अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
सूरत के ताडकेश्वर गांव में 21 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरहेड वाटर टैंक परीक्षण के दौरान ढह गया. हादसे में एक बच्ची समेत तीन महिलाएं घायल हुई हैं. गुजरात सरकार ने तीन इंजीनियरों को निलंबित किया है और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है.
लंदन में रहने वाले डॉक्टर और लोकप्रिय यूट्यूबर संग्राम पाटिल, जो भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तीखी आलोचना के लिए जाने जाते हैं, को अपनी भारत यात्रा के दौरान मानहानि के मुकदमे से लेकर लुकआउट सर्कुलर जारी होने और यहां तक कि हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने तक की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है.
पत्रकार रूपेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे अपने एक आवेदन में आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर, पटना में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के शोषण- उत्पीड़न के खिलाफ दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध मेंं सिलसिलेवार तरीके से बंदियों के रोज़ाना संघर्ष के बारे में लिखा है.
भाजपा की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में पार्टी ने चुनावी और सामान्य प्रचार पर 3,335.36 करोड़ रुपये खर्च किए, जो 2019-20 से ढाई गुना अधिक है. इस अवधि में 2024 के लोकसभा और आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए थे. वहीं कांग्रेस ने 2024-25 में चुनाव लड़ने पर 896.22 करोड़ रुपये खर्च किए थे.
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने साल के पहले विधानसभा सत्र में परंपरागत अभिभाषण पढ़े बिना विधानसभा से वॉकआउट किया. इसके बाद लोक भवन की ओर से जारी बयान में सरकार पर निवेश, महिला सुरक्षा, दलित अत्याचार, आत्महत्या और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया गया.
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम लाल शर्मा ने जम्मू को एक अलग राज्य बनाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर जम्मू कश्मीर से अलग हो जाता है, तो यह क्षेत्र आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक रूप से समृद्ध होगा. सूबे की राजनीतिक पार्टियों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है. वहीं, भाजपा ने शर्मा के बयान से ख़ुद को अलग कर लिया है.
संपर्क करें

