अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर ज़िले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित दुर्लभ और पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील ग्रीन केव को पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला किया है. वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि इस प्रकार की गुफा पारिस्थितिकी दुनिया की सबसे नाज़ुक प्रणालियों में से एक होती है. ये बंद और स्थिर प्रणालियां होती हैं, जहां मामूली हस्तक्षेप भी अपूरणीय क्षति का कारण बन सकता है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक खुली बहस में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अब अंतरराष्ट्रीय शांति सुनिश्चित करने वाला प्रभावी संगठन नहीं माना जा रहा है. भारत का यह बयान ऐसे समय आया है जब संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-राजनीतिक संघर्षों को रोकने और सुलझाने में लगातार विफल रहा है.
मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में सोमवार को कुकी-ज़ो समुदाय के कुछ घरों में आग लगा दी गई. नगा उग्रवादी संगठन जेडयूएफ के एक गुट ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है. वहीं, एक कुकी-ज़ो संगठन ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर दिया जाएगा.
स्मृति शेष: यूरोप व अमेरिका का पर्यावरण आंदोलन प्रकृति को मनुष्य से अलग कर संरक्षित करने का हिमायती रहा है. माधव गाडगिल को भारत के लिए संरक्षण का यह मॉडल इसलिए उपयुक्त नहीं लगता था क्योंकि यहां के वन कभी निर्जन नहीं रहे.
गौतम और सागर अडानी के वकीलों ने अमेरिकी अदालत से 30 जनवरी तक समय मांगा है. इसका उद्देश्य सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ ईमेल द्वारा समन भेजने के मामले में चल रही बातचीत की स्थिति रिपोर्ट करना है. अदालत ने अडानी पक्ष का अनुरोध स्वीकार किया है.
मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले के पंचेवा गांव में पंचायत ने परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ प्रेम विवाह और अंतरजातीय शादी करने वालों व उनके परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का फ़ैसला किया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
संपर्क करें

