अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
ओडिशा के नबरंगपुर ज़िले के कापेना गांव में ईसाई आदिवासियों को भीड़ ने लाउडस्पीकर पर धमकियां देते हुए कहा गया है कि यदि उन्होंने अपनी धार्मिक गतिविधियां जारी रखीं तो चर्च को ध्वस्त कर दिया जाएगा और 30 ईसाई आदिवासी परिवारों को गांव से बाहर कर दिया जाएगा.
यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने के लिए नए नियम अधिसूचित किए जाने के बाद कथित ऊंची जातियां और दक्षिणपंथी संगठन व्यापक विरोध कर रहे हैं. यह विरोध सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर से भी सामने आया है, जहां कई नेता इन नियमों के ख़िलाफ़ खुलकर बोल रहे हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति में ‘दादा’ कहलाने वाले अजित पवार का 28 जनवरी, 2026 को एक विमान हादसे में निधन हो गया. सहकारिता, गठबंधन और सत्ता-यथार्थवाद की राजनीति के प्रतीक रहे पवार के जाने से राज्य की सत्ता-संरचना में एक पूरा ‘पावर-रूम’ अचानक खाली हो गया.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि मिया समुदाय- जिस शब्द का इस्तेमाल असम में आमतौर पर बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए अपमानजनक अर्थ में किया जाता है- के लिए परेशानियां पैदा करना उनकी ज़िम्मेदारी है. उन्होंने दावा किया कि वह और भाजपा सीधे तौर पर मिया समुदाय के ख़िलाफ़ हैं.
करीब सात दशकों से भोजपुरी लोक-संगीत को साधते आ रहे भरत सिंह भारती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. पूरबी गायन की व्याकरण-रचना से लेकर लोक-संगीत की शुद्ध परंपरा को बचाए रखने तक, उनकी यात्रा लोकप्रियता से दूर एक सतत सांस्कृतिक साधना की कहानी है.
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में हाइकोर्ट ने कड़ा रुख़ अपनाते हुए स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं. अदालत ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर हैं और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार से सीधे जुड़ा है. कोर्ट ने जांच के लिए रिटायर जज जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है.
संपर्क करें

