अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
हवामहल क्षेत्र के एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का हाल ही में आत्महत्या करने की धमकी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच एसआईआर के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने की राजनीति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर राज्यसभा के महासचिव की भूमिका पर गंभीर चिंता व्यक्त की. अदालत ने कहा कि उचित होगा कि सचिवालय संयम बरते और प्रस्ताव पर फैसला लोकसभा स्पीकर या राज्यसभा के सभापति पर (जो भी मामला हो) छोड़ दे, न कि संभावित कार्रवाई का निष्कर्ष निकाले.
'लेखकों की अलमारी से' के इस अंक में लवली गोस्वामी और कैलाश बनवासी बताते हैं कि वर्ष 2025 में किन-किन पुस्तकों ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया. आत्मकथा, संस्मरण, उपन्यास, कहानी और कविता के ज़रिये वे समकालीन हिंदी और अंग्रेज़ी साहित्य की रचनात्मक यात्रा पर रोशनी डालते हैं.
पुस्तक समीक्षा: स्वामीनाथन की जीवनी का अद्भुत आकर्षण यह भी है कि इससे गुज़रते हुए आप स्वयं को स्वामीनाथन के पास बैठा, उन्हें काम करता देखना शुरु कर देते हैं. जिन्हें स्वामीनाथन की समकालीनता मिली उसे तो सराहा ही जा सकता है. मगर जिनका समय स्वामीनाथन के समय के साथ नहीं था, वे इस जीवनी में स्वामीनाथन की सघन उपस्थिति को अपनी उपस्थिति में घोल सकते हैं.
कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: श्रीकांत वर्मा गहरे क्षोभ, बेबाक नाराज़ी, अदम्य असंतोष और आत्मप्रताड़न के भी कवि हैं. पर साथ-साथ वे जीवन में अब भी बच पाई कोमलता, लालित्य, सुंदरता, प्रेम और करुणा के भी कवि रहे हैं.
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में आरोपी 17 लोगों में शामिल श्रीकांत पांगारकर ने महाराष्ट्र के जालना नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है. शिवसेना (शिंदे गुट) ने उनके ख़िलाफ़ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था. लंकेश हत्या मामले में पांगारकर को 2024 में मुक़दमे की सुनवाई पूरी होने में लगातार हो रही देरी के आधार पर ज़मानत दी गई थी.
संपर्क करें

