अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में एक ख़ाली पड़े घर में नमाज़ अदा करने के कारण 12 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया. शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि इस घर को मदरसे में तब्दील किया जा रहा था. हालांकि उस घर की मालकिन ने कहा है कि उन्होंने स्थानीय लोगों को अपने घर में नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी थी.
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से संबंधित मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि सेंगर के आपराधिक इतिहास और मामले की परिस्थितियों में ऐसा कोई नया बदलाव नहीं आया, जिसके आधार पर उन्हें राहत दी जा सके.
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से भाजपा नेता और मंत्री विजय शाह के ख़िलाफ़ अभियोजन की मंज़ूरी पर दो हफ्ते में निर्णय लेने को कहा है. मामला कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित रूप से निशाना बनाने वाली टिप्पणियों से जुड़ा है. अदालत ने एसआईटी रिपोर्ट के बाद देरी पर सवाल उठाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की धमकियों को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से जोड़ दिया है. नॉर्वे के प्रधानमंत्री को भेजे संदेश में उन्होंने कहा कि अब वे केवल शांति के बारे में सोचने के लिए बाध्य नहीं हैं, जिससे नाटो देशों के बीच तनाव और गहरा गया है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के नए पुरस्कारों की घोषणा की है. यह घोषणा दिसंबर 2025 में केंद्र सरकार द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कारों को अचानक रद्द किए जाने के जवाब में की गई है. ‘सेम्मोझी साहित्य पुरस्कार’ नाम से दिए जाने वाला यह सम्मान शुरुआती चरण में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, बांग्ला और मराठी भाषाओं में हुए साहित्यिक कार्यों के लिए दिया जाएगा.
दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडीटीवी के संस्थापकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय को जारी इनकम टैक्स री-असेसमेंट नोटिस रद्द कर दिए. अदालत ने इसे ‘राय में बदलाव’ क़रार देते हुए आयकर विभाग पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और सभी संबंधित कार्यवाहियां ख़त्म कर दीं.
संपर्क करें

