अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
ओडिशा के बालासोर ज़िले में बुधवार तड़के एक 35 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति वैन में जा रहे थे. रास्ते में इस वाहन में मवेशियों की ढुलाई को लेकर आपत्ति जताते हुए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है.
उत्तर प्रदेश में एसआईआर के तहत जारी नई मतदाता सूची के मसौदे में कई गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं. बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के पठान टोला निवासियों का दावा है कि उनके पते पर ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं जिन्हें वे जानते तक नहीं. यहां छह से अधिक मुस्लिम परिवारों के पते पर 56 हिंदू मतदाताओं को पंजीकृत दिखाया गया है.
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचादो ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार का पदक भेंट किया है. हालांकि इससे पहले ट्रंप ने वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद मचादो की देश का नेतृत्व करने की क्षमता पर सवाल उठाए थे.
बीते दिनों 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रशंसा करते हुए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कभी सोमनाथ न जाने को लेकर कोसा. हालांकि, 1951 में पुनर्निमित सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में डॉ. प्रसाद ने नेहरू से अपनी सारी 'असहमतियों' को धता बताते हुए कहा था कि आस्था और दृढ़ विश्वास ने भारत को धर्मनिरपेक्षता की नीति अपनाने के लिए प्रेरित किया है कि धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया
जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र के एक बीएलओ कीर्ति कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकाकर भाजपा द्वारा उठाई गई उन आपत्तियों पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिनमें एसआईआर की ड्राफ्ट सूची से 470 मतदाताओं (उनके बूथ के लगभग 40 प्रतिशत) को हटाने की मांग की गई है. कुमार का दावा है कि ये आपत्तियां मुस्लिम मतदाताओं को निशाना बनाती हुई हैं.
इंडिया हेट लैब की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़, साल 2025 में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हेट स्पीच की कुल 1318 घटनाएं दर्ज की गईं, जो की 2024 की तुलना में 13 प्रतिशत और 2023 के मुक़ाबले 97 प्रतिशत अधिक है. कुल दर्ज भाषणों में से 98 प्रतिशत मुसलमानों को निशाना बनाते हुए दिए गए. वहीं, भाजपा शासित राज्यों में सबसे अधिक हेट स्पीच दी गई.
संपर्क करें

