अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में असम के 22 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट छात्र के साथ कथित तौर पर नस्लीय भेदभाव के चलते मारपीट की गई. यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पिछले महीने ही नस्लीय घृणा के कारण उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या कर दी गई थी.
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरुआती दिनों में टूर्नामेंट स्थल पर ख़राब वायु गुणवत्ता, साफ़-सफाई की कमी और आवारा जानवरों की मौजूदगी को लेकर मेजबान देश को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. यह टूर्नामेंट इसलिए भी अहम है क्योंकि इस साल अगस्त में इसी स्थल पर बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन होना है.
एक आदर्श वोटर लिस्ट वही मानी जाती है, जो सभी योग्य वयस्क मतदाताओं को शामिल करे. लेकिन हक़ीक़त यह है कि वोटर लिस्ट में जेंडर अनुपात हमेशा इससे कम दर्ज होता रहा है. यूपी में एसआईआर शुरू होने से पहले, 27 अक्टूबर 2025 को वोटर लिस्ट का जेंडर अनुपात 876 तक पहुंच चुका था, लेकिन एसआईआर के बाद यह सुधार की दिशा पूरी तरह पलट गई.
बीएमसी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना गठबंधन ने मिलकर 227 में से 118 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, पहली बार ठाकरे परिवार को बीएमसी से नियंत्रण गंवाना पड़ा, जिस पर वह करीब तीन दशकों से शासन कर रहा था.
बांकुड़ा कई साम्राज्यों के अधीन रहा, अंग्रेज़ों ने भी यहां शासन किया और राजस्व भी बटोरा लेकिन ग्रामीण समाज तथा रीति रिवाज़ों पर कोई छाप नहीं छोड़ पाए. यहां के वासियों के जीवन पर ऋतुओं, कृषि चक्र, चैतन्य महाप्रभु और वैष्णव पंथ, तथा स्थानीय देवी-देवताओं का प्रभाव बना रहा.
भारतीय रेलवे ने केंद्रीय सूचना आयोग को यात्री ट्रेन के किराया निर्धारण के तरीके संबंधी कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए इसे एक 'ट्रेड सीक्रेट' बताया, जिसे सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 8 में छूट का प्रावधान दिया गया है.
संपर्क करें

