इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में मणिपुर, मिज़ोरम, असम और त्रिपुरा के प्रमुख समाचार.
'आज़ादी के मायने' श्रृंखला की नौवीं क़िस्त: आज़ादी के प्रसंग में मुझे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का गीतांजलि वाला वह गीत कभी नहीं भूलता जिसका बुनियादी भाव है - जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊंचा हो. मनुष्य की सच्ची आज़ादी का स्वप्न देखते गुरुदेव के इस गीत की संवेदनशील और उत्साहवर्धक सार्थक पहुंच देश की सीमाओं के बाहर तक थी.
कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: इस बार जब हमें स्वतंत्र हुए 79 वर्ष और कुछ ही महीनों में लोकतंत्र बने 77 वर्ष होने वाले हैं, तो एक बड़ा फ़र्क यह पड़ा है कि अब हमने डर से मुक्त होने की शुरुआत कर दी है. यह रास्ता हमें निडर होकर आंदोलन करने वाले युवाओं ने दिखाया है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो किसान नेताओं - दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव ने आरोप लगाया है कि मेरठ के ज़िला पुलिस प्रमुख और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अपने कार्यालय और एक दूसरी जगह पर बेरहमी से पीटा, अपमानित और प्रताड़ित किया. शुरू में पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें ‘झूठा और निराधार’ बताया था. अब मामले की जांच का आदेश दिया गया है.
पुस्तक समीक्षा: एक कलाकार की हैसियत से गंगूबाई हंगल के संगीत को सब सुनते हैं, सराहते हैं, मगर उनके निजी जीवन के संघर्षों को नहीं जानते हैं. 'जीवन संगीत' नाम से हिंदी में अनूदित उनकी आत्मकथा उसी अनकहे जीवन को कहती है.
दिसंबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले के बाद सुरक्षा बलों की पूछताछ के दौरान कथित तौर पर तीन नागरिकों की मौत हो गई थी. इस मामले में ब्रिगेडियर पी. आचार्य को दो साल की सज़ा दी गई थी, जिसे उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी. ट्रिब्यूनल ने सेना के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है.
चंपत राय द्वारा लिखे पत्र में संकेत दिया गया है कि मंदिर निर्माण से जुड़े फैसलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सलाहकार और ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे नृपेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका थी. उन्होंने मिश्रा द्वारा लिए गए कुछ फैसलों, ख़ासकर कर्मचारियों के चयन को लेकर भी असंतोष ज़ाहिर किया है. पत्र में लगाए गए आरोपों से संकेत मिलता है कि 2020 से मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले लेने में मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही थी.
पिछले एक महीने के दौरान तीन केंद्रीय मंत्रियों- रविशंकर प्रसाद, मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने संसद के भीतर और बाहर दिए बयानों में छात्र आंदोलन दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की बात से इनकार किया था. वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस पर अब तक ख़ामोश रहे हैं. सरकार ने इस बात का स्पष्ट खंडन नहीं किया है बल्कि सुप्रीम कोर्ट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हवाला दिया, जो पुलिस कार्रवाई की जांच करेगी.
'आज़ादी के मायने' श्रृंखला की आठवीं क़िस्त: एक तरफ पिछले बारह सालों में पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर किए जाने का दावा है, दूसरी तरफ अस्सी करोड़ से ज़्यादा लोगों को सरकारी राशन पर गुजर-बसर करनी पड़ रही है. इन हालात के मद्देनज़र सोचिए जरा, जिस तरह देश के नागरिक बिकने को मजबूर और निवेशक उनको खड़े-खड़े खरीदने में समर्थ हो गए हैं, वे वैसे ही बने रहे तो आगे क्या होगा?
पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक कैलेंडर में शीतकाल के दौरान शहरों में पुष्प प्रदर्शनियों का आयोजन और उनका भ्रमण उतना ही अनिवार्य है जितना कि इसी मौसम में हर पाड़ा क्लब में पिकनिक. तामलुक फ्लावर लवर्स एसोसिएशन की पुष्प प्रदर्शनी इसी श्रृंखला की एक सुंदर कड़ी है. लोग ख़ुद बाग़बानी करने की स्थिति में हों या न हों, फूलों तथा पौधों का आनंद उठाने से नहीं चूकते. बंगनामा की 52 वीं क़िस्त.
पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि ग़ाज़ियाबाद पुलिस उन्हें और उनके परिजनों को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस देर रात उनके घर पहुंची, जबकि उनके ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों और दर्ज एफआईआर की पूरी जानकारी उन्हें ठीक से नहीं दी जा रही है. उपाध्याय उन शुरुआती पत्रकारों में शामिल थे, जिन्होंने अयोध्या राम मंदिर में भ्रष्टाचार और चढ़ावा चोरी के आरोपों को सामने लाया था.
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 20 अगस्त को द्वितीय वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की एंटोमोलॉजी की परीक्षा हुई थी. पेपर लीक होने के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया. इन आरोपों का मुख्य आधार वॉट्सऐप पर सामने आया एक प्रश्नपत्र था, जिसकी करीब 70 फीसदी सामग्री असली प्रश्नपत्र से मेल खाती थी.
20 जुलाई को नई दिल्ली में हुए संसद मार्च के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार (21 अगस्त) को पैलेट गन से घायल हुए युवाओं में से एक, साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने पर धरने पर बैठ गए. जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के सदस्यों ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं से मुलाकात नहीं करनी चाहिए. उन्होंने एक बार फिर आयोग के इस रुख़ को दोहराया कि वाशिंगटन को संघ के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान को शुक्रवार आधी रात के बाद अदियाला जेल से इस्लामाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच के बाद वापस जेल भेज दिया गया.