ट के ख़िलाफ़ केस दर्ज

देवरिया के एक सरकारी स्कूल की जर्जर हालत का वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में यूपी पुलिस ने एक युवक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है. खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में युवा एक्टिविस्ट रजत सिंह पर तथ्यों को छिपाने और ग़लत सूचना फैलाने का आरोप लगाया गया है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: फ़ैज़ाबाद बार एसोसिएशन की चंपत राय समेत दो अन्य पर एफआईआर की मांग

फ़ैज़ाबाद बार एसोसिएशन ने कहा है कि अगर राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मंदिर के अधिकारी गोपाल राव के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वकीलों का संगठन फिर से आंदोलन करेगा. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार और प्रशासन इन तीनों को बचा रहे हैं और उन्हें क्लीन चिट दे रहे हैं.

मणिपुर: जनगणना से पहले एनआरसी के विरोध में कुकी-ज़ो परिषद, अनुचित बताया

मणिपुर में कुकी-ज़ो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-ज़ो काउंसिल ने मेईतेई और नगा संगठनों द्वारा जनगणना से पहले एनआरसी लागू करने की मांग का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि जनगणना से पहले एनआरसी की मांग मुख्य रूप से ‘बिना पुष्ट प्रमाण वाले आरोपों और अटकलों’ पर आधारित है.

मेरे लिए आज़ादी का अर्थ मनुवाद से आज़ादी है

'आज़ादी के मायने' श्रृंखला की दसवीं क़िस्त: मनुवाद जिस तरह औरतों का नियंत्रण करता है, उसी तरह वह अन्य समुदायों को भी नियंत्रित करने का प्रयास करता है. और यदि सत्ता बहुसंख्यावादी हो तो ऊपर से नीचे तक कभी धार्मिक सिद्धांतों का आह्वान कर तो कभी छल, बल लगाकर तो कभी उलाहना देकर मनुवाद आधुनिक फ़ासीवाद की तरह अपने नागरिकों को नियंत्रित करता है.

राजस्थान सरकार स्कूलों के निरीक्षण से ‘बाहरी लोगों’ को रोक रही, आंकड़े बताते हैं 69% में बड़े सुधार की जरूरत

राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में ‘बाहरी’ लोगों के प्रवेश और निरीक्षण पर रोक लगा रखी है. हालांकि, सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 69% स्कूल भवनों में बड़े स्तर पर मरम्मत की जरूरत है. 3,768 स्कूल भवन जर्जर हैं, जबकि 611 स्कूल बिना भवन के चल रहे हैं.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा के इस्तीफे की फिर उठी आवाज, स्वतंत्र जांच की मांग

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग फिर उठी है. कैंपेन फॉर जुडिशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ने उनके खिलाफ कई गंभीर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है. बीसीआई के सह-अध्यक्ष वाई.आर. सदाशिव रेड्डी ने भी मिश्रा से तत्काल या 15 दिनों के भीतर इस्तीफा मांगा है.

अमेरिकी सिख संगठनों ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अमेरिका में प्रवेश न देने की मांग की

अमेरिका स्थित तीन सिख संगठनों ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पत्र लिखकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अमेरिका में प्रवेश न देने की मांग की है. संगठनों ने आरएसएस पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. इससे पहले यूएससीआईआरएफ ने भी आरएसएस पर प्रतिबंध की मांग की थी.